Author: Khabar World

बुधवार को भगवान गणेश की उपासना विशेष फल देता है। विघ्नहर्ता की कृपा से जीवन की रुकावटें दूर होती है और मन-घर में सुख-शांति का वास होता है। किसी भी शुभ कार्य से पहले गणेश जी का स्मरण मात्र ही सफलता का मार्ग खोल देता है। यदि आपके काम बार-बार अटक रहे हों तो गणेश जी का नाम लेने से काम बनने लगते हैं। बुधवार का दिन केवल गणेश उपासना के लिए ही नहीं, बल्कि बुध ग्रह को शांत करने का भी उत्तम समय माना जाता है। माना जाता है कि बुध मजबूत होने पर निर्णय क्षमता, व्यापारिक समझ और…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। भारत ने रांची में पहला वनडे जीतकर सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। हालांकि रायपुर में होने वाले दूसरे मुकाबले से पहले कई सवाल सामने खड़े हैं। कोहली की शतक वाली पारी और रोहित शर्मा के आक्रामक 57 रन ने भारत को जीत जरूर दिलाई, लेकिन टीम कॉम्बिनेशन को लेकर थोड़ी चिंता अभी भी बाकी है। रायपुर की पिच क्या कहती है? शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम रायपुर में अब तक सिर्फ एक ही वनडे खेला गया है, जनवरी 2023 में न्यूजीलैंड के खिलाफ। उस मैच में मोहम्मद शमी और सिराज ने जबरदस्त स्विंग और…

Read More

नई दिल्ली। धनुष और कृति सेनन की मच अवेटेड फ़िल्म ‘तेरे इश्क में’ ने थिएटर में ज़बरदस्त शुरुआत की और फिर इस फिल्म ने अपना पहला वीकेंड ग्लोबल बॉक्स ऑफ़िस और घरेलू बॉक्स ऑफ़िस पर जबरदस्त कलेक्शन के साथ खत्म किया और कई रिकॉर्ड भी अपने नाम किए। वहीं पहले मंडे को भी इसकी कमाई अच्छी रही। चलिए यहां जानते हैं ‘तेरे इश्क में’ ने रिलीज के पांचवें दिन यानी मंगलवार को कितना कलेक्शन किया है? ‘तेरे इश्क में’ ने रिलीज के 5वें दिन कितनी की कमाई? इमोशनल लेकिन इंटेंस रोमांटिक ड्रामा ‘तेरे इश्क में’ ने दर्शकों के दिलों में…

