Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- बीजापुर में सड़क हादसों पर सख्ती: एसपी जितेन्द्र यादव के निर्देश पर संयुक्त निरीक्षण, यातायात टीम ने दिए जरूरी सुझाव
- चेकडैम बना ग्रामीण आत्मनिर्भरता का मजबूत आधार, जल संरक्षण से बदली खेती की तस्वीर
- राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन ‘बिहान’ से बदली तस्वीर
- ACB की बड़ी कार्रवाई, 25 हजार की रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार
- खाद-बीज की कालाबाजारी पर प्रशासन का ‘हंटर’, 5 केंद्रों पर बिक्री बैन, 17 को नोटिस
- रात के अंधेरे में शिक्षा के मंदिर पर ‘सर्जिकल स्ट्राइक’, जेसीबी से ढहाया गया स्कूल भवन, गांव में आक्रोश
- मुंगेली नगर पालिका विवाद: भाजपा का अध्यक्ष रोहित शुक्ला पर पलटवार, आरोपों को बताया ‘नाकामी छिपाने का जरिया’
- सचिन तेंदुलकर का बस्तर आगमन बदलते बस्तर की सशक्त पहचान : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
Author: Khabar World
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ में बीते तीन दिनों से मौसम का मिजाज बदला हुआ नजर आ रहा है। प्रदेश के कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई है, जिसकी वजह से तपती गर्मी से लोगों को थोड़ी राहत मिली है। वहीं मौसम विभाग ने आने वाले दो दिनों तक ऐसे ही हालात बने रहने की संभावना जताते हुए बारिश, गरज-चमक और तेज हवा को लेकर अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार, पिछले 24 घंटों में अधिकतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं हुआ है। हालांकि, आने वाले 2 दिनों तक तापमान में विशेष परिवर्तन नहीं…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। कांग्रेस आज CSEB कार्यालय का घेराव करेगी। गुढ़ियारी क्षेत्र में लगातार बनी हुई गंभीर बिजली समस्या को लेकर यह प्रदर्शन किया जाएगा। जानकारी के अनुसार, घेराव कार्यक्रम दोपहर 12 बजे से शुरू होगा, जिसमें बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल होंगे।
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज दिल्ली दौरे पर हैं। सशस्त्र नक्सलवाद के खात्मे के बाद यह उनका पहला दिल्ली दौरा है। इस दौरान मुख्यमंत्री साय पीएम नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात करेंगे। इसके अलावा वे केंद्र के अन्य शीर्ष नेताओं से भी भेंट करेंगे। वहीं बस्तर के विकास सहित प्रदेश से जुड़े कई अहम मुद्दों पर चर्चा होगी।
KWNS – व्यास पाठक, रायपुर। पुलिस कमिश्नरेट रायपुर में प्रशासनिक कसावट लाने के उद्देश्य से बड़ा फेरबदल किया गया है। पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर 22 निरीक्षकों को तत्काल प्रभाव से नई पदस्थापना दी गई है। यह आदेश 1 अप्रैल 2026 को जारी किया गया, जिसे 6 अप्रैल 2026 से लागू कर दिया गया है। जारी आदेश के अनुसार, रिजर्व ऑफिस (र.आ. केंद्र) सहित विभिन्न थानों में पदस्थ निरीक्षकों को प्रशासनिक दृष्टिकोण से अन्य थानों एवं इकाइयों में स्थानांतरित किया गया है। कई महत्वपूर्ण थानों में नए प्रभारी तैनात किए गए हैं, जिससे कानून व्यवस्था को और मजबूत करने का…
KWNS- रायपुर l मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने विश्व स्वास्थ्य दिवस (7 अप्रैल) के अवसर पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएँ देते हुए स्वस्थ और संतुलित जीवनशैली अपनाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि विश्व स्वास्थ्य दिवस हमें यह स्मरण कराता है कि स्वास्थ्य ही जीवन की सबसे बड़ी पूंजी है। यह दिवस न केवल स्वास्थ्य से जुड़े वैश्विक मुद्दों पर जागरूकता बढ़ाने का अवसर है, बल्कि अपने जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने का भी संदेश देता है। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि संतुलित आहार, नियमित व्यायाम और मानसिक स्वास्थ्य पर ध्यान – ये तीनों स्वस्थ जीवन के मूल…
