नई दिल्ली। पिछले कुछ समय पूर्व कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली के भविष्य को लेकर चर्चा चल रही है। दोनों दिग्गज चैंपियंस ट्रॉफी के बाद ऑस्ट्रेलिया में वनडे सीरीज खेले और दमदार प्रदर्शन किया। रोहित ने तीसरे वनडे में शतक भी ठोक दिया था। अब रविवार को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले वनडे में विराट कोहली ने भी सेंचुरी लगा दी। इसके बाद पूर्व भारतीय ओपनर क्रिस श्रीकांत ने बड़ा दावा कर दिया। उन्होंने कहा कि विराट कोहली और रोहित शर्मा के बिना भारत 2027 वनडे वर्ल्ड कप नहीं जीत सकता।
रोहित और विराट की विश्व कप में जगह पक्की हो गई है- श्रीकांत
श्रीकांत ने अपने यू-ट्यूब चैनल पर कहा, “विराट कोहली और रोहित शर्मा एक अलग ही स्तर पर खेल रहे हैं। इन दोनों के बिना 2027 विश्व कप की योजनाएं सफल नहीं होंगी। आपको एक छोर पर रोहित और दूसरे पर विराट की ज़रूरत होती है। इस पर कोई सवाल नहीं पूछा जाना चाहिए।
उन्होंने आगे कहा कि रांची में इसी साझेदारी ने दक्षिण अफ्रीका को मानसिक रूप से ध्वस्त कर दिया था। श्रीकांत ने कहा, “अगर रोहित और कोहली 20 ओवर तक बल्लेबाज़ी करते हैं, तो विरोधी टीम हार जाती है। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ यही हुआ। वे सचमुच बल्लेबाज़ी से आउट हो गए।
पूर्व भारतीय ओपनर के क्रिस श्रीकांत ने इस बात पर भी ज़ोर दिया कि सिर्फ एक ही फॉर्मेट खेलने के बावजूद रोहित और विराट की प्रतिबद्धता और फिटनेस देख सभी संदेह हमेशा के लिए खत्म हो जाने चाहिए। वह कहते हैं, “उन्होंने बहुत मेहनत की है। सिर्फ एक ही फॉर्मेट खेलते हुए इस तरह की मानसिकता बनाए रखना आसान नहीं होता है। जहा तक मेरा सवाल है, उन्होंने 2027 विश्व कप के लिए अपनी जगह पक्की कर ली है। हम उनके बिना नहीं जीत सकते।
Trending
- लोक निर्माण विभाग के सचिव ने निर्माणाधीन सड़कों और भवनों का किया निरीक्षण, कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश
- महाराष्ट्र में बंधक जैसी परिस्थितियों से 40 श्रमिकों को मिली मुक्ति, छत्तीसगढ़ लौटे सकुशल
- सफलता की कहानी- बकरियों के छोटे से व्यवसाय ने बदली मंगेश की तकदीर, आत्मनिर्भरता की राह पर बढ़े कदम
- अवैध धान भंडारण पर प्रशासन का शिकंजा: धमतरी के नगरी क्षेत्र में 4 प्रतिष्ठानों से 245.60 क्विंटल धान जब्त
- चक्रवाती तूफान अकवान से फसलों को नुकसान की आशंका, किसानों की सुरक्षा और सहायता के लिए कृषि विभाग ने जारी की महत्वपूर्ण सलाह
- छत्तीसगढ़ के दो होनहार विद्यार्थी दक्षिण कोरिया में करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बढ़ाया उत्साह
- बेमेतरा में लघु धान्य फसलों की नई शुरुआत: पहली बार MSP पर बिकेगा कोदो, कुटकी और रागी; 30 दिसंबर तक पंजीयन का मौका
- 32वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस के अंतर्गत 24वीं राज्य स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस का भव्य शुभारंभ


