खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर में एक युवक अलग-अलग दुकानों में फर्जी चेक से सामान खरीदकर दुकानदारों को चूना लगा रहा था। वह ऑनलाइन पेमेंट फेल होने पर फर्जी चेक थमाता और सामान लेकर निकल जाता था। आरोप है कि युवक ने 7 अलग-अलग व्यापारियों से 21 लाख से अधिक की ठगी की है। पूरा मामला सिविल लाइन थाना इलाके का है।
जानकारी के मुताबिक, आरोपी कोरबा निवासी उज्ज्वल विश्वास है। वह इलेक्ट्रॉनिक्स दुकान में सामान खरीदने के लिए पहले ऑनलाइन पेमेंट करता था। ट्रांजेक्शन फेल होने पर फर्जी चेक थमा देता था। बाद में चेक बाउंस होने और खाते में रकम जमा नहीं होने पर दुकानदारों को युवक पर शक हुआ। उसने कुल 7 व्यापारियों से 21,30,474 रुपए की ठगी की है। अब बीती रात व्यापारियों ने युवक को पकड़ लिया, जिसके बाद उसकी जमकर पिटाई कर दी।
युवक की पिटाई का वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में व्यापारी युवक पर लात-थप्पड़ बरसाते नजर आते हैं। युवक की शर्ट भी फट गई, जिसके बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Trending
- रायपुर में छाया IPL का खुमार: मुंबई इंडियंस की टीम पहुंची रायपुर, 10 मई को कोहली-पंड्या के बीच महामुकाबला
- नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म के दोनों आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल
- समाधान समारोह 2026: सर्वोच्च न्यायालय की पहल, 9 मई से शुरू होगा लोक अदालत का महाभियान
- 07 मई को ग्राम पंचायतों में चावल महोत्सव, रोजगार और आवास दिवस का त्रिवेणी संगम
- अंधेरे से उजाले की ओर- कृष्णा और अनिता के जीवन में सुशासन ने भरी उम्मीद की रोशनी
- छत्तीसगढ़ में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी, 42 IAS अफसरों के तबादले
- स्टेट कैपिटल रीजन: छत्तीसगढ़ के समग्र विकास को नई दिशा
- मोर गांव– मोर पानी महाअभियान से मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी बना जल संरक्षण का मॉडल जिला


