Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- प्रशासकीय स्वीकृति के बाद तत्परता से तकनीकी स्वीकृति और टेंडर की प्रक्रिया पूर्ण कर कार्यारंभ करें – अरुण साव
- मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना का प्रदेशव्यापी आयोजन 8 मई को
- ₹25,000 के विवाद ने ली बुजुर्ग की जान, महावीर चौक पर सरेराह गला रेतकर हत्या
- प्रशासकीय स्वीकृति के बाद तत्परता से तकनीकी स्वीकृति और टेंडर की प्रक्रिया पूर्ण कर कार्यारंभ करें- अरुण साव
- सुशासन तिहार 2026: त्रिवेणी रात्रे का पक्के घर का सपना हुआ पूरा
- मुख्यमंत्री साय की बड़ी सौगात: जशपुर में नदी पर बनेगा उच्च स्तरीय पुल, तीन राज्यों की कनेक्टिविटी होगी मजबूत
- मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना का प्रदेशव्यापी आयोजन 8 मई को
- जहां लगती थी जन-अदालत, वहां पहुंचा विष्णु का सुशासन : पुजारी कांकेर में पहली बार लगा जनसमस्या महाशिविर
Author: Khabar World
खबर वर्ल्ड न्यूज-धमतरी। एसपी के निर्देश पर जिले के अंतिम छोर स्थित थाना बोराई क्षेत्र में लगातार आने-जाने वाले वाहनों की कड़ी निगरानी एवं चेकिंग की जा रही है, जिसके तहत अवैध गांजा, अवैध शराब, अवैध धान एवं अन्य अवैध कारोबारियों पर प्रभावी अंकुश लगाया जा रहा है। इसी कड़ी में थाना बोराई पुलिस द्वारा नियमित वाहन चेकिंग के दौरान उड़ीसा से बोराई की ओर आ रही काले रंग की सीडी डीलक्स मोटरसाइकिल को रोकने का प्रयास किया गया। वाहन रोकने पर पीछे बैठा व्यक्ति उतर गया, जबकि चालक मोटरसाइकिल को तेज गति से भगा कर मौके से फरार हो…
खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। जिले के सरकंडा थाना क्षेत्र में नाबालिग बालिका गुमशुदगी के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। रिपोर्ट दर्ज होने के महज 24 घंटे के भीतर पुलिस ने बालिका को सुरक्षित दस्तयाब करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पर नाबालिग को शादी का झांसा देकर बहला-फुसलाकर ले जाने और दुष्कर्म करने का आरोप है। सरकंडा थाना क्षेत्र में बीते 1 दिसंबर को एक महिला ने अपनी 14 साल की नाबालिग बेटी के गुम होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। परिजनों का कहना था कि दोपहर के समय बालिका अचानक घर से बिना…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राजनांदगांव। शराब तस्करी पर बसंतपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लाखों रुपए की मध्यप्रदेश निर्मित अवैध शराब जब्त की है। पुलिस के अनुसार आरोपी कार से भारी मात्रा में शराब को राजनांदगांव जिले में खपाने की कोशिश में था। सूचना मिलने पर पुलिस की टीम ने आरके नगर इलाके में पॉइंट लगाया। जांच के दौरान संदिग्ध कार को रोककर तलाशी ली तो उसमें बड़ी मात्रा में अवैध शराब बरामद की गई। पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के निर्देश पर बसंतपुर क्षेत्र में असामाजिक तत्वों एवं अवैध गांजा, शराब व नशीले पदार्थाें की बिक्री…
खबर वर्ल्ड न्यूज-सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले से सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां नाबालिग लड़की पर चाकू से प्राणघातक हमला कर युवक ने खुद जहर पी लिया। दोनों को अंबिकापुर अस्तपाल में भर्ती कराया गया है। एकतरफा प्रेम प्रसंग का मामला बताया जा रहा है। पूरा मामला भटगांव थाना क्षेत्र का है। जानलेवा हमले से नाबालिग लड़की की हालत गंभीर है। बताया जा रहा कि हमले के बाद भागते समय भी युवक चाकू लहरा रहा था। पीड़िता और आरोपी दोनों का इलाज जारी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। भाजपा के जिला महामंत्री रजनीश पानीग्राही ने कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज के प्रधानमंत्री आवास पर दिये गये बयान पर अपनी प्रतिक्रिया देते हु उन्हाने कहा कि कांग्रेस की भूपेश सरकार के कार्यकाल के दौरान प्रधानमंत्री आवास को बंद कर दिया गया था, जिससे लाखों गरीब परिवारों को प्रधानमंत्री आवास का लाभ नहीं मिल सका। प्रधानमंत्री आवास से वंचित करने वाले कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज के द्वारा प्रधानमंत्री आवास पर किसी भी प्रकार का वक्तव्य जारी करना शोभा नहीं देता है। जब भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष किरण देव के द्वारा प्रधानमंत्री जनजाति आदिवासी…
