Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना का प्रदेशव्यापी आयोजन 8 मई को
- ₹25,000 के विवाद ने ली बुजुर्ग की जान, महावीर चौक पर सरेराह गला रेतकर हत्या
- प्रशासकीय स्वीकृति के बाद तत्परता से तकनीकी स्वीकृति और टेंडर की प्रक्रिया पूर्ण कर कार्यारंभ करें- अरुण साव
- सुशासन तिहार 2026: त्रिवेणी रात्रे का पक्के घर का सपना हुआ पूरा
- मुख्यमंत्री साय की बड़ी सौगात: जशपुर में नदी पर बनेगा उच्च स्तरीय पुल, तीन राज्यों की कनेक्टिविटी होगी मजबूत
- मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना का प्रदेशव्यापी आयोजन 8 मई को
- जहां लगती थी जन-अदालत, वहां पहुंचा विष्णु का सुशासन : पुजारी कांकेर में पहली बार लगा जनसमस्या महाशिविर
- सुशासन तिहार बना किसानों की उम्मीद, केसीसी से खुले तरक्की के नए रास्ते
Author: Khabar World
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। बस्तर से एक रुह कंपा देने वाली खबर सामने आई है। जहां छेड़छाड़ के डर से बेटी को पूरे 20 साल तक अंधेरी कोठरी में बंद रखा गया, जिसके कारण उसकी दृष्टि भी चली गई। समाज कल्याण विभाग ने उसका रेस्क्यू किया और अब आश्रम में उसकी देखभाल की जा रही है। इस खबर ने पूरे समाज को झकझोर दिया है। न रोशनी, न खुली हवा और न ही दुनिया से कोई संपर्क। यह हालत थी लीसा की पूरे 2 दशक तक। बकावंड ब्लाक की बस्ती के ही रहने वाले युवक पर लीसा के परिजनों को…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने पत्रकारो से चर्चा करते हुये कहा कि अपने अध्यक्ष श्री किरण देव के माध्यम से भाजपा सरकार ने कल फिर झूठ बोला। किरण देव दावा कर रहे की प्रदेश में अभी तक 2016 से कुल 24 लाख आवास स्वीकृत हुए है, उनमें से 16 लाख 72000 आवास उनकी सरकार ने पूरे कर लिए है। जबकि हकीकत यह है कि पिछले दो साल में साय सरकार ने एक भी नए मकान स्वीकृत नहीं किया। कांग्रेस सरकार के समय स्वीकृत हुए मकानों की दूसरी किस्त दिया, जो पूरे हुए उनका उद्घाटन करवाया। भाजपा…
खबर वर्ल्ड न्यूज-महासमुंद। चोर कितने शातिर हो गए हैं, इस बात का अंदाजा इस बात से लगा सकते हैं कि इधर परिवार के तमाम सदस्य शादी समारोह में शामिल होने के लिए गए, और उधर ताक लगाए चोरों ने घर में धावा बोलकर 25 लाख रुपए नगदी सहित एक करोड़ के सोने-चांदी के जेवरात पार कर दिया। मामला महासमुंद जिले के सांकरा थाना क्षेत्र के ग्राम बल्दीडीह का है। गांव में निवासरत योगेश अग्रवाल परिवार के साथ शादी समारोह में शामिल होने के लिए गए रायपुर गए थे। वहीं घर को सूना देख चोरों ने धावा बोलकर 25 लाख नगदी…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा का शीतकालीन सत्र 14 दिसंबर से शुरू होगा। स्पीकर डॉ. रमन सिंह ने सत्र को लेकर कहा कि नया सत्र पूरी तैयारी के साथ 14 दिसंबर से होगा। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने मीडिया से चर्चा में कहा कि पहले दिन विजन @2047 के प्रस्तुतीकरण के साथ उस पर चर्चा होगी। पहले दिन कोई प्रश्न-उत्तर या ध्यानाकर्षण नहीं है। पहले दिन छत्तीसगढ़ के विकास पर चर्चा होगी, उसका प्रेजेंटेशन होगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जवाब देंगे।
शुक्रवार का दिन धन और वैभव की देवी मां लक्ष्मी को समर्पित है। शुक्रवार के दिन लक्ष्मी की कृपा पाना चाहते हैं, तो करें ये खास उपाय। घर में कभी नहीं होगी आर्थिक तंगी। सनातन धर्म में शुक्रवार के दिन का बेहद खास महत्व होता है। ये दिन धन और वैभव की देवी मां लक्ष्मी को समर्पित है। शास्त्रों में इस बात का उल्लेख है कि शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी की पूजा करने से आर्थिक तंगी दूर होती है और घर में खुशहाली आती है। तो ऐसे में शुक्रवार को करें ये खास उपाय, घर में कभी नहीं होगी…
