Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- ज्येष्ठ अमावस्या कब ? पितर, शनि देव और सुहागिनों का गहरा संबंध, जानें महत्व
- सनराइजर्स हैदराबाद की जीत से अंक तालिका में उठापटक, पंजाब किंग्स से छिना No-1 का ताज; RCB भी लुढ़की
- गर्मी में इम्यूनिटी बूस्ट करने के 5 सरल उपाय, बीमारियों से होगा बचाव
- चाकूबाजी के आरोपियों का पुलिस ने निकाला जुलूस, बीच सड़क लगवाई उठक-बैठक
- रायपुर में बड़ी साजिश नाकाम? रावाभाठा में बम बनाने का सामान बरामद, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट
- छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा ऐलान: सैनिकों और पूर्व सैनिकों को घर खरीदना हुआ सस्ता, स्टाम्प ड्यूटी में 25% की भारी छूट
- बेमौसम बारिश और वज्रपात से मिली राहत, पर अब फिर तपने की तैयारी; अगले 3 दिनों में बढ़ेगा पारा
- मुख्यमंत्री साय आज कई अहम आयोजनों में होंगे शामिल
Author: Khabar World
मुख्यमंत्री हसौद में 251 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ में हुए शामिल मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के अंतर्गत 140 नवविवाहित जोड़ों को दिया आशीर्वाद खबर वर्ल्ड न्यूज-सक्ती। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज सक्ती जिले के ग्राम हसौद में आयोजित भव्य 251 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ में शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने इस आयोजन को आध्यात्मिक एकता, सामाजिक सद्भाव और सांस्कृतिक गौरव का अद्भुत संगम बताया। उन्होंने कहा कि “मां महामाया की पावन भूमि हसौद में 251 कुंडों में एक साथ सम्पन्न हो रहा यह महायज्ञ छत्तीसगढ़ की आध्यात्मिक परंपरा को नई ऊंचाई देता है।” मुख्यमंत्री साय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में…
खबर वर्ल्ड न्यूज-आशीष कंठले-बेमेतरा। साजा ब्लॉक के ग्राम पंचायत केंवतरा में रहने वाले 38 वर्षीय चेतन साहू की जिंदगी उस दिन बदल गई, जब उनके सपनों का पक्का घर तैयार होकर उन्हें सौंपा गया। वर्ष 2024-25 में सामाजिक प्रवर्ग-अन्य पिछड़ा वर्ग से स्वीकृत उनका प्रधानमंत्री आवास 23 जनवरी 2025 को पूर्ण हुआ। चेतन साहू एक गरीब, मजदूर तथा एकल दिव्यांग हितग्राही हैं। पहले वे टूटे-फूटे घास-फूस के कच्चे मकान में रहते थे। बरसात के दिनों में घर की छत टपकना, पानी का भर जाना, सर्प-बिच्छू जैसे विषैले जीवों का घर में प्रवेश-यह सब उनके परिवार की रातों की नींद हराम…
खबर वर्ल्ड न्यूज-आशीष कंठले-बेमेतरा। “अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार दिवस” के अवसर पर राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर द्वारा संचालित स्टेट प्लान ऑफ एक्शन कैलेंडर 2025 के तहत जिले के विभिन्न स्थानों पर विधिक जागरूकता शिविरों का आयोजन किया गया। अध्यक्ष एवं प्रधान जिला न्यायाधीश श्रीमती सरोज नंद दास तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बेमेतरा की सचिव श्रीमती अनिता कोशिमा रावटे के मार्गदर्शन में इन कार्यक्रमों के माध्यम से आमजन को मानव अधिकारों की अवधारणा एवं उनके संरक्षण के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी प्रदान की गई। जिला जेल बेमेतरा में प्रमुख जागरूकता कार्यक्रम जिला…
खबर वर्ल्ड न्यूज-आशीष कंठले-बेमेतरा। जनपद पंचायत बेरला, जिला बेमेतरा में मनरेगा श्रमिकों के जीवन में बड़ा बदलाव लाने की दिशा में प्रोजेक्ट उन्नति के तहत एक महत्वपूर्ण पहल शुरू की गई है। मनरेगा में 60 दिवस कार्य करने वाले श्रमिकों के लिए कौशल विकास प्रशिक्षण का आयोजन किया जा रहा है, जिससे वे अपनी आजीविका के अधिक सशक्त अवसरों से जुड़ सकें और मनरेगा पर निर्भरता कम कर सकें। सफलता की शुरुआत: प्रशिक्षण से बदलती ज़िंदगियाँ कलेक्टर रणवीर शर्मा के निर्देशन एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी शिशिर शर्मा के मार्गदर्शन में पात्र श्रमिकों का चयन कर चोरभट्टी स्थित लाइवलीहुड कॉलेज कैंपस…