KWNS – रायपुर l मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में ऑस्ट्रेलिया के महावाणिज्य दूत बर्नार्ड लिंच ने सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राज्य में चल रही विकास योजनाओं, विशेष रूप से आदिवासी और ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य, पेयजल एवं पोषण सुधार के प्रयासों की जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ सरकार इन क्षेत्रों में तेजी से काम कर रही है और अंतरराष्ट्रीय सहयोग से इन योजनाओं को और प्रभावी बनाया जा सकता है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री साय ने बर्नार्ड लिंच को बेल मेटल निर्मित धातु की प्रतिमा भेंट की।…
मंत्री राजेश अग्रवाल ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लखनपुर में व्यवस्थाओं का लिया जायजा खबर वर्ल्ड न्यूज-लखनपुर। सर्वाइकल कैंसर के विरुद्ध प्रारंभ किए गए राष्ट्रीय एचपीवी टीकाकरण अभियान को छत्तीसगढ़ की साय सरकार प्रदेशभर में प्रभावी रूप से क्रियान्वित कर रही है। इसी क्रम में सरगुजा जिले के लखनपुर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम हेतु एचपीवी टीकाकरण अभियान की शुरुआत की गई। कैबिनेट मंत्री राजेश अग्रवाल ने आज लखनपुर पहुंचकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने टीकाकरण के लिए आई बेटियों से मुलाकात कर उनसे आत्मीय बातचीत की और उन्हें एचपीवी वैक्सीन के महत्व…
खबर वर्ल्ड न्यूज-कोरबा। आदिवासी बहुल कोरबा जिले के करतला विकासखंड के अंतर्गत ग्राम पंचायत बुढियापाली का आश्रित ग्राम ढिटोरी, जो जिला मुख्यालय से लगभग 36 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है, आज विकास की एक नई इबारत लिख रहा है। लगभग 763 की जनसंख्या वाले इस गाँव में पहले स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता एक बड़ी चुनौती थी, जिससे विशेषकर महिलाओं को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। गाँव की 38 वर्षीय जोगिनी बाई उन दिनों को याद करते हुए बताती हैं कि उन्हें पानी लाने के लिए घर से काफी दूर जाना पड़ता था। गर्मी हो या बारिश, हर…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। राज्य सरकार द्वारा संचालित महतारी वंदन योजना प्रदेशभर की महिलाओं के लिए आर्थिक सशक्तिकरण का प्रभावी माध्यम बनकर उभर रही है। इस योजना के तहत पात्र महिलाओं को प्रतिमाह एक हजार रुपए की सहायता राशि प्रदान की जा रही है, जिससे वे अपनी दैनिक जरूरतों को पूरा करने में आत्मनिर्भर बन रही हैं। प्रदेश के विभिन्न जिलों से इस योजना के सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे हैं। बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के ग्राम परसाभदेर की निवासी श्रीमती चारबाई निषाद भी इस योजना से लाभान्वित महिलाओं में शामिल हैं। सीमित आय वाले परिवार से होने के कारण उनके लिए घर…
खबर वर्ल्ड न्यूज-सारंगढ़। सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में सरिया पुलिस की सतर्कता से एक बड़ी वारदात टल गई। वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक कार से अवैध हथियार और कारतूस बरामद कर दो युवकों को गिरफ्तार किया है। शनिवार को सरिया थाना क्षेत्र के कंचनपुर बैरियर पर नियमित वाहन जांच की जा रही थी। इसी दौरान रायगढ़ की ओर से आ रही सफेद रंग की कार यूपी 65 डीए 5833 को रोका गया। तलाशी लेने पर कार से एक देशी पिस्टल, दो मैगजीन और 18 जिंदा कारतूस बरामद किए गए। दोनों यूपी निवासी कविराज चौहान और अजय यादव के निवासी हैं।…

