खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। मेडिकल कॉलेज में इलाज करवाने गई एक एचआईव्ही महिला मरीज की पहचान उजागर करने का मामला सामने आया है। गर्भवती महिला के पति का आरोप है कि, स्टाफ नर्सों ने अन्य मरीजों के सामने पत्नी की बीमारी की बात कही। उससे बेड भी साफ करवाया। अब पति ने मेडिकल कॉलेज के डीन और परपा पुलिस थाने में लिखित शिकायत की है।
दरअसल, गर्भवती महिला डिलीवरी के लिए मेडिकल कॉलेज के गायनिक वार्ड पहुंची थी। महिला एचआईव्ही मरीज भी है। पति का आरोप है कि ड्यूटी में मौजूद डॉक्टरों और स्टाफ नर्सों ने बदसलूकी की। एचआईव्ही बीमारी को सबके सामने उजागर कर दिया। अपमानजनक टिप्पणी करते हुए कहा कि इसके साथ मत रहो तुम्हें भी एचआईव्ही हो जाएगा। महिला के पति ने परपा पुलिस थाने में दी अपनी शिकायत में कहा है कि, जिस बेड में उसकी पत्नी को भर्ती किया गया उस बेड की सफाई भी उसी से करवाई गई। इधर, मेडिकल कॉलेज के डीन प्रदीप बेग का कहना है कि अस्पताल अधीक्षक के माध्यम से गायनिक डिपार्टमेंट के एचओडी से स्पष्टीकरण मांगा गया है। उनकी तरफ से जवाब आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Trending
- सब्जी की खेप के नीचे ‘करोड़ों का नशा’: महासमुंद पुलिस ने नाकाम की अंतर्राज्यीय गांजा तस्करी, 1.14 करोड़ का माल जब्त
- ऐतिहासिक उपलब्धि: खौफ के गढ़ ‘पूवर्ती’ में पहली बार पूरी हुई जनगणना, बना सुकमा का नंबर-1 गांव
- ऑपरेशन सिंदूर की प्रथम वर्षगांठ पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने वीर सैनिकों को किया नमन
- अबूझमाड़ में डिजिटल सूर्योदय: ताहकाडोंड में पहली बार गूंजी मोबाइल की घंटी
- धमतरी का गौरव: ‘विश्व की सबसे बड़ी अनाज भंडारण योजना’ में बनाया कीर्तिमान
- आम की छांव में बदले सपनों के मायने: मुख्यमंत्री ने कहा- “अब करोड़पति दीदी बनने की सोचिए”
- मुख्यमंत्री के निर्देश के तहत जिले के सुदूर व पहाड़ी कोरवा बसाहटों में 113 हैंडपंप व बोरवेल की होगी खुदाई
- ज्येष्ठ अमावस्या कब ? पितर, शनि देव और सुहागिनों का गहरा संबंध, जानें महत्व


