Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- सुशासन तिहार: फाइलों की दौड़ थमी, अब ‘ऑन द स्पॉट’ मिल रहा समाधान; कौशिल्या के लिए सुरक्षा कवच बना आयुष्मान कार्ड
- ‘वंदे मातरम्’ को वैधानिक संरक्षण: राष्ट्रभावना और सांस्कृतिक अस्मिता को मिला नया सम्मान- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- सब्जी की खेप के नीचे ‘करोड़ों का नशा’: महासमुंद पुलिस ने नाकाम की अंतर्राज्यीय गांजा तस्करी, 1.14 करोड़ का माल जब्त
- ऐतिहासिक उपलब्धि: खौफ के गढ़ ‘पूवर्ती’ में पहली बार पूरी हुई जनगणना, बना सुकमा का नंबर-1 गांव
- ऑपरेशन सिंदूर की प्रथम वर्षगांठ पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने वीर सैनिकों को किया नमन
- अबूझमाड़ में डिजिटल सूर्योदय: ताहकाडोंड में पहली बार गूंजी मोबाइल की घंटी
- धमतरी का गौरव: ‘विश्व की सबसे बड़ी अनाज भंडारण योजना’ में बनाया कीर्तिमान
- आम की छांव में बदले सपनों के मायने: मुख्यमंत्री ने कहा- “अब करोड़पति दीदी बनने की सोचिए”
Author: Khabar World
खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। जिला कलेक्टोरेट कार्यालय सहित सभी विभागीय कार्यालयों में 1 जनवरी से बायोमेट्रिक अटेंडेन्स सिस्टम लागू होगा। ये सिस्टम सेलरी से जुड़ा रहेगा। कार्यालय पहुंचने में विलम्ब अथवा अनुपस्थित रहने पर आनुपातिक रूप से तनख्वाह की अपने आप कटौती हो जाएगी। कलेक्टर संजय अग्रवाल ने साप्ताहिक टीएल बैठक में अधिकारियों को इसकी तैयारी के निर्देश दिए। उल्लेखनीय है कि सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा मंत्रालय में यह व्यवस्था सफलता पूर्वक लांच करने के बाद जिलों में भी 1 जनवरी से इसे प्रारंभ करने के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर ने कहा कि मोबाइल फोन पर आधारित एप के जरिए…
खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। झारखण्ड में बंधक बनाए गए 18 श्रमिकों को छुड़ा लिया गया है। कलेक्टर संजय अग्रवाल के निर्देश पर बिलासपुर जिला प्रशासन ने सिमडेगा (झारखंड) जिला प्रशासन से समन्वय स्थापित कर श्रमिकों को मुक्त कराने के लिए आवश्यक कदम उठाया। बंधक बनाए गए श्रमिकों ने शिकायत की थी कि उन्हें ईंट भट्ठे में अमानवीय परिस्थितियों में काम कराया जा रहा है। जहां पुरष श्रमिक के साथ मारपीट और महिलाओं से छेड़छाड़ की जा रही थी। 9 दिसंबर को हुए कलेक्टर जनदर्शन में यह शिकायत की गई थी। दरअसल, साप्ताहिक कलेक्टर जनदर्शन में ग्राम सरगवां, मस्तूरी निवासी अमित…
खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर में एक युवक अलग-अलग दुकानों में फर्जी चेक से सामान खरीदकर दुकानदारों को चूना लगा रहा था। वह ऑनलाइन पेमेंट फेल होने पर फर्जी चेक थमाता और सामान लेकर निकल जाता था। आरोप है कि युवक ने 7 अलग-अलग व्यापारियों से 21 लाख से अधिक की ठगी की है। पूरा मामला सिविल लाइन थाना इलाके का है। जानकारी के मुताबिक, आरोपी कोरबा निवासी उज्ज्वल विश्वास है। वह इलेक्ट्रॉनिक्स दुकान में सामान खरीदने के लिए पहले ऑनलाइन पेमेंट करता था। ट्रांजेक्शन फेल होने पर फर्जी चेक थमा देता था। बाद में चेक बाउंस…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। कार्यालय कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी द्वारा जारी आदेश के तहत केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री, भारत सरकार अमित शाह का 13 दिसंबर 2025 को बस्तर जिला प्रवास कार्यक्रम नियत है। बस्तर जिला प्रवास दौरान केन्द्रीय गृह मंत्री, की सुरक्षा व्यवस्था को दृष्टिगत रखते हुए सम्पूर्ण जगदलपुर शहर को समय दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक के लिए नो ड्रोन फ्लाइंग जोन घोषित किया गया है।
