Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- सल्फी को नई पहचान देने वाले हर्षवर्धन काे “न्यू इनोवेशन अवार्ड” में मिला तृतीय पुरस्कार
- सुशासन की मोटरसाइकिल से दुर्गम पहाड़ों तक पहुँचे कलेक्टर-एसपी
- सुशासन तिहार: फाइलों की दौड़ थमी, अब ‘ऑन द स्पॉट’ मिल रहा समाधान; कौशिल्या के लिए सुरक्षा कवच बना आयुष्मान कार्ड
- ‘वंदे मातरम्’ को वैधानिक संरक्षण: राष्ट्रभावना और सांस्कृतिक अस्मिता को मिला नया सम्मान- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- सब्जी की खेप के नीचे ‘करोड़ों का नशा’: महासमुंद पुलिस ने नाकाम की अंतर्राज्यीय गांजा तस्करी, 1.14 करोड़ का माल जब्त
- ऐतिहासिक उपलब्धि: खौफ के गढ़ ‘पूवर्ती’ में पहली बार पूरी हुई जनगणना, बना सुकमा का नंबर-1 गांव
- ऑपरेशन सिंदूर की प्रथम वर्षगांठ पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने वीर सैनिकों को किया नमन
- अबूझमाड़ में डिजिटल सूर्योदय: ताहकाडोंड में पहली बार गूंजी मोबाइल की घंटी
Author: Khabar World
आवेदन की अंतिम तिथि 15 दिसंबर खबर वर्ल्ड न्यूज-आशीष कंठले-बेमेतरा। छत्तीसगढ़ पीएससी एवं व्यापम प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए योग्य अभ्यर्थियों से ‘रूपी की अभिव्यक्ति’ कार्यक्रम के तहत स्पीड पोस्ट/ पंजीकृत डाक से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। आवेदन 10 दिसंबर 2025 से 15 दिसंबर 2025 तक शाम 5ः00 बजे तक स्वीकार किए जाएंगे। जिला-बेमेतरा में संचालित इस प्रतियोगी परीक्षा कोचिंग व्यवस्था के लिए चयनित उम्मीदवारों को साक्षात्कार एवं पात्रता के आधार पर अंतिम चयन प्रदान किया जाएगा। आवश्यक दस्तावेज आवेदकों को बंद लिफाफे में निम्न दस्तावेज संलग्न करने होंगे जैसे प्रतियोगी परीक्षा में अध्यापन अनुभव का प्रमाण-पत्र। 10वीं,…
खबर वर्ल्ड न्यूज-आशीष कंठले-बेमेतरा। जिला बेमेतरा के जनपद पंचायत साजा अंतर्गत ग्राम पंचायत गर्रा के सचिव श्री नरेश वर्मा को पदस्थ दायित्वों के निर्वहन में लगातार लापरवाही और उदासीनता बरतने पर निलंबित कर दिया गया है। यह कार्रवाई जनपद पंचायत साजा के मुख्य कार्यपालन अधिकारी द्वारा भेजी गई जांच रिपोर्ट के आधार पर की गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत गर्रा के विरुद्ध प्राप्त शिकायतों पर 29 अगस्त 2025 को निरीक्षण किया गया, जिसमें पंचायत कार्यालय बंद पाया गया। इसके अलावा 29 सितंबर 2025 को प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना एवं छ.ग. राज्य ग्रामीण क्षेत्र विकास प्राधिकरण योजना के…
खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष कुमार-बीजापुर। जिले के संकनपल्ली के दर्जनों आदिवासी ग्रामीण आज बुधवार काे मोदकपाल थाना पहुंचकर उन्होंने जगदलपुर के भू–माफिया कमलदेव झा और उसके परिवार पर गंभीर आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज कराने की मांग की है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि कमलदेव झा, भोला झा, प्रभाति झा, साकेत झा समेत कई लोगों ने अधिकारियों से सांठ-गांठ कर कूट–रचित दस्तावेज तैयार किए और उन दस्तावेजों के आधार पर आदिवासियों की जमीन अपने नाम करा ली। ग्रामीणों के अनुसार, इस अवैध सौदे में तत्कालीन पटवारी, तहसीलदार और उप–पंजीयक की भी भूमिका रही है। जिनकी मदद से फर्जी दस्तावेज तैयार हुए…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। प्रदेश में धान खरीदी को लेकर जारी अव्यवस्थाओं के खिलाफ बस्तर जिला किसान कांग्रेस ने राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपते हुए एग्रो पोर्टल आधारित टोकन प्रणाली को तत्काल बंद करने की मांग की। ज्ञापन बस्तर कलेक्टर के माध्यम से सौंपा गया। संगठन का कहना है कि यह व्यवस्था किसानों के लिए जटिल, अव्यवस्थित और अत्यधिक परेशानियों से भरी साबित हो रही है। किसान कांग्रेस ने चेतावनी दी है कि यदि सरकार ने मांगों पर शीघ्र ठोस कार्रवाई नहीं करने पर 20 दिसंबर से पूरे प्रदेश में धरना-प्रदर्शन शुरू किया जाएगा। जिला किसान कांग्रेस अध्यक्ष दयाराम कश्यप…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। मेडिकल कॉलेज में इलाज करवाने गई एक एचआईव्ही महिला मरीज की