नई दिल्ली। भारत और साउथ अफ्रीका के बीच वनडे सीरीज अब निर्णायक मोड़ पर पहुंच चुकी है। विशाखापत्तनम में होने वाला तीसरा और आखिरी वनडे दोनों टीमों के लिए ‘करो या मरो’ का मुकाबला होगा। पहले मैच में जीत हासिल करने के बाद भारत दूसरे वनडे में बुरी तरह लड़खड़ा गया था। साउथ अफ्रीका ने 359 रनों का पहाड़ जैसा लक्ष्य आसानी से चेज कर लिया। ऐसे में अब केएल राहुल की कप्तानी वाली टीम पर दबाव दोगुना हो गया है। गेंदबाजी बनी सबसे बड़ी चिंता दूसरे वनडे में भारतीय गेंदबाज पूरी तरह बिखरे नजर आए। खासकर तेज गेंदबाज प्रसिद्ध…
नई दिल्ली। आदित्य धर की फिल्म ‘धुरंधर’ के साथ, रणवीर सिंह ने बड़े पर्दे पर कमबैक किया है। अपने दमदार ट्रेलर की वजह से ये फिल्म पहले ही काफी बज क्रिएट कर चुकी थी। वहीं सिनेमाघकों में 5 दिसंबर को दस्तक देने के साथ ही ये स्पाई एक्शन थ्रिलर छा गई है। भारतीय सिनेमा की सबसे हिंसक फिल्म मानी जाने वाली धुरंधर को इसके हॉलीवुड लेवल के सीन्स के लिए काफी तारीफ मिल रही है। वहीं फिल्म का फर्स्ट शो देखने वाले लोगों ने अब सोशल मीडिया पर इसका रिव्यू शेयर करना भी शुरू कर दिया है। जानते हैं ये…
नई दिल्ली। नींबू और शहद का साधारण मिश्रण सर्दियों में सेहत और सुंदरता दोनों को संवारने का प्रभावी प्राकृतिक उपाय है। ठंड बढ़ने के साथ ही लोगों में नींबू और शहद के सेवन की लोकप्रियता तेजी से बढ़ी है। सर्दी-जुकाम के मौसम में यह घरेलू नुस्खा बेहद उपयोगी है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार नींबू में विटामिन C और शहद के जीवाणुरोधी गुण पाए जाते हैं, जो आपस में मिलकर शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता यानी इम्युनिटी पावर को मजबूत बनाते हैं। यही कारण है कि अधिकांश लोग दिन की शुरुआत गुनगुने पानी में नींबू और शहद मिलाकर कर पीने के…
खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। सारकारी नौकरी का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए खुशखबरी है। बिलासपुर, कोरबा, मुंगेली और जांजगीर-चांपा जिलों के पुलिस बल में 526 विभिन्न पदों पर सीधी भर्ती की जा रही है। रिक्त पदों में आरक्षक चालक और आरक्षक ट्रेडमैन शामिल हैं। भर्ती प्रक्रिया के तहत 17 से 19 नवंबर तक ट्रेड टेस्ट आयोजित किया जाएगा। एसएसपी रजनेश सिंह ने भर्ती में पूर्ण पारदर्शिता और निष्पक्षता का दवा किया है। साथ ही अभ्यर्थियों को किसी भी तरह के झांसे में न जाने की चेतावनी दी है। यह टेस्ट बिलासपुर संभागीय मुख्यालय के पुलिस परेड मैदान में 17…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ में ठिठुरन और बढ़ने वाली है। मौसम विज्ञान केंद्र रायपुर के अनुसार अगले 48 घंटों में प्रदेश के न्यूनतम तापमान में 1 से 3 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की जा सकती है। फिलहाल प्रदेश भर में मौसम शुष्क है और अगले दो दिनों तक किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। प्रदेश में मौसम पूरी तरह शुष्क बना रहा। छत्तीसगढ़ में गुरुवार को दर्ज सबसे अधिक अधिकतम तापमान 30.2°C दुर्ग में रहा। वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान 6.9°C अंबिकापुर में रिकॉर्ड किया गया। वर्षा के सभी प्रमुख आंकड़े निरंक रहे। मौसम प्रणाली भी निरपेक्ष…

