खबर वर्ल्ड न्यूज-आशीष कंठले-बेमेतरा। साजा ब्लॉक के ग्राम पंचायत केंवतरा में रहने वाले 38 वर्षीय चेतन साहू की जिंदगी उस दिन बदल गई, जब उनके सपनों का पक्का घर तैयार होकर उन्हें सौंपा गया। वर्ष 2024-25 में सामाजिक प्रवर्ग-अन्य पिछड़ा वर्ग से स्वीकृत उनका प्रधानमंत्री आवास 23 जनवरी 2025 को पूर्ण हुआ।
चेतन साहू एक गरीब, मजदूर तथा एकल दिव्यांग हितग्राही हैं। पहले वे टूटे-फूटे घास-फूस के कच्चे मकान में रहते थे। बरसात के दिनों में घर की छत टपकना, पानी का भर जाना, सर्प-बिच्छू जैसे विषैले जीवों का घर में प्रवेश-यह सब उनके परिवार की रातों की नींद हराम कर देता था। कई बार पूरी रात जागकर बितानी पड़ती थी और वे अपने मन में एक ही आशा लिए बैठे रहते-“काश! मेरे पास भी पक्का घर होता।”
“भविष्य उन्हीं का होता है जो अपने सपनों की सुंदरता में विश्वास रखते हैं।”
चेतन साहू ने भी अपने इस सपने को नहीं छोड़ा।
प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण की सूची में नाम आने और ग्रामसभा में पात्र घोषित होने के बाद उनका सपना हकीकत में बदलने लगा। प्रशासन, जनपद पंचायत साजा के अधिकारियों, ग्राम पंचायत के सचिव, रोजगार सहायक, आवास मित्र और सहायक विकास विस्तार अधिकारी के सहयोग से उनके आवास का निर्माण तेजी से पूरा कराया गया।
आज चेतन साहू अपने सपनों के पक्के मकान में सम्मान पूर्वक और सुरक्षित जीवन बिता रहे हैं। अब न बारिश का डर है, न टपकती छत, न ही रात भर जागने की मजबूरी। उनके चेहरे पर संतोष और खुशी साफ झलकती है।
चेतन साहू शासन-प्रशासन के प्रति हृदय से आभार व्यक्त करते हैं। वहीं पंचायत भी एक गरीब व दिव्यांग हितग्राही का सपना पूरा कर गर्व महसूस कर रही है।
यह कहानी न सिर्फ चेतन साहू की व्यक्तिगत सफलता है, बल्कि यह प्रमाण है कि सरकार की योजनाएं जरूरतमंदों तक पहुँच कर वास्तव में उनके जीवन में उजाला ला रही हैं।
Trending
- पारिवारिक हकत्याग की रजिस्ट्री में अभिलाष को मिली 46,846 रुपये की राहत, बचत की पूरी राशि बहनों को दी उपहार में
- बस्तर के जैविक वनोपजों को मिलेगी वैश्विक पहचान
- शोधग्रंथ पर्यावरण संरक्षण और अकादमिक उत्कृष्टता का उत्कृष्ट संगम – उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा
- शिक्षकों का समर्पण प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था को बना रहा सशक्त- शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव
- सीएम हेल्पलाइन में दर्ज शिकायतों का गंभीरता से निराकरण करें- मुख्य सचिव विकासशील
- श्रमिक परिवार की बेटी निकिता के सपनों को मिला संबल, नोनी सशक्तिकरण योजना से पढ़ाई की राह हुई आसान
- पक्के घर का सपना हुआ साकार, प्रधानमंत्री आवास योजना से जया बाई के जीवन में आई नई खुशियां
- सेवा संकल्प अभियान : सेवा की कहानी – मातृत्व के अनमोल पलों में प्रिया को मिला आर्थिक संबल, मिनीमाता महतारी जतन योजना बनी सहारा


