Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- सब्जी की खेप के नीचे ‘करोड़ों का नशा’: महासमुंद पुलिस ने नाकाम की अंतर्राज्यीय गांजा तस्करी, 1.14 करोड़ का माल जब्त
- ऐतिहासिक उपलब्धि: खौफ के गढ़ ‘पूवर्ती’ में पहली बार पूरी हुई जनगणना, बना सुकमा का नंबर-1 गांव
- ऑपरेशन सिंदूर की प्रथम वर्षगांठ पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने वीर सैनिकों को किया नमन
- अबूझमाड़ में डिजिटल सूर्योदय: ताहकाडोंड में पहली बार गूंजी मोबाइल की घंटी
- धमतरी का गौरव: ‘विश्व की सबसे बड़ी अनाज भंडारण योजना’ में बनाया कीर्तिमान
- आम की छांव में बदले सपनों के मायने: मुख्यमंत्री ने कहा- “अब करोड़पति दीदी बनने की सोचिए”
- मुख्यमंत्री के निर्देश के तहत जिले के सुदूर व पहाड़ी कोरवा बसाहटों में 113 हैंडपंप व बोरवेल की होगी खुदाई
- ज्येष्ठ अमावस्या कब ? पितर, शनि देव और सुहागिनों का गहरा संबंध, जानें महत्व
Author: Khabar World
नक्सली उन्मूलन के प्रयासों के प्रतिफल की ये पहली कड़ी- मुख्यमंत्री साय खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ में 513 नए 4G मोबाइल टावर लगाए जाएंगे। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने एक्स पर पोस्ट कर कहा, छत्तीसगढ़ में डिजिटल भारत निधि के अंतर्गत बीएसएनल के माध्यम से 513 नए 4G मोबाइल टावर लगाए जाने की स्वीकृति दी गई है। नक्सली उन्मूलन के प्रयासों के प्रतिफल की ये पहली कड़ी है। मुख्यमंत्री साय ने कहा, केंद्र सरकार के इस निर्णय से न केवल इंटरनेट और मोबाइल की सुविधा प्राप्त होगी , बल्कि इन क्षेत्रों की जनता के वित्तीय समावेशन की दिशा में भी ये…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज रायपुर और बस्तर में आयोजित कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे। सुबह 10:30 रायपुर के एक निजी रिसोर्ट पहुंचेंगे। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में नक्सलवाद को लेकर होने वाली बैठक में शामिल होंगे। दोपहर लगभग 12:45 बजे स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट से जगदलपुर के लिए रवाना होंगे। करीब 1:45 से 3:45 बजे तक बस्तर ओलंपिक 2025 समापन समारोह में शामिल होंगे। शाम 4:00 बजे स्टेट प्लेन से रायपुर के लिए रवाना होंगे। शाम करीब 4:45 बजे स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पहुंचेंगे। इसके बाद शाम 5:05 बजे मुख्यमंत्री निवास सिविल लाइन पहुंचेंगे।
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। राजधानी रायपुर में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज नक्सलवाद पर बड़ी बैठक हाई-लेवल मीटिंग लेंगे। सुबह 10।30 बजे निजी रिज़ॉर्ट में बैठक की शुरुआत होगी। CM विष्णुदेव साय, डिप्टी सीएम विजय शर्मा और वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहेंगे। नक्सल ऑपरेशन्स और अब तक की कार्रवाई की समीक्षा होगी। बैठक के बाद अमित शाह बस्तर दौरे पर रवाना होंगे।
KWNS – व्यास पाठक,रायपुर । मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज वर्तमान सरकार के 2 वर्ष पूर्ण होने पर न्यू सर्किट हाउस सिविल लाइन्स में आयोजित प्रेसवार्ता में राज्य सरकार के दो वर्ष के कार्यकाल का रिपोर्ट कार्ड प्रस्तुत करते हुए कहा कि माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व और उनकी गारंटियों पर विश्वास जताते हुए छत्तीसगढ़ की जनता ने जो सेवा का अवसर दिया, उसे सरकार ने पूरी निष्ठा और प्रतिबद्धता के साथ निभाया है। दो वर्षों में जनता का भरोसा और अधिक सशक्त हुआ है। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि सरकार के गठन के दूसरे ही…