पहचान उजागर करने का मामला सामने आया है। गर्भवती महिला के पति का आरोप है कि, स्टाफ नर्सों ने अन्य मरीजों के सामने पत्नी की बीमारी की बात कही। उससे बेड भी साफ करवाया। अब पति ने मेडिकल कॉलेज के डीन और परपा पुलिस थाने में लिखित शिकायत की है। दरअसल, गर्भवती महिला डिलीवरी के लिए मेडिकल कॉलेज के गायनिक वार्ड पहुंची थी। महिला एचआईव्ही मरीज भी है। पति का आरोप है कि ड्यूटी में मौजूद डॉक्टरों और स्टाफ नर्सों ने बदसलूकी की। एचआईव्ही बीमारी…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। सर्व आदिवासी समाज ने रायपुर सेंट्रल जेल में कांकेर जिले के कांग्रेस नेता जीवन ठाकुर की संदिग्ध मौत के बाद दोषियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर आज बुधवार काे बस्तर बंद का ऐलान किया था, जिसका असर सुबह से ही पूरे बस्तर संभाग में देखने को मिला। शहरों में सभी दुकानें बंद रही। जगदलपुर, सुकमा, कांकेर, भानुप्रतापपुर में सर्व आदिवासी समाज के आह्वान का असर दिखा। जगदलपुर में सर्व आदिवासी समाज ने नगर बंद कराने के लिए बाइक रैली निकाली। बस्तर बंद का कांग्रेस ने समर्थन करते हुए प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा, कांकेर…
पं. रविशंकर विश्वविद्यालय में महत्वपूर्ण कार्यशाला और MoU हुआ ऐतिहासिक खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ में उच्च शिक्षा के डिजिटलीकरण को नए युग में ले जाने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए उच्च शिक्षा विभाग ने INFLIBNET (Information and Library Network) सेवाओं के राज्यव्यापी विस्तार की प्रक्रिया को गति दे दी है। UGC और शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार के अंतर्गत स्थापित इसका अंतर-विश्वविद्यालय केंद्र देशभर में लाइब्रेरी ऑटोमेशन, डिजिटल संसाधन, प्लेगरिज़्म डिटेक्शन, शोध प्रबंधन, ई-कंटेंट और अकादमिक प्रोफाइलिंग जैसी महत्वपूर्ण सेवाएँ लगभग निःशुल्क उपलब्ध कराता है। इन सेवाओं के लागू होने से छत्तीसगढ़ के सार्वजनिक विश्वविद्यालयों में शिक्षण, अधिगम और…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में आज मंत्रालय स्थित सभागार में राज्य की योजनाओं की समीक्षा की गई। विकासशील ने सचिवों को निर्देशित किया कि अपने विभाग के लिए अगले तीन वर्षों की कार्ययोजना तैयार करें, ताकि प्रदेश में कुशलता के साथ और तीव्र गति से काम हो सकें। उन्होंने कहा कि हमारा उद्देश्य जनता के हित में सतत् कार्य करना है। बैठक में वर्ष 2025-26 के बजट में शामिल नवीन मद प्रस्तावों, योजनाओं और निर्माण कार्यों की प्रगति का विस्तृत मूल्यांकन किया गया। लक्ष्य और उपलब्धि के आधार पर विभागवार प्रस्तुति भी दी गई। बैठक में…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। डिप्टी सीएम अरुण साव ने स्वदेशी संकल्प यात्रा वाहन को हरी झंडी दिखाई। उन्होंने X पोस्ट में लिखा, आज तेलीबांधा तालाब, रायपुर में कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) एवं स्वदेशी जागरण मंच, छत्तीसगढ़ द्वारा आयोजित स्वदेशी संकल्प यात्रा को ध्वज दिखाकर रवाना किया। बाइक रैली में सम्मिलित होकर रायपुरवासियों को स्वदेशी अपनाने के लिए आग्रह किया, स्वदेशी से ही हमारा छत्तीसगढ़ और भारत आत्मनिर्भर बनेगा। इस अवसर पर मान. विधायक मोतीलाल साहू जी, कैट उपाध्यक्ष अमर परवानी , रायपुर विकास प्राधिकरण अध्यक्ष नंदकुमार साहू, छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विस कॉर्पोरेशन लिमिटेड (CGMSC) अध्यक्ष दीपक म्हस्के , छत्तीसगढ़ राज्य…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के सांसद संतोष पाण्डेय ने वन्देमातरम् की 150वी वर्षगाँठ के दृष्टिगत हुई विशेष चर्चा में भाग लेते हुए लोकसभा में वन्दे मातरम् पर संसद में आभार प्रकट करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार व्यक्त करते समय हमारा मस्तक कृतज्ञता से झुक जाता है। गुलामी के चिह्नों को मिटाने का कार्य प्रधानमंत्री मोदी ने किया है। स्वतंत्रता की लड़ाई में वन्दे मातरम् ने युवाओं में प्राण फूँकने का काम किया। वन्दे मातरम् का अर्थ है— माता की आराधना। यह उस माता की आराधना है, जिसकी गोद में हम खेलते हैं और…

