Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- उच्च शिक्षा मंत्री से मिले कुलपति प्रो. दयाल
- बस्तर की ‘हर्बल क्रांति’: अब ‘छिंद’ के बीजों से महकेगी कैफीन मुक्त कॉफी, कचरा बनेगा करोड़ों का कारोबार
- एम्बुलेंस से हो रही गांजा तस्करी का भंडाफोड़, ₹50 लाख का माल बरामद, 5 अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार
- रायपुर नगर निगम: IAS संबित मिश्रा सोमवार को संभालेंगे कमान; चुनौतियों और तकनीकी सुधारों पर रहेगा फोकस
- सड़क निर्माण में लापरवाही ने छीनीं दो जिंदगियाँ, मासूम के सिर से उठा माता-पिता का साया
- सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने तिरुपति में की पूजा-अर्चना: देश और छत्तीसगढ़ की खुशहाली के लिए मांगा आशीर्वाद
- वट सावित्री व्रत 16 या 17 मई किस दिन ? ज्येष्ठ माह में दो बार क्यों मनाते हैं ये त्योहार
- सूर्यकुमार यादव से छिन सकती है T20 की कप्तानी, श्रेयस अय्यर की ‘प्रिंस’ के रूप में वापसी!
Author: Khabar World
विश्वविद्यालय के गुणात्मक विकास और समस्याओं पर हुई चर्चा खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. मनोज दयाल ने गुरुवार को छत्तीसगढ़ के माननीय उच्च शिक्षा मंत्री श्री टंक राम वर्मा से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान कुलपति ने मंत्री जी को पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका अभिनंदन किया। बैठक के दौरान विश्वविद्यालय के भविष्य, शैक्षणिक सुधारों और बुनियादी ढाँचे के विकास को लेकर व्यापक चर्चा हुई। विकास के लिए मिले महत्वपूर्ण सुझाव मुलाकात के दौरान उच्च शिक्षा मंत्री श्री टंक राम वर्मा ने विश्वविद्यालय में संख्यात्मक विस्तार के साथ-साथ गुणात्मक विकास शिक्षा के स्तर में…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। बस्तर के नैसर्गिक सौंदर्य और समृद्ध संसाधनों के बीच अब एक नई और सुगंधित क्रांति आकार ले रही है, जिसका श्रेय दंतेवाड़ा जिले के बचेली निवासी युवा उद्यमी विशाल हालदार को जाता है। बीकॉम और सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट की शिक्षा प्राप्त करने वाले विशाल ने अपनी जड़ों से जुड़े रहने और कुछ नया करने की चाह में छिंद (खजूर की एक स्थानीय प्रजाति) के उन बीजों से हर्बल कॉफी तैयार की है, जिन्हें अब तक बस्तर में पूरी तरह व्यर्थ समझा जाता था। इस अभिनव प्रयोग के पीछे विशाल का उद्देश्य न केवल बेकार पड़े प्राकृतिक संसाधनों का…
खबर वर्ल्ड न्यूज-महासमुंद। एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स और कोमाखान पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए एंबुलेंस में छिपाकर ले जा रहे 77 किलो अवैध गांजा को जब्त किया है। मामले में महाराष्ट्र के 5 अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने गांजा परिवहन में प्रयुक्त एंबुलेंस, पायलेटिंग कार और 5 मोबाइल फोन समेत कुल 50 लाख 45 हजार रुपये की संपत्ति जब्त की है। पुलिस के अनुसार, ओडिशा से महासमुंद की ओर एक एंबुलेंस वाहन क्रमांक एमएच 13 सीयू 0707 में गांजा तस्करी की सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर टेमरी जांच नाका में घेराबंदी कर एंबुलेंस…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। रायपुर नगर निगम में नए आयुक्त की नियुक्ति कर दी गई है। 2018 बैच के आईएएस अधिकारी संबित मिश्रा अब निगम आयुक्त की जिम्मेदारी संभालेंगे। वे सोमवार को पदभार ग्रहण करेंगे। प्रशासनिक हलकों में उनकी पहचान फील्ड में सक्रिय और तकनीक आधारित कार्यशैली अपनाने वाले अधिकारी के रूप में रही है। ओडिशा के भुवनेश्वर निवासी संबित मिश्रा ने यूपीएससी परीक्षा में ऑल इंडिया 51वीं रैंक हासिल की थी। उन्होंने आईआईटी कानपुर से इंजीनियरिंग और जेएनयू से पब्लिक मैनेजमेंट में मास्टर्स की पढ़ाई की है। अपने प्रशासनिक करियर में उन्होंने नगरीय प्रशासन, पंचायत और नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में…
