खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ में बीते तीन दिनों से मौसम का मिजाज बदला हुआ नजर आ रहा है। प्रदेश के कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई है, जिसकी वजह से तपती गर्मी से लोगों को थोड़ी राहत मिली है। वहीं मौसम विभाग ने आने वाले दो दिनों तक ऐसे ही हालात बने रहने की संभावना जताते हुए बारिश, गरज-चमक और तेज हवा को लेकर अलर्ट जारी किया है।
मौसम विभाग के अनुसार, पिछले 24 घंटों में अधिकतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं हुआ है। हालांकि, आने वाले 2 दिनों तक तापमान में विशेष परिवर्तन नहीं होगा, लेकिन इसके बाद अगले 2 दिनों में अधिकतम तापमान 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ने की संभावना जताई गई है।
सोमवार को प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 37.5 डिग्री सेल्सियस राजनांदगांव में दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 18.4 डिग्री सेल्सियस अंबिकापुर में रिकॉर्ड किया गया। वहीं बारिश के आंकड़ों पर नजर डालें तो कापू और पेंड्रा रोड में 2-2 सेमी वर्षा हुई, जबकि पसान, कुनकुरी, तमनार, कोरबा और खड़गांव में 1-1 सेमी बारिश दर्ज की गई।
आज प्रदेश के एक-दो स्थानों पर बहुत हल्की से हल्की वर्षा होने की संभावना है। इसके साथ ही गरज-चमक के साथ वज्रपात और 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।
आने वाले 2 दिनों में भी मौसम ऐसा ही बना रह सकता है। एक-दो स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश, गरज-चमक के साथ वज्रपात और 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है।
रायपुर में आज आसमान आंशिक रूप से मेघमय रहेगा। मेघगर्जन के साथ बारिश के आसार हैं। यहां अधिकतम तापमान 38°C और न्यूनतम तापमान 25°C के आसपास रहने की संभावना है।
Trending
- सचिन तेंदुलकर का बस्तर आगमन बदलते बस्तर की सशक्त पहचान : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
- दंतेवाड़ा के छिंदनार में ‘मास्टर ब्लास्टर’ ने फूँकी खेल क्रांति की फूँक: 50 गाँवों में बनेंगे मल्टी-स्पोर्ट्स ग्राउंड
- सफलता की नई इबारत: तंगहाली को मात देकर ‘लखपति दीदी’ बनीं मुंगेली की सम्पत्ति प्रजापति
- असमय ओलावृष्टि से बकावंड में सब्जी फसलें तबाह, प्रशासन ने शुरू किया सर्वे, मिलेगा उचित मुआवजा
- लैम्प्स के प्रशिक्षित स्टाफ अंतिम छोर तक सेवाओं को पहुंचाने में सफल होंगे- दिनेश कश्यप
- प्रधान पाठक की आत्महत्या से सनसनी; सुसाइड नोट में मानसिक प्रताड़ना का जिक्र, समाज और परिजनों का चक्काजाम
- 24 अप्रैल को प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन, 64 पदों पर होगी सीधी भर्ती
- नारी शक्ति वंदन विरोधी कांग्रेस पार्टी का भाजयुमो ने किया पुतला दहन


