खबर वर्ल्ड न्यूज-आशीष कंठले-बेमेतरा। जिला बेमेतरा के जनपद पंचायत साजा अंतर्गत ग्राम पंचायत गर्रा के सचिव श्री नरेश वर्मा को पदस्थ दायित्वों के निर्वहन में लगातार लापरवाही और उदासीनता बरतने पर निलंबित कर दिया गया है। यह कार्रवाई जनपद पंचायत साजा के मुख्य कार्यपालन अधिकारी द्वारा भेजी गई जांच रिपोर्ट के आधार पर की गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत गर्रा के विरुद्ध प्राप्त शिकायतों पर 29 अगस्त 2025 को निरीक्षण किया गया, जिसमें पंचायत कार्यालय बंद पाया गया। इसके अलावा 29 सितंबर 2025 को प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना एवं छ.ग. राज्य ग्रामीण क्षेत्र विकास प्राधिकरण योजना के तहत अनुमोदित कार्यों की समीक्षा बैठक में भी सचिव अनुपस्थित रहे।
उल्लेखनीय है कि निरस्त कार्यों की राशि जमा नहीं करने के संबंध में सचिव को नोटिस जारी किया गया था, जिसका उत्तर आज तक प्रस्तुत नहीं किया गया। आदेशों और निर्देशों की लगातार अवहेलना को गंभीर मानते हुए छत्तीसगढ़ पंचायत सेवा (अनुशासन एवं अपील) नियम 1999 के उपनियम 4(1) के तहत प्रभारी जिला पंचायत सीईओ श्री प्रकाश भारद्वाज ने, सचिव नरेश वर्मा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय कार्यालय जनपद पंचायत साजा निर्धारित किया गया है। साथ ही, नियमों के अनुसार उन्हें निलंबन भत्ता प्राप्त होगा। उनके स्थान पर श्री लीलूराम पटेल, सचिव ग्राम पंचायत सम्पुरा को ग्राम पंचायत गर्रा का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
Trending
- सब्जी की खेप के नीचे ‘करोड़ों का नशा’: महासमुंद पुलिस ने नाकाम की अंतर्राज्यीय गांजा तस्करी, 1.14 करोड़ का माल जब्त
- ऐतिहासिक उपलब्धि: खौफ के गढ़ ‘पूवर्ती’ में पहली बार पूरी हुई जनगणना, बना सुकमा का नंबर-1 गांव
- ऑपरेशन सिंदूर की प्रथम वर्षगांठ पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने वीर सैनिकों को किया नमन
- अबूझमाड़ में डिजिटल सूर्योदय: ताहकाडोंड में पहली बार गूंजी मोबाइल की घंटी
- धमतरी का गौरव: ‘विश्व की सबसे बड़ी अनाज भंडारण योजना’ में बनाया कीर्तिमान
- आम की छांव में बदले सपनों के मायने: मुख्यमंत्री ने कहा- “अब करोड़पति दीदी बनने की सोचिए”
- मुख्यमंत्री के निर्देश के तहत जिले के सुदूर व पहाड़ी कोरवा बसाहटों में 113 हैंडपंप व बोरवेल की होगी खुदाई
- ज्येष्ठ अमावस्या कब ? पितर, शनि देव और सुहागिनों का गहरा संबंध, जानें महत्व