Read More

नई दिल्ली। सर्दियों के आते ही ज्यादातर घरों में बाजरे की महक फैलने लगती है। फाइबर, प्रोटीन, आयरन, कैल्शियम और कई आवश्यक विटामिनों से भरपूर बाजरा शरीर को अंदरूनी मजबूती देने के साथ कई मौसमी बीमारियों से भी बचाता है। सर्दियों के आते ही ज्यादातर घरों में बाजरे की महक फैलने लगती है। फाइबर, प्रोटीन, आयरन, कैल्शियम और कई आवश्यक विटामिनों से भरपूर बाजरा शरीर को अंदरूनी मजबूती देने के साथ कई मौसमी बीमारियों से भी बचाता है। ठंड में यह शरीर की गर्मी बनाए रखने, पाचन दुरुस्त करने और रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने का बेहतरीन साधन माना जाता है।…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ का मौसम लगातार करवट ले रहा हैं। फिल्हाल इसे प्रभावित करने वाला दितवाह तूफान का असर अवदाब के बाद कमजोर हो कर निम्न दबाव क्षेत्र में तबदील हो गया है। दो दिनों में तापमान में फिर से वृद्धि होने की संभावना है। पारा एक से तीन डिग्री तक लुढ़केगा। अभी सरगुजा समेत पूरे प्रदेश में न्यूनतम तापमान अपनी सामान्य स्थिति से नीचे नहीं है। अब राज्य में आने वाली हवा की दिशा में बदलाव होने की संभावना है। इससे रात के न्यूनतम तापमान में पुनः गिरावट का दौर शुरू होने के आसार हैं। अनुमान है कि…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-तखतपुर। घर में अकेली नाबालिग से छेड़छाड़ का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना की शिकायत पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। यह मामला तखतपुर थाना क्षेत्र का है। जानकारी के अनुसार, 1 दिसंबर 2025 को नाबालिग पीड़िता अपने परिजन के साथ तखतपुर थाने पहुंची और लिखित शिकायत दर्ज कराई। पीड़िता ने बताया कि 30 नवंबर की सुबह 11 से 12 बजे के बीच, जब वह घर में अकेली थी, तभी गांव का युवक करन नेताम उर्फ रामनारायण नेताम उसके घर आया। इस दौरान इस दौरान पीड़िता…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-कोरबा। जिले के करतला थाना क्षेत्र में उस समय सनसनी फैल गई जब ग्राम पंचायत औराई के समीप एक खेत में अज्ञात व्यक्ति का अधजला शव बरामद हुआ। पुलिस के अनुसार शव तीन से चार दिन पुराना बताया जा रहा है और अभी तक मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। घटनास्थल पर शव की स्थिति बेहद गंभीर बताई जा रही है। शव पूरी तरह निर्वस्त्र और फूला हुआ पाया गया है, जबकि मृतक के गुप्तांग क्षत-विक्षत अवस्था में थे। पुलिस और फोरेंसिक टीम के अनुसार, यह लग रहा है कि शव को किसी और स्थान से यहां…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय में छठवां दीक्षांत समारोह 4 दिसंबर को आयोजित किया जाएगा। इसके लिए विश्वविद्यालय में तैयारियां अंतिम चरण में है। इस बार दीक्षांत समारोह में पहली बार मैरिट में आने वालों के साथ ही टॉप-10 स्टूडेंट्स को भी सम्मानित किया जाएगा। इस दौरान 63 छात्रों को 92 गोल्ड मेडल दिए जाएंगे। इसमें 49 छात्राएं और 14 छात्र हैं। इसमें 29 दानदाताओं के मैडल हैं। वहीं, अटल यूनिवर्सिटी स्थापना के बाद पहली बार 63 शोधार्थियों को उपाधि दी जाएगी। यूनिवर्सिटी के कुलपति एडीएन वाजपेयी ने मीडिया से बातचीत करते हुए आयोजन की जानकारी दी।…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायगढ़। रेलवे के बिलासपुर रेलवे मंडल से बड़ी खबर सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक रायगढ़ RPF पोस्ट के आरक्षक ने दूसरे आरक्षक को गोली मारी है। इस घटना के बाद हड़कंप मच गया है और RPF के उच्च अधिकारी रायगढ़ के लिए रवाना हो गए हैं। हालांकि इस मामले में अब तक RPF की तरफ से कोई अधिकारिक पुष्टि नहीं आई है। जानकारी के मुताबिक, यह घटना सुबह करीब 4 बजे की बताई जा रही है। जिस आरक्षक को गोली लगी है, उसका नाम पी.के. मिश्रा बताया जा रहा है। गोली मारने वाले आरक्षक ने 3…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। भारत और दक्षिण अफ्रीका का मुकाबला आज होने वाला है। प्रशासन ने यातायात के लिए रूट प्लान जारी किया है। यातायात पुलिस ने स्टेडियम जाने वाले दर्शकों के लिए छह अलग-अलग रूट जारी किए हैं। रायपुर शहर से जाने वाले दर्शकों को तेलीबांधा, सेरीखेड़ी ओवरब्रिज, सांई अस्पताल पार्किंग और सेंध तालाब पार्किंग से पैदल पहुंचने की व्यवस्था की गई है। बिलासपुर, धमतरी, जगदलपुर, दुर्ग-भिलाई और बलौदा बाजार मार्ग से आने वाले दर्शकों के लिए परसदा और कोसा पार्किंग निर्धारित की गई है, जहां से उन्हें पैदल स्टेडियम जाना होगा।

Read More