Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- बस्तर में सड़क सुरक्षा पर ‘सर्जिकल स्ट्राइक’: अब बिना हेलमेट वाहन बेचना शोरूम संचालकों को पड़ेगा भारी
- कबाड़ में जान फूंक दी जशपुर के ‘वेस्ट टू बेस्ट’ इको पार्क ने, नवाचार और संरक्षण का बना छत्तीसगढ़ में मॉडल
- चूल्हे-चौके से बिजनेस साम्राज्य तक: बिलासपुर की 12 महिलाओं ने खड़ा किया 10 लाख का ‘टेंट हाउस’ बिजनेस
- उच्च शिक्षा मंत्री से मिले कुलपति प्रो. दयाल
- बस्तर की ‘हर्बल क्रांति’: अब ‘छिंद’ के बीजों से महकेगी कैफीन मुक्त कॉफी, कचरा बनेगा करोड़ों का कारोबार
- एम्बुलेंस से हो रही गांजा तस्करी का भंडाफोड़, ₹50 लाख का माल बरामद, 5 अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार
- रायपुर नगर निगम: IAS संबित मिश्रा सोमवार को संभालेंगे कमान; चुनौतियों और तकनीकी सुधारों पर रहेगा फोकस
- सड़क निर्माण में लापरवाही ने छीनीं दो जिंदगियाँ, मासूम के सिर से उठा माता-पिता का साया
Author: Khabar World
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। वर्षों तक केवल एक शिक्षक के भरोसे संचालित होने वाले इस विद्यालय में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देशों के अनुरूप स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा युक्तियुक्तकरण प्रक्रिया लागू की गई, जिसके तहत यहां दूसरे शिक्षक की पदस्थापना की गई। इस पहल ने विद्यालय की व्यवस्था को मजबूत किया है और विद्यार्थियों के सीखने-सिखाने की प्रक्रिया में सकारात्मक बदलाव लाया है। वनांचल क्षेत्र के ग्राम सागबाड़ी स्थित प्राथमिक शाला में शिक्षा की गुणवत्ता अब नई ऊंचाइयों की ओर अग्रसर है। एक शिक्षक के भरोसे चल रहा था पूरा विद्यालय सालों से इस विद्यालय में मात्र एक शिक्षक, प्रधान पाठक…
राजभवन में मनाया गया 6 राज्यों एवं केंद्रशासित प्रदेशों का स्थापना दिवस खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। राज्यपाल रमेन डेका के मुख्य आतिथ्य में राजभवन में 6 राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों का स्थापना दिवस मनाया गया। इस अवसर पर डेका ने कहा कि राज्यों की विविधताओं को राष्ट्रीय एकता एक सूत्र में पिरोती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा से प्रारंभ हुआ ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ अभियान इसी एकता और सांस्कृतिक समृद्धि का सशक्त प्रतीक है। विविधता भारत को विश्व में अद्वितीय बनाती है राजभवन के छत्तीसगढ़ मण्डपम् में आयोजित स्थापना दिवस समारोह में राज्यपाल रमेन डेका ने कर्नाटक, तमिलनाडु, दिल्ली,…
खबर वर्ल्ड न्यूज-टेकेश्वर दुबे-कवर्धा। विधायक भावना बोहरा ने आज नगर पालिका परिषद, पंडरिया के वार्ड क्रमांक-06 में जनसंपर्क अभियान के तहत वार्डवासियों से भेंट कर उनके आवश्यक सुझावों और समस्याओं को सुना। साथ ही समस्याओं के त्वरित समाधान हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश प्रदान किए। प्रत्येक वार्ड में गुणवत्तापूर्ण सेवाएँ, सुदृढ़ व्यवस्थाएँ और सतत विकास सुनिश्चित हो, यही हमारा संकल्प है। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, पार्षदगण सहित नगर पालिका के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
