खबर वर्ल्ड न्यूज-अजय शर्मा-जांजगीर-चांपा। चांपा पुलिस ने हत्या के प्रयास और लूट की सनसनीखेज वारदात का खुलासा करते हुए एक नाबालिक सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने घर में अकेली महिला पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर मंगलसूत्र और टॉप्स की लूट की थी।
प्रार्थी प्रकाश देवांगन ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि 10 दिसंबर की शाम वे सामान लेने बाजार गए थे। घर पर उनकी मां अकेली थीं। उसी समय तीन आरोपी दरवाज़ा तोड़कर अंदर घुसे और महिला के सिर पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। घायल महिला जमीन पर गिर गई, जिसके बाद आरोपियों ने गला दबाकर उनका मंगलसूत्र और टॉप्स लूट लिए और फरार हो गए।
घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पांडेय, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कश्यप और एसडीओपी चांपा यदुमणि सिदार के निर्देशन में थाना चांपा और साइबर सेल की संयुक्त टीम बनाई गई। पूछताछ और मुखबिर की सूचना पर मुख्य संदेही निखिल पांडेय को शंकर नगर से पकड़ा गया।
कड़ी पूछताछ में निखिल ने अपने साथी अरुण राजपूत और एक नाबालिक के साथ मिलकर वारदात को अंजाम देना कबूल किया। पुलिस ने तीनों को अलग-अलग स्थानों से गिरफ्तार कर लूटे गए मंगलसूत्र और एक टॉप्स बरामद कर लिए हैं।
Trending
- रायपुर में छाया IPL का खुमार: मुंबई इंडियंस की टीम पहुंची रायपुर, 10 मई को कोहली-पंड्या के बीच महामुकाबला
- नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म के दोनों आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल
- समाधान समारोह 2026: सर्वोच्च न्यायालय की पहल, 9 मई से शुरू होगा लोक अदालत का महाभियान
- 07 मई को ग्राम पंचायतों में चावल महोत्सव, रोजगार और आवास दिवस का त्रिवेणी संगम
- अंधेरे से उजाले की ओर- कृष्णा और अनिता के जीवन में सुशासन ने भरी उम्मीद की रोशनी
- छत्तीसगढ़ में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी, 42 IAS अफसरों के तबादले
- स्टेट कैपिटल रीजन: छत्तीसगढ़ के समग्र विकास को नई दिशा
- मोर गांव– मोर पानी महाअभियान से मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी बना जल संरक्षण का मॉडल जिला


