खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। डीएसपी कल्पना वर्मा पर गंभीर आरोप लगाने वाले दीपक टंडन के कारनामे अब सामने आने लगे हैं। इसी बीच खबर है कि 420 के आरोपी दीपक टंडन उर्फ अंबेडकर टंडन के खिलाफ कोरबा की एक कोर्ट ने गिरफ्तारी वारंट जारी किया है। दीपक उर्फ अंबेडकर टंडन पर 2,800,000 रुपए के फ्रॉड का आरोप है।
आपको बता दें कि आरोपी दीपक टंडन उर्फ अंबेडकर टंडन वहीं आरोपी है जिसने डीएसपी कल्पना वर्मा को करीब 2 करोड़ रुपए के गिफ्ट और प्यार में झांसा देने जैसे गंभीर आरोप लगाए थे।
जानकारी के मुताबिक उनकी पत्नी बरखा टंडन के खिलाफ डीएसपी कल्पना वर्मा के पिता ने 40 लाख रुपए के लेन-देन फ्रॉड के आरोप लगे और ये मामले कोर्ट में लंबित है, इसी बीच दीपक टंडन ने तमाम स्क्रीन शार्ट और कथित वीडियो पत्रकारों को उपलब्ध कराएं।
सूत्रों के मुताबिक कोरबा की जिस कोर्ट से गिरफ्तारी वारंट जारी हुआ है वहां आज 12 दिसंबर को आरोपी दीपक टंडन उर्फ अंबेडकर टंडन को पेश होना है। ये गिरफ्तारी वारंट न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी कटघोरा, जिला कोरबा कु। रंजू वैष्णव की कोर्ट द्वारा जारी किया गया है।
Trending
- रायपुर में छाया IPL का खुमार: मुंबई इंडियंस की टीम पहुंची रायपुर, 10 मई को कोहली-पंड्या के बीच महामुकाबला
- नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म के दोनों आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल
- समाधान समारोह 2026: सर्वोच्च न्यायालय की पहल, 9 मई से शुरू होगा लोक अदालत का महाभियान
- 07 मई को ग्राम पंचायतों में चावल महोत्सव, रोजगार और आवास दिवस का त्रिवेणी संगम
- अंधेरे से उजाले की ओर- कृष्णा और अनिता के जीवन में सुशासन ने भरी उम्मीद की रोशनी
- छत्तीसगढ़ में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी, 42 IAS अफसरों के तबादले
- स्टेट कैपिटल रीजन: छत्तीसगढ़ के समग्र विकास को नई दिशा
- मोर गांव– मोर पानी महाअभियान से मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी बना जल संरक्षण का मॉडल जिला