अदम्य शौर्य दिखाने वाले 18 वर्ष से कम आयु के बच्चों को मिलेगा ₹25,000 और सम्मान खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा अदम्य साहस, शौर्य, वीरता और बुद्धिमत्ता का परिचय देने वाले बच्चों को सम्मानित करने हेतु प्रतिष्ठित “राज्य वीरता पुरस्कार” के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। यह पुरस्कार उन बालक-बालिकाओं को समर्पित है, जिन्होंने किसी विशेष घटना में निःस्वार्थ भाव से किसी जीवन को बचाने या गंभीर क्षति से संरक्षित करने का साहसिक कार्य किया हो। पुरस्कार के लिए पात्रता में आवेदक की आयु 18 वर्ष से कम होना अनिवार्य है तथा घटना की अवधि 1 जनवरी 2025…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। राज्यपाल रमेन डेका ने संविधान निर्माता एवं भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की पुण्यतिथि पर उन्हें नमन किया है। उन्होंने लोकभवन में डॉ. अंबेडकर के छाया चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। राज्यपाल ने कहा कि डॉ. भीमराव अम्बेडकर ने समाज के वंचित एवं कमजोर तबके के सशक्तिकरण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने सामाजिक समरसता पर बल देते हुए हमेशा शोषितों और पीड़ितों के लिए आवाज बुलंद की। वे महिला उत्थान के भी प्रबल पक्षधर थे और उन्हें सशक्त, सबल एवं शिक्षित करने पर बल दिया। डॉ. अंबेडकर की संविधान निर्माण में भी महत्वपूर्ण भूमिका…
खबर वर्ल्ड न्यूज-अंबिकापुर। सरगुजा जिले में एक युवक ने दोस्तों से बहस के बाद फांसी लगाकर जान दे दी। युवक ने आत्मघाती कमद उठाने से पहले एक वीडियो बनाया जिसमें उसने 4 नामजद युवकों को अपने मौत का जिम्मेदार ठहराया है। मृतक ने चारों पर आरोप लगाया है कि वे उसके परिजनों को प्रताड़ित कर रहे थे और जान से मारने की धमकी दे रहे थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पीएम के लिए भेज दिया है और आगे की जांच में जुट गई है। जानकारी के मुताबिक मृतक की पहचान परम तिवारी (शिकारी रोड…
खबर वर्ल्ड न्यूज-महासमुंद। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले से हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां टोकन नहीं कटने से परेशान किसान ने अपने गले पर ब्लेड चला दिया। किसान की हालत नाजुक है। उन्हें रायपुर रेफर करने की तैयारी चल रही है। पूरा मामला ग्राम सेनभाठा का है। घायल किसान मनबोध गांडा (उम्र 65 वर्ष) को 112 एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बागबाहरा लाया गया है, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे महासमुंद मेडिकल काॅलेज रेफर किया गया। जानकारी के मुताबिक किसान सुबह 8 बजे घर से गाय चराने निकला था। इस दौरान उन्होंने खेत में खुद…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से विगत दिवस राजधानी रायपुर स्थित उनके निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ हल्बा-हल्बी समाज के प्रतिनिधिमण्डल ने सौजन्य भेंट की। प्रतिनिधिमण्डल ने मुख्यमंत्री साय को अवगत कराया कि समाज की ओर से 27 दिसंबर 2025 को दुर्ग के पुलगांव में समाजिक सम्मेलन एवं शक्ति दिवस समारोह, तथा 20 जनवरी 2026 को रायपुर में क्रांतिकारी अमर शहीद गेंद सिंह जी के 201वीं शहादत दिवस समारोह का आयोजन किया जा रहा है। प्रतिनिधिमण्डल ने मुख्यमंत्री साय को दोनों महत्वपूर्ण आयोजनों में सादर आमंत्रित किया। मुख्यमंत्री साय ने आमंत्रण के लिए हल्बा-हल्बी समाज के सभी सदस्यों का…

