खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। बस्तर ओलम्पिक में सुकमा जिले के खिलाड़ियों ने दमदार प्रदर्शन करते हुए जिले का परचम बुलंद किया। सबसे रोमांचक मुकाबले में फुटबॉल जूनियर बालक वर्ग के फाइनल में सुकमा ने जगदलपुर को 1-0 से हराकर खिताब अपने नाम किया। खिलाड़ियों के बेहतरीन तालमेल और खेल भावना ने दर्शकों का दिल जीत लिया। अन्य स्पर्धाओं में भी सुकमा के खिलाड़ियों ने उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल कीं। लंबी कूद जूनियर वर्ग में सुकमा ने स्वर्ण पदक जीता। वेटलिफ्टिंग सीनियर बालक वर्ग में भी सुकमा के खिलाड़ी ने स्वर्ण पदक अपने नाम किया।
बैडमिंटन में जिले के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जूनियर बालक डबल और सीनियर बालक सिंगल वर्ग में स्वर्ण पदक हासिल किए।
रजत पदक की बात करें तो बैडमिंटन जूनियर बालिका डबल, भाला फेंक जूनियर बालक, तवा फेंक जूनियर बालक, खो-खो सीनियर बालिका और कराटे सीनियर बालिका वर्ग में खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए दूसरा स्थान प्राप्त किया । वहीं भाला फेंक जूनियर बालक वर्ग में कांस्य पदक भी सुकमा ने अपने नाम किया । बस्तर ओलंपिक के दूसरे दिन 4 स्वर्ण, 5 रजत, 1 कांस्य पदक पर सुकमा ने कब्जा किया।
नोडल अधिकारी आशीष राम ने बताया कि कहा कि यह सफलता जिले में मौजूद खेल प्रतिभाओं और उनके अथक परिश्रम का प्रमाण है। बस्तर ओलम्पिक में सुकमा की यह उपलब्धि जिले की खेल क्षमता को नई पहचान दिला रही है।
Trending
- रायपुर में छाया IPL का खुमार: मुंबई इंडियंस की टीम पहुंची रायपुर, 10 मई को कोहली-पंड्या के बीच महामुकाबला
- नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म के दोनों आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल
- समाधान समारोह 2026: सर्वोच्च न्यायालय की पहल, 9 मई से शुरू होगा लोक अदालत का महाभियान
- 07 मई को ग्राम पंचायतों में चावल महोत्सव, रोजगार और आवास दिवस का त्रिवेणी संगम
- अंधेरे से उजाले की ओर- कृष्णा और अनिता के जीवन में सुशासन ने भरी उम्मीद की रोशनी
- छत्तीसगढ़ में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी, 42 IAS अफसरों के तबादले
- स्टेट कैपिटल रीजन: छत्तीसगढ़ के समग्र विकास को नई दिशा
- मोर गांव– मोर पानी महाअभियान से मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी बना जल संरक्षण का मॉडल जिला


