नई दिल्ली। नींबू और शहद का साधारण मिश्रण सर्दियों में सेहत और सुंदरता दोनों को संवारने का प्रभावी प्राकृतिक उपाय है। ठंड बढ़ने के साथ ही लोगों में नींबू और शहद के सेवन की लोकप्रियता तेजी से बढ़ी है। सर्दी-जुकाम के मौसम में यह घरेलू नुस्खा बेहद उपयोगी है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार नींबू में विटामिन C और शहद के जीवाणुरोधी गुण पाए जाते हैं, जो आपस में मिलकर शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता यानी इम्युनिटी पावर को मजबूत बनाते हैं। यही कारण है कि अधिकांश लोग दिन की शुरुआत गुनगुने पानी में नींबू और शहद मिलाकर कर पीने के साथ करते हैं।
क्या है हेल्थ बेनिफिट्स
बलिया की फेमस आयुर्वेदाचार्य डॉ. वंदना तिवारी के मुताबिक, इस मिश्रण का दूसरा बड़ा फायदा गले की खराश और खांसी में आराम देना है। गुनगुना नींबू-शहद पानी गले को तुरंत आराम देता है और संक्रमण से लड़ने में भी मदद करता है। इसका पाचन तंत्र पर भी सकारात्मक प्रभाव पड़ता है। नींबू पाचन एंजाइमों को सक्रिय करता हैं, तो शहद आंतों के लिए प्रीबायोटिक का काम करता है।
उन्होंने कहा कि, ठंड में शरीर का डिहाइड्रेशन होना आम समस्या है। यह मिश्रण शरीर में नमी बनाए रखने में बेहद असरदार साबित होता है। डॉ। तिवारी के अनुसार, यह शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने और रक्त को शुद्ध करने में रामबाण है, जिससे पूरा शरीर बेहतर महसूस करता है। इसके अलावा, नींबू और शहद का नियमित सेवन मेटाबॉलिज्म को बढ़ाकर वजन नियंत्रित करने में मदद करता है।
स्किन होती है ग्लोइंग
गुनगुना पानी, नींबू और शहद के नियमित सेवन से त्वचा साफ, ताजा और चमकदार दिखने लगती है। हालांकि, यह बेहद लाभकारी और गुणकारी ड्रिंक है। लेकिन किन्हीं परिस्थितियों में हानिकारक भी हो सकता है, इसलिए बगैर आयुर्वेद चिकित्सक से परामर्श लिए इसका सेवन न करें।
Trending
- प्रशासकीय स्वीकृति के बाद तत्परता से तकनीकी स्वीकृति और टेंडर की प्रक्रिया पूर्ण कर कार्यारंभ करें – अरुण साव
- मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना का प्रदेशव्यापी आयोजन 8 मई को
- ₹25,000 के विवाद ने ली बुजुर्ग की जान, महावीर चौक पर सरेराह गला रेतकर हत्या
- प्रशासकीय स्वीकृति के बाद तत्परता से तकनीकी स्वीकृति और टेंडर की प्रक्रिया पूर्ण कर कार्यारंभ करें- अरुण साव
- सुशासन तिहार 2026: त्रिवेणी रात्रे का पक्के घर का सपना हुआ पूरा
- मुख्यमंत्री साय की बड़ी सौगात: जशपुर में नदी पर बनेगा उच्च स्तरीय पुल, तीन राज्यों की कनेक्टिविटी होगी मजबूत
- मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना का प्रदेशव्यापी आयोजन 8 मई को
- जहां लगती थी जन-अदालत, वहां पहुंचा विष्णु का सुशासन : पुजारी कांकेर में पहली बार लगा जनसमस्या महाशिविर


