Author: Khabar World

खबर वर्ल्ड न्यूज-अजय शर्मा-जांजगीर-चांपा। चांपा पुलिस ने हत्या के प्रयास और लूट की सनसनीखेज वारदात का खुलासा करते हुए एक नाबालिक सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने घर में अकेली महिला पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर मंगलसूत्र और टॉप्स की लूट की थी। प्रार्थी प्रकाश देवांगन ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि 10 दिसंबर की शाम वे सामान लेने बाजार गए थे। घर पर उनकी मां अकेली थीं। उसी समय तीन आरोपी दरवाज़ा तोड़कर अंदर घुसे और महिला के सिर पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। घायल महिला जमीन पर गिर गई, जिसके बाद आरोपियों…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायगढ़। जिले में बाप-बेटी के रिश्ते को शर्मसार करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक शराबी पिता ने अपनी नाबालिग बेटी के साथ दो सालों तक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। पीड़ित नाबालिग ने पुलिस को बताया कि जब भी वह घर में अकेली रहती, तब आरोपी पिता उसके साथ मारपीट कर दुष्कर्म करता था। वहीं घटना खुलासा करने पर आरोपी पिता पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी देता था। पीड़िता की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है। नाबालिग बच्ची से दुष्कर्म की ये घटना चक्रधर नगर थाना…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ में कड़ाके की ठंडी पड़ रही है। सरगुजा, बिलासपुर, दुर्ग और रायपुर संभागों के कई हिस्सों में अगले दो दिनों तक शीत लहर चलने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में फिलहाल मौसम शुष्क बना हुआ है। राजधानी रायपुर में सुबह के वक्त धुंध छाई रह सकती है। पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश में मौसम पूरी तरह शुष्क रहा। उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ के एक-दो पॉकेट में शीत लहर चली। सबसे अधिक अधिकतम तापमान 30.2 डिग्री सेल्सियस दुर्ग में और सबसे कम न्यूनतम तापमान 4.9 डिग्री सेल्सियस अंबिकापुर में दर्ज किया गया। मौसम…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे. सुबह 10:30 बजे भाजपा प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर पहुंचेंगे. वहां आयोजित बैठक में होंगे शामिल. 12:30 बजे भाजपा कार्यालय से रायपुर पुलिस ग्राउंड हेलिपैड के लिए प्रस्थान करेंगे। हेलिपैड रायपुर से कबीरधाम के लिए रवाना होंगे। इंदिरा गांधी कृषि महाविद्यालय, घोंटिया कबीरधाम पहुंचेंगे। यहां सीएम नवीन शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय कबीरधाम की शिला स्थापना करेंगे। दोपहर 03:25 बजे रायपुर पुलिस ग्राउंड हेलिपैड पहुंचेंगे। शाम 5.00 बजे न्यू सर्किट हाउस जाएंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री शाम 5.35 बजे सीएम हाउस रवाना होंगे।

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज रात छत्तीसगढ़ के दो दिवसीय दौरे पर रायपुर पहुचेंगे। वह शुक्रवार 12 दिसंबर की रात लगभग 10 बजे दो दिवसीय प्रवास पर रायपुर पहुंचेंगे। माना एयरपोर्ट से वे सीधे मेफेयर रिसोर्ट जाएंगे, जहां रात्रि विश्राम करेंगे। शनिवार दोपहर 1.30 बजे शाह रायपुर से जगदलपुर के लिए रवाना होंगे और 2.45 बजे पहुंचकर बस्तर ओलंपिक के समापन समारोह में 4.45 बजे तक शामिल रहेंगे। कार्यक्रम के बाद वे जगदलपुर से दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे।

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। विकसित भारत और विकसित छत्तीसगढ़ के लक्ष्य को साधने के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की पहल पर प्रदेश में नई औद्योगिक नीति (2024-30) लागु की गई है। राज्य की उद्योग हितैषी नीति के फैसले निवेशक छत्तीसगढ़ में उद्योग-धंधा स्थापित करने की दिशा में आकर्षित हो रहे हैं। प्रदेश में 01 जनवरी 2024 से अक्टूबर 2025 तक 2415 उद्योग स्थापित हुए जिनके द्वारा लगभग 18058.34 करोड़ का निवेश किया गया एवं लगभग 42 हजार 500 रोजगार सृजित हुए। 01 जनवरी 2024 से अक्टूबर 2025 तक उद्योगों को 1000 करोड़ से अधिक अनुदान का वितरण किया गया।…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-टेकेश्वर दुबे-कवर्धा। छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना ने पूरे क्षेत्र को दहला दिया है। लोहारा थाना क्षेत्र के बांधाटोला गांव में एक नवविवाहित महिला का शव घर के सेप्टिक टैंक से बरामद हुआ है। अचानक घर से तेज बदबू आने पर परिजनों और ग्रामीणों को शक हुआ, जिसके बाद यह दर्दनाक घटना सामने आई। घटना के उजागर होते ही गांव में सनसनी फैल गई और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जमा हो गए। सूचना मिलते ही लोहारा पुलिस भी तत्काल गांव पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। गुरुवार…

Read More

मुख्यमंत्री हसौद में 251 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ में हुए शामिल मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के अंतर्गत 140 नवविवाहित जोड़ों को दिया आशीर्वाद खबर वर्ल्ड न्यूज-सक्ती। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज सक्ती जिले के ग्राम हसौद में आयोजित भव्य 251 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ में शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने इस आयोजन को आध्यात्मिक एकता, सामाजिक सद्भाव और सांस्कृतिक गौरव का अद्भुत संगम बताया। उन्होंने कहा कि “मां महामाया की पावन भूमि हसौद में 251 कुंडों में एक साथ सम्पन्न हो रहा यह महायज्ञ छत्तीसगढ़ की आध्यात्मिक परंपरा को नई ऊंचाई देता है।” मुख्यमंत्री साय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-आशीष कंठले-बेमेतरा। साजा ब्लॉक के ग्राम पंचायत केंवतरा में रहने वाले 38 वर्षीय चेतन साहू की जिंदगी उस दिन बदल गई, जब उनके सपनों का पक्का घर तैयार होकर उन्हें सौंपा गया। वर्ष 2024-25 में सामाजिक प्रवर्ग-अन्य पिछड़ा वर्ग से स्वीकृत उनका प्रधानमंत्री आवास 23 जनवरी 2025 को पूर्ण हुआ। चेतन साहू एक गरीब, मजदूर तथा एकल दिव्यांग हितग्राही हैं। पहले वे टूटे-फूटे घास-फूस के कच्चे मकान में रहते थे। बरसात के दिनों में घर की छत टपकना, पानी का भर जाना, सर्प-बिच्छू जैसे विषैले जीवों का घर में प्रवेश-यह सब उनके परिवार की रातों की नींद हराम…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-आशीष कंठले-बेमेतरा। “अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार दिवस” के अवसर पर राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर द्वारा संचालित स्टेट प्लान ऑफ एक्शन कैलेंडर 2025 के तहत जिले के विभिन्न स्थानों पर विधिक जागरूकता शिविरों का आयोजन किया गया। अध्यक्ष एवं प्रधान जिला न्यायाधीश श्रीमती सरोज नंद दास तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बेमेतरा की सचिव श्रीमती अनिता कोशिमा रावटे के मार्गदर्शन में इन कार्यक्रमों के माध्यम से आमजन को मानव अधिकारों की अवधारणा एवं उनके संरक्षण के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी प्रदान की गई। जिला जेल बेमेतरा में प्रमुख जागरूकता कार्यक्रम जिला…

Read More