खबर वर्ल्ड न्यूज-कबीरधाम। छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ है, जहां बाइक सवार पति-पत्नी को तेज रफ्तार ट्रक ने कुचल दिया। इस घटना में दोनों की मौत हो गई और उनका 4 साल का बेटा गंभीर रूप से घायल है, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद नाराज ग्रामीणों ने सड़क जाम कर जमकर प्रदर्शन किया। यह घटना कुण्डा थाना क्षेत्र में हुई है। जानकारी के मुताबिक, मृतकों की पहचान कृष्णा आढिले और पत्नी कीर्ति आढिले के रूप में हुई है, जो कि सारंगढ़ के रहने वाले थे। कृष्णा आढिल शुक्रवार…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। आंध्र प्रदेश प्रवास पर पहुंचे छत्तीसगढ़ के कद्दावर नेता और सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने तिरुमला तिरुपति स्थित वेंकटेश्वर मंदिर में भगवान श्री वेंकटेश्वर स्वामी बालाजी के दर्शन-पूजन कर देश एवं प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर पूर्व विधानसभा अध्यक्ष प्रेम प्रकाश पाण्डेय एवं छत्तीसगढ़ राज्य वक्फ बोर्ड अध्यक्ष डॉ सलीम राज भी उपस्थित रहे।
वट सावित्री व्रत सुहागिनों के लिए करवा चौथ व्रत के समान माना जाता है। इस दिन वट वृक्ष की पूजा का खास महत्व है क्योंकि ये पेड़ सदा फलता फूलता रहता है। इसलिए इसे अखंड वैवाहिक जीवन और स्थिरता का प्रतीक माना जाता है। वट वृक्ष अपनी जड़ों से नए पेड़ पैदा करता है, जो जीवन, पुनर्जन्म और निरंतरता का संकेत देता है यही भाव व्रत के उद्देश्य से जुड़ा है। माता सावित्री ने इस व्रत के प्रताप से अपने पति सत्यवान के प्राण बचाए थे। चूंकि ये व्रत ज्येष्ठ के महीने में दो बार किया जाता है ऐसे में…
नई दिल्ली। सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारतीय क्रिकेट टीम ने पिछला टी20 वर्ल्ड कप जीता है, उनकी कप्तानी में टीम एशिया कप चैंपियन बनी। लेकिन उनकी टी20 कप्तानी से छुट्टी होने वाली है। IPL 2026 के बाद टीम इंडिया को आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज खेलनी है। इससे पहले BCCI कुछ बड़े बदलाव करने पर विचार कर रही है। श्रेयस अय्यर को टी20 का नया कप्तान बनाया जा सकता है। सूर्यकुमार यादव करीब 2 साल से टी20 के कप्तान हैं। वह रोहित शर्मा के टी20 संन्यास के बाद 2024 में कप्तान चुने गए थे। टाइम्स ऑफ इंडिया…
नई दिल्ली। रितेश देशमुख की ऐतिहासिक एक्शन ड्रामा फिल्म ‘राजा शिवाजी’ मराठी सिनेमा के लिए बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई कर इतिहास रच रही है। महाराष्ट्र में काफी प्रमोशन के बीच रिलीज हुई इस फिल्म को दर्शकों से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। शानदार ओपनिंग के बाद इसने वीकडेज में भी धमाकेदार कमाई की है। इसी के साथ चलिए यहां जानते हैं ‘राजा शिवाजी’ ने रिलीज के 7वें दिन यानी गुरुवार को कितना कलेक्शन किया है? ‘राजा शिवाजी’ ने 7वें दिन कितनी की कमाई? ‘राजा शिवाजी’ को सिनेमाघरों में रिलीज हुए एक हफ्ता पूरा हो चुका है। इसकी ओपनिंग…
नई दिल्ली। मई-जून के भीषण गर्मी और लू के थपेड़ों से झुलसते इस मौसम में ‘पुदीना’ किसी वरदान से कम नहीं है। यह न केवल खाने का स्वाद बढ़ाता है, बल्कि औषधीय गुणों का खज़ाना भी है. पुदीने की तासीर ठंडी होती है, जो शरीर को आंतरिक शीतलता प्रदान करती है। गर्मी के दिनों में होने वाली स्वास्थ्य समस्याओं जैसे डिहाइड्रेशन, लू और पेट की गड़बड़ी से बचने के लिए आयुर्वेद और आधुनिक विज्ञान दोनों ही पुदीने के सेवन की सलाह देते हैं। गर्मियों के मौसम में पुदीने को हमें अपने आहार का हिस्सा बना लेना चाहिए। इसको कई तरीके…