खबर वर्ल्ड न्यूज-कोरबा। नशे में धुत युवक ने चरित्र शंका में पत्नी पर हथौड़े से हमला कर लहुलुहान कर दिया। इसके बाद भी उसका गुस्सा शांत नहीं हुआ, और बेटियों को नशे की गोली खाने के लिए कहा। हमले में गंभीर रूप से घायल मां के साथ गोली खाने से गंभीर बड़ी बेटी को उपचार के लिए अस्पताल में दाखिल कराया गया है। उरगा थाना अंतर्गत ग्राम तरदा निवासी राइमंड प्रकाश जांगड़े ने शनिवार शाम नशे की हालत में अपनी पत्नी कविता बाई जांगड़े (38) पर हथौड़े से सिर पर हमला कर दिया। पत्नी को लहुलुहान करने के बाद भी…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। समाज के खिलाफ भड़काऊ बयान देने वाले अमित बघेल जल्द सरेंडर करेंगे। उन्होंने हाल ही में अंडरग्राउंड होकर मीडिया को इंटरव्यू दिया है। छत्तीसगढ़ क्रांति सेना के प्रमुख अमित बघेल बहुत जल्द इसी हफ़्ते एक दो दिन में छत्तीसगढ़ पुलिस समक्ष सरेंडर कर सकते हैं। आज एक निजी यूट्यूब चैनल को अपने खुलेआम इंटरव्यू में स्पष्ट रूप से ख़ुलासा किया कि वे किसी डरने वाले नहीं हैं कई भागने वाले नहीं है छत्तीसगढ़ क्षेत्र की माटी पुत्र हैं छत्तीसगढ़ में ही मरते दम तक रहेंगे उन्होंने स्पष्ट रूप से मैं अपने इंटरव्यू में कहा की मैं न्यायालय…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। राजधानी के उरला थाना इलाके में सोमवार देर रात युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। आपसी गाली-गलौच के कारण वारदात को अंजाम देने की वजह सामने आई है। मृतक मप्र के डिंडौरी का रहने बताया जा रहा है। हत्या गुमा बना रोड पर पेट्रोल पंप के पास हुई है। जानकारी के मुताबिक, शनि-रवि की रात लगभग 12.05 बजे पेट्रोल पंप के पास गुमा लहूलुहान हालत में सड़क किनारे पड़े युवक को देखा। डायल 112 के जरिये उरला पुलिस को सूचना दी गई। युवक को एम्स में मृत घोषित कर दिया गया। बताया जा रहा है…
हिंदू धर्म में अगहन महीने को सबसे श्रेष्ठ माह कहा गया है, क्योंकि भगवान कृष्ण को सभी महीनों में से यह माह सबसे ज्यादा प्रिय है। मान्यता के अनुसार मार्गशीर्ष माह में पूजा-पाठ और जाप करने से मोक्ष की प्राप्ति होती है। मगर यह धार्मिक दृष्टि के साथ-साथ स्वास्थ्य के नज़रिये से भी बहुत जरूरी है। क्योंकि अगहन महीने में तामसिक भोजन नहीं किया जाता, जिसमें लहसुन, प्याज, जीरा, मसूर सहित अन्य चीजों को आयुर्वेद और धर्म के दोनों में ही वर्जित माना गया है। जीरा की जगह करें इस मसाले का इस्तेमाल वहीं बात करें जीरे की तो, यह…
नई दिल्ली। पिछले कुछ समय पूर्व कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली के भविष्य को लेकर चर्चा चल रही है। दोनों दिग्गज चैंपियंस ट्रॉफी के बाद ऑस्ट्रेलिया में वनडे सीरीज खेले और दमदार प्रदर्शन किया। रोहित ने तीसरे वनडे में शतक भी ठोक दिया था। अब रविवार को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले वनडे में विराट कोहली ने भी सेंचुरी लगा दी। इसके बाद पूर्व भारतीय ओपनर क्रिस श्रीकांत ने बड़ा दावा कर दिया। उन्होंने कहा कि विराट कोहली और रोहित शर्मा के बिना भारत 2027 वनडे वर्ल्ड कप नहीं जीत सकता। रोहित और विराट की विश्व कप में जगह…
नई दिल्ली। सिनेमाघरों में इन दिनों दर्शकों के लिए इंटेंस रोमांटिक फिल्म तेरे इश्क में से लेकर ओल्ड स्कूल रोमांस गुस्ताख इश्क और वॉर ड्रामा 120 बहादुर सहित कई फिल्में मौजूद हैं। हालांकि इनमें से कुछ ही बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ मजबूत बनाए हुए हैं और अच्छी कमाई कर रही हैं। वहीं कुछ फिल्में मुट्टी भर कलेक्शन के लिए भी संघर्ष कर रही हैं। ऐसे में जानते हैं मंडे को इनमें से किसने बॉक्स ऑफिस पर बाजी मारी है और किसकी लुटिया डूबी है। ‘तेरे इश्क में’ ने मंडे को कितना किया कलेक्शन? कृति सेनन और धनुष स्टारर ‘तेरे…
नई दिल्ली। पैरों का दर्द आम समस्या है, लेकिन जब यह लगातार बना रहे तो चलना-फिरना मुश्किल हो जाता है। खासकर बुजुर्गों के लिए पैर दर्द असहनीय हो सकता है, क्योंकि उम्र बढ़ने के साथ हड्डियों की मजबूती कम होने लगती है, नसों में खिंचाव बढ़ता है और रक्त संचार भी कमजोर हो जाता है। ऐसे में दवा के साथ-साथ घरेलू नुस्खे बहुत प्रभावी साबित होते हैं। आज हम एक ऐसा देसी तरीका बता रहे हैं जिसमें तेल में सिर्फ एक चीज मिलाकर मालिश करने से तुरंत आराम मिलता है। यह नुस्खा वर्षों से अपनाया जा रहा है और डॉक्टर…