‘क्वालिटी मॉनिटरिंग ऐप’ से होगी रियल-टाइम निगरानी खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने निर्माण कार्यों की गुणवत्ता और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए निरीक्षण प्रतिवेदनों की समीक्षा तेज कर दी है। इसी कड़ी में गुरुवार को मुख्य तकनीकी परीक्षक आर. पुराम ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेश के सभी निर्माण विभागों के अभियंताओं की बैठक लेकर लंबित निरीक्षण प्रकरणों की समीक्षा की। समीक्षा में बताया गया कि 8 दिसम्बर 2025 तक विभिन्न विभागों के कुल 1132 निरीक्षण प्रकरण लंबित हैं। इनमें लोक निर्माण विभाग के 484, जल संसाधन विभाग के 297, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के 192, नगरीय प्रशासन…
खबर वर्ल्ड न्यूज-धमतरी। खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के अंतर्गत धमतरी जिले में समर्थन मूल्य पर धान उपार्जन एवं कस्टम मिलिंग कार्य तेजी और पारदर्शिता के साथ जारी है। प्रशासन की सतत मॉनिटरिंग और व्यवस्थित व्यवस्था के कारण किसानों को सुगम, पारदर्शी और त्वरित सेवाएँ मिल रही हैं। जिले में 10 दिसंबर तक 1,72,568.60 मी.टन धान खरीदा गया है, जिसके एवज में किसानों को 409.32 करोड़ रुपये का त्वरित भुगतान किया गया है। कुल 37,084 किसानों द्वारा धान विक्रय किए जाने से कृषि समुदाय को मजबूत आर्थिक संबल मिला है। कस्टम मिलिंग में भी तेज प्रगति कस्टम मिलिंग हेतु 5,52,336 मी.टन…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायगढ़। ग्राफ्टेड बैंगन एक ऐसा पौधा है जो दो अलग-अलग पौधों के हिस्सों को जोड़कर बनाया जाता है, एक मजबूत जड़ वाला पौधा (रूटस्टॉक) और एक उच्च गुणवत्ता वाला फल देने वाला पौधा (स्कायन)। इस तकनीक से बैंगन की पैदावार बढ़ती है, रोग प्रतिरोधक क्षमता बेहतर होती है, और मिट्टी से जुड़ी समस्याएं कम होती हैं। रायगढ़ जिले के विकासखण्ड खरसिया के ग्राम करूमौहा के किसान श्री मुरलीधर साहू आज आसपास के किसानों के लिए प्रेरणा बने हुए हैं। कभी परंपरागत धान की खेती करने वाले श्री साहू को लागत अधिक और लाभ कम होने के कारण खेती…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ विधान सभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने आज नवीन विधान सभा भवन में विधान सभा के आगामी शीतकालीन सत्र की तैयारियों का जायजा लिया । उल्लेखनीय है कि विधान सभा का शीतकालीन सत्र नवीन विधान सभा भवन में दिनांक 14 से 17 दिसम्बर तक आहूत किया गया है । विधान सभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने आज नवीन विधान सभा भवन के सदन का अवलोकन किया एवं मान. विधायकों की बैठक व्यवस्था एवं अन्य व्यवस्था के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिया। डॉ. रमन सिंह ने मान. नेता प्रतिपक्ष एवं अन्य पदाधिकारियों के कक्षों का भी अवलोकन…
पीएम जनमन योजना से जनजातीय अंचल में तेजी से बदल रहा जीवन जनजातीय अंचल में बेहतर सड़क, पानी, बिजली जीवन स्तर में बड़ा बदलाव खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। पीएम जनमन योजना का लक्ष्य विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूहों (PVTGs) (Particularly Vulnerable Tribal Groups) के लिए सुरक्षित आवास, स्वच्छ पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य, पोषणए सड़क, दूरसंचार और स्थायी आजीविका के अवसर जैसी बुनियादी सुविधाओं को सुनिश्चित कर उनके सामाजिक.आर्थिक स्थिति में सुधार करना है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय (राज्य सरकार) के दो साल आगामी 13 दिसंबर को पूरे हो रहे हैं। इन दो सालों में धमतरी जिले में विकास के बहुत से…
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने संभाग स्तरीय बस्तर ओलम्पिक का किया विधिवत शुभारंभ बस्तर अब शांति, समरसता और समृद्धि की ओर अग्रसर- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। आपका मुख्यमंत्री आपके समाज के बीच का है, आपका भाई है….आप आगे बढ़ें, सरकार हर कदम पर आपके साथ खड़ी है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज बस्तर ओलिंपिक 2025 के तहत संभाग स्तरीय प्रतियोगिता के शुभारंभ के अवसर पर संबोधित करते हुए यह बात कही। मुख्यमंत्री साय ने आज जगदलपुर के स्थानीय इंदिरा प्रियदर्शिनी स्टेडियम में संभाग स्तरीय बस्तर ओलिंपिक का विधिवत शुभारंभ किया। उन्होंने समूचे बस्तर संभाग के खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन…