जैवविविधता संरक्षण और जल-संरक्षण प्रयासों को मिली वैश्विक मान्यता खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि बिलासपुर जिले के कोपरा जलाशय को छत्तीसगढ़ का पहला रामसर साइट घोषित किया जाना पूरे प्रदेश के लिए अत्यंत गर्व और सम्मान का विषय है। यह उपलब्धि राज्य की समृद्ध जैवविविधता, विविध पक्षी आवासों और सतत जल-संरक्षण प्रयासों को मिली वैश्विक मान्यता का प्रतीक है। मुख्यमंत्री साय ने इस महत्वपूर्ण उपलब्धि के लिए राज्य वेटलैंड प्राधिकरण, पर्यावरण विशेषज्ञों, शोधकर्ताओं और स्थानीय समुदायों के संयुक्त प्रयासों की सराहना करते हुए उनका हृदय से आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सभी के…
कबीरधाम जिला आज विकास के नए युग में कर रहा प्रवेश- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मेडिकल कॉलेज निर्माण स्थल पर की शिला स्थापना खबर वर्ल्ड न्यूज-टेकेश्वर दुबे-कवर्धा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज कबीरधाम जिले के नवीन शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय के निर्माण स्थल पर शिला स्थापना कर जिले को एक ऐतिहासिक सौगात दी। इसके साथ ही चिकित्सा सुविधाओं के एक नए युग का सूत्रपात हुआ। कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह एवं उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे। शिला स्थापना के साथ ही कबीरधाम जिले के स्वास्थ्य मानचित्र में विकास का नया अध्याय जुड़…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-बीजापुर। जिले के फरसेगढ़ थाना क्षेत्र के चुचकोंटा गांव में नक्सलियों के लगाए गए आईईडी विस्फाेट की चपेट में आने से आज शुक्रवार काे एक ग्रामीण महिला गंभीर रूप से घायल हो गई है। जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किय गया है। मिली जानकारी के अनुुसार लच्छी माड़वी (24) जंगल में गाय चराने गई थी। जंगल के रास्ते पर चलते हुए वह नक्सलियों के लगाए गए आईईडी की चपेट में आ गई। जिससे जोरदार विस्फोट हुआ और उसके पैर में गंभीर चोटें आईं । घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और सुरक्षा बल तत्काल मौके…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। बस्तर ओलम्पिक में सुकमा जिले के खिलाड़ियों ने दमदार प्रदर्शन करते हुए जिले का परचम बुलंद किया। सबसे रोमांचक मुकाबले में फुटबॉल जूनियर बालक वर्ग के फाइनल में सुकमा ने जगदलपुर को 1-0 से हराकर खिताब अपने नाम किया। खिलाड़ियों के बेहतरीन तालमेल और खेल भावना ने दर्शकों का दिल जीत लिया। अन्य स्पर्धाओं में भी सुकमा के खिलाड़ियों ने उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल कीं। लंबी कूद जूनियर वर्ग में सुकमा ने स्वर्ण पदक जीता। वेटलिफ्टिंग सीनियर बालक वर्ग में भी सुकमा के खिलाड़ी ने स्वर्ण पदक अपने नाम किया। बैडमिंटन में जिले के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। बस्तर ओलंपिक के सीनियर बालिका वर्ग की खो-खो प्रतियोगिता में इस बार खिलाड़ियों ने अपने शानदार प्रदर्शन से दर्शकों का मन मोह लिया। कांकेर और सुकमा के बीच हुआ फाइनल मुकाबला बेहद रोमांचक रहा, जहाँ दोनों ही टीमों ने बेहतरीन फुर्ती, कसी हुई रणनीति और अद्भुत टीमवर्क का परिचय दिया। इस कड़े संघर्ष के बाद कांकेर की टीम ने प्रथम स्थान पर कब्ज़ा जमाया और खिताब अपने नाम किया। वहीं सुकमा की बालिकाओं ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया, जबकि नारायणपुर की टीम तृतीय स्थान पर रही। प्रतियोगिता में विशेष रूप से सुकमा की खिलाड़ियों के प्रदर्शन…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-सुकमा। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में नक्सलियाें के दरभा डिवीजन के 8 लाख का इनामी मीडियम भीमा सहित 10 नक्सली कैडरों ने एक एके -47, दाे एसएलआर राइफलें, एक स्टेन गन, एक बीजीएल लॉन्चर सुरक्षा बलों के समक्ष जमा कर सुकमा पुलिस लाइन परिसर में बस्तर आईजी सुंदरराज पी., सीआरपीएफ डीआईजी आनंद सिंह राजपुरोहित, सुकमा एसपी किरण चव्हाण और कलेक्टर देवेश ध्रुव के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया है, जिन पर 33 लाख का इनाम घोषित था। मुख्यधारा में शामिल हुए 10 नक्सली कैडरों ने वायन वाटिका में पौधे रोपे, जिन्हें समुदाय के वरिष्ठजनों ने पुनर्समावेशन के प्रतीक…

