खबर वर्ल्ड न्यूज-कोरबा। नशे में धुत युवक ने चरित्र शंका में पत्नी पर हथौड़े से हमला कर लहुलुहान कर दिया। इसके बाद भी उसका गुस्सा शांत नहीं हुआ, और बेटियों को नशे की गोली खाने के लिए कहा। हमले में गंभीर रूप से घायल मां के साथ गोली खाने से गंभीर बड़ी बेटी को उपचार के लिए अस्पताल में दाखिल कराया गया है।
उरगा थाना अंतर्गत ग्राम तरदा निवासी राइमंड प्रकाश जांगड़े ने शनिवार शाम नशे की हालत में अपनी पत्नी कविता बाई जांगड़े (38) पर हथौड़े से सिर पर हमला कर दिया। पत्नी को लहुलुहान करने के बाद भी आरोपी का गुस्सा शांत नहीं हुआ। उसने अपने पास रखी नशे की गोलियां दोनों बेटियों को दे दी। रोज-रोज के विवाद व मारपीट से तंग आकर बड़ी बेटी ने गोली खा ली, जिससे उसकी तबीयत भी बिगड़ गई।
घटना की सूचना मिलते ही अस्पताल चौकी प्रभारी विश्वनारायण चौहान अपनी टीम के साथ आपातकालीन कक्ष पहुंचे। पुलिस ने पीड़िता कविता बाई का बयान दर्ज कर लिया है। डॉक्टरों के अनुसार, कविता बाई की हालत गंभीर है, और उन्हें बेहतर इलाज के लिए सिम्स बिलासपुर भेजा गया है। वहीं बड़ी बेटी को भी उपचार के लिए अस्पताल दाखिल कराया गया है।
जानकारी के अनुसार, राइमंड प्रकाश जांगड़े का आपराधिक इतिहास है। पूर्व में वह अपने साथियों के साथ मिलकर चचेरे भाई की हत्या के आरोप में जेल भी जा चुका है। करीब चार साल पहले वह जेल से रिहा हुआ था। विवाहिता के परिजनों ने भी राइमंड के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।
Trending
- प्रशासकीय स्वीकृति के बाद तत्परता से तकनीकी स्वीकृति और टेंडर की प्रक्रिया पूर्ण कर कार्यारंभ करें – अरुण साव
- मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना का प्रदेशव्यापी आयोजन 8 मई को
- ₹25,000 के विवाद ने ली बुजुर्ग की जान, महावीर चौक पर सरेराह गला रेतकर हत्या
- प्रशासकीय स्वीकृति के बाद तत्परता से तकनीकी स्वीकृति और टेंडर की प्रक्रिया पूर्ण कर कार्यारंभ करें- अरुण साव
- सुशासन तिहार 2026: त्रिवेणी रात्रे का पक्के घर का सपना हुआ पूरा
- मुख्यमंत्री साय की बड़ी सौगात: जशपुर में नदी पर बनेगा उच्च स्तरीय पुल, तीन राज्यों की कनेक्टिविटी होगी मजबूत
- मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना का प्रदेशव्यापी आयोजन 8 मई को
- जहां लगती थी जन-अदालत, वहां पहुंचा विष्णु का सुशासन : पुजारी कांकेर में पहली बार लगा जनसमस्या महाशिविर