कोयला क्षेत्रों में ‘जस्ट ट्रांज़िशन’ पर विस्तृत चर्चा, राज्य में नवीकरणीय ऊर्जा विस्तार के लिए ठोस कदमों पर बल खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में अंतरराष्ट्रीय संस्था इंटरनेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ सस्टेनेबल डेवलपमेंट (IISD) और स्वनिति इनिशिएटिव के शोधकर्ताओं ने सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने उनकी विस्तृत अध्ययन रिपोर्ट “मैपिंग इंडियाज स्टेट लेवल एनर्जी ट्रांज़िशन: छत्तीसगढ़” का विमोचन किया। मुख्यमंत्री साय ने शोधकर्ताओं के साथ राज्य में नवीकरणीय ऊर्जा के प्रसार, ऊर्जा सुरक्षा, और सतत विकास की दिशा में छत्तीसगढ़ सरकार की रणनीतियों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की। उन्होंने कहा कि प्रदेश…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। विकसित भारत और विकसित छत्तीसगढ़ के लक्ष्य अनुरूप छत्तीसगढ़ में न केवल तेजी से अधोसंरचनाएं विकसित हो रही है, बल्कि सस्टेनबल डेवलपमेंट गोल के लक्ष्य को भी हासिल किया जा रहा है। विगत दो वर्षों में छत्तीसगढ़ भारत के विकास इंजन के रूप में भी तेजी से अपनी पहचान बना रहा है। प्रदेश की नवीन औद्योगिक नीति में डिफेंस, आईटी, एआई, ग्रीन एनर्जी जैसे नए क्षेत्रों को विशेष पैकेज दिया जा रहा है। राज्य में अब तक 7.69 लाख रूपए के निवेश के प्रस्ताव मिल चुके हैं। राज्य में विकास, विश्वास और सुरक्षा का नया वातावरण बना…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। डीएसपी कल्पना वर्मा पर गंभीर आरोप लगाने वाले दीपक टंडन के कारनामे अब सामने आने लगे हैं। इसी बीच खबर है कि 420 के आरोपी दीपक टंडन उर्फ अंबेडकर टंडन के खिलाफ कोरबा की एक कोर्ट ने गिरफ्तारी वारंट जारी किया है। दीपक उर्फ अंबेडकर टंडन पर 2,800,000 रुपए के फ्रॉड का आरोप है। आपको बता दें कि आरोपी दीपक टंडन उर्फ अंबेडकर टंडन वहीं आरोपी है जिसने डीएसपी कल्पना वर्मा को करीब 2 करोड़ रुपए के गिफ्ट और प्यार में झांसा देने जैसे गंभीर आरोप लगाए थे। जानकारी के मुताबिक उनकी पत्नी बरखा टंडन के खिलाफ…
प्रयागराज में संगम की रेती पर लगने वाला माघ मेला दुनियाभर में बहुत प्रसिद्ध है। खासकर हिंदू धर्म में इस मेले का विशेष महत्व होता है। माघ मेला भारतीय सनातन परंपरा की सबसे प्रचीन और पवित्र परपंराओं में एक है, जिसका आयोजन हर साल संगम नगरी प्रयागराज (Prayagraj) में होता है। माघ मेला ऐसा धार्मिक आयोजन है, जिसकी चर्चा विश्वभर में होती है। इस अवधि को मुख्य रूप से स्नान पर्व के लिए जाना जाता है। इस दौरान गंगा, यमुना और अदृश्य सरस्वती में आस्था की डुबकी लगाकर पुण्य अर्जित करने के लिए दूर-दूर से श्रद्धालु आते हैं। श्रद्धालुओं के…
नई दिल्ली। साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहला टी20 जीतकर बढ़त बनाने वाली टीम इंडिया दूसरे मैच में पूरी तरह बिखरी नजर आई। न्यू चंडीगढ़ के मुल्लांपुर में खेले गए मुकाबले में भारत को 51 रन से हार मिली और सीरीज अब 1-1 की बराबरी पर पहुंच गई। इस हार के बाद सोशल मीडिया पर टीम इंडिया की जमकर आलोचना हो रही है। आखिर किन वजहों से भारत की जीत आसान होने के बावजूद मैच हाथ से निकल गया? आइए विस्तार से समझते हैं। अर्शदीप सिंह की बेहद खराब गेंदबाजी बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह का यह मैच पूरी…
नई दिल्ली। बॉक्स ऑफिस पर ज़बरदस्त कमाई, रियल लाइफ से जुड़ी कहानी और सितारों से सजी कास्ट की बदौलत ‘धुरंधर’ तेज़ी से 2025 की सबसे ज़्यादा देखी जाने वाली हिंदी फिल्मों में से एक बन गई है। इस फिल्म ने पहले वीकेंड में ज़बरदस्त कमाई की और वीकडेज में भी ये फिल्म गदर काट रही है और हर दिन तमाम फिल्मों के परखच्चे उड़ा रही है। चलिए यहां जानते हैं ‘धुरंधर’ ने रिलीज के 7वें दिन यानी गुरुवार को कितनी कमाई की है? ‘धुरंधर’ ने 7वें दिन कितनी कमाई की? आदित्य धर निर्देशित ‘धुरंधर’ साल की मच अवेटेड फिल्म थी…

