खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-सुकमा। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में नक्सलियाें के दरभा डिवीजन के 8 लाख का इनामी मीडियम भीमा सहित 10 नक्सली कैडरों ने एक एके -47, दाे एसएलआर राइफलें, एक स्टेन गन, एक बीजीएल लॉन्चर सुरक्षा बलों के समक्ष जमा कर सुकमा पुलिस लाइन परिसर में बस्तर आईजी सुंदरराज पी., सीआरपीएफ डीआईजी आनंद सिंह राजपुरोहित, सुकमा एसपी किरण चव्हाण और कलेक्टर देवेश ध्रुव के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया है, जिन पर 33 लाख का इनाम घोषित था। मुख्यधारा में शामिल हुए 10 नक्सली कैडरों ने वायन वाटिका में पौधे रोपे, जिन्हें समुदाय के वरिष्ठजनों ने पुनर्समावेशन के प्रतीक के रूप में उन्हें प्रदान किया था।
आत्मसमर्पित नक्सलियाें में 1. मिडियम भीमा पिता स्व. सोमू, निवासी पारलागट्टा थाना, जगरगंड़ा जिला सुकमा, ईनामी 8 लाख, पीएलजीए बटालियन 1,का कम्पनी 2, प्लाटुन 2, कमाण्डर, 2. गंगा कुंजाम पिता स्व. भीमा उम्र 22 वर्ष, निवासी कुन्दपाल थाना कुकानार,जिला सुकमा, ईनामी 5 लाख, मिलिशिया इन चीफ केरलापाल एरिया कमेटी, 3. लेकाम रामा उर्फ हुंगा पिता सुकलु निवासी, ग्राम बड़े गुटूम थाना पामेड़ जिला बीजापुर, ईनामी 5 लाख, प्लाटून 26 दरभा डिव्हीजन, 4. ताती सोनी पिता ताजी पाण्डू निवासी अरनपुर पटेलपारा थाना अरनपुर जिला दंतेवाड़ा, 5 लाख, जिला सुकमा, प्लाटून 31 दरभा डीविजन, 5. शांति सोड़ी उर्फ संतरी पिता स्व. भीमा निवासी कोयलान पुलपाड़ थाना नकुलनार ,मलांगेर एरिया कमेटी सीएएनएम अघ्यक्ष ईनामी 5 लाख, 6. माड़वी नवीन उर्फ कैलाश पिता स्व. गणेश, निवासी ग्राम गंधारपारा
बडे़ सट्टी थाना फुलबगड़ी जिला सुकमा ,केरलापाल एरिया कमंटी ईनामी 1 लाख, 7. माड़वी रूकनी उर्फ देवे पिता जोगा निवासी पोरोगारूम थाना
चिंतागुफा जिला सुकमा, दोरनापल एलओएस सदस्य केरलापाल एरिया कमंटी, ईनामी 1 लाख, 8. ओयाम मंगली पिता सुक्कू जाति मुरिया निवासी ग्राम डल्ला थाना बासागुड़ा जिला बीजापुर, एओबी पार्टी सदस्य, ईनामी 1 लाख, 9. पोड़ियाम म ंगी पिता सुक्का निवासी ग्राम पदामपारा कोण्डरे, थाना गादीरास जिला सुकमा, केरलापाल एरिया कमेटी ईनामी 1 लाख, 10. माड़वी गंगी उर्फ रामे पिता हुंगा निवासी ग्राम रामपुरम थाना
गोलापल्ली जिला सुकमा, गोलापल्ली एलओएस सदस्य किस्टाराम एरिया कमेटी ईनामी 1 लाख, ने आत्मसमर्पण कर दिया है।
पुलिस अधीक्षक सुकमा किरण चव्हाण ने कहा कि आज शुक्रवार को जिला सुकमा में इनामी 33 लाख के 10 सक्रिय नक्सलियों द्वारा आत्मसमर्पण किया गया है। उन्हाेने बताया कि आज की कार्रवाई के बाद वर्ष 2025 में सुकमा जिले में कुल 263 नक्सली कैडर हिंसा त्यागकर मुख्यधारा में शामिल हो चुके हैं। यह आंकड़ा बताता है कि क्षेत्र में विश्वास, शांति और विकास की प्रक्रिया लगातार गति पकड़ रही है।
बस्तर आईजी सुन्दरराज पत्तिलिंगम ने कहा कि जिला सुकमा में 10 नक्सली कैडरों का पुनर्वास यह दर्शाता है कि हिंसक और जनविरोधी नक्सली विचारधारा का अंत अब निकट है। लोग ‘पूना मारगेम : पुनर्वास से पुनर्जीवन’ पहल पर भरोसा जताते हुए शांति, गरिमा और स्थायी प्रगति का मार्ग चुन रहे हैं। छत्तीसगढ़ शासन, भारत सरकार, बस्तर पुलिस, स्थानीय प्रशासन और सुरक्षा बल क्षेत्र में शांति स्थापित करने, पुनर्वास सुनिश्चित करने और समावेशी विकास को आगे बढ़ाने के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि पिछले 11 महीनों में बस्तर रेंज में 1514 से अधिक नक्सली कैडरों ने हिंसा का मार्ग छोड़कर सामाजिक मुख्यधारा से जुड़ने का निर्णय लिया है। उन्हाेने कहा कि शेष नक्सली कैडर जिनमें पाेलितब्यूराे सदस्य देवजी, डीकेएसजेडसी सदस्य पाप्पा राव, बारसे देवा तथा अन्य शामिल हैं, के पास हिंसा त्यागकर मुख्यधारा में शामिल होने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचा है।
Trending
- रायपुर में छाया IPL का खुमार: मुंबई इंडियंस की टीम पहुंची रायपुर, 10 मई को कोहली-पंड्या के बीच महामुकाबला
- नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म के दोनों आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल
- समाधान समारोह 2026: सर्वोच्च न्यायालय की पहल, 9 मई से शुरू होगा लोक अदालत का महाभियान
- 07 मई को ग्राम पंचायतों में चावल महोत्सव, रोजगार और आवास दिवस का त्रिवेणी संगम
- अंधेरे से उजाले की ओर- कृष्णा और अनिता के जीवन में सुशासन ने भरी उम्मीद की रोशनी
- छत्तीसगढ़ में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी, 42 IAS अफसरों के तबादले
- स्टेट कैपिटल रीजन: छत्तीसगढ़ के समग्र विकास को नई दिशा
- मोर गांव– मोर पानी महाअभियान से मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी बना जल संरक्षण का मॉडल जिला


