खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ विधान सभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने आज नवीन विधान सभा भवन में विधान सभा के आगामी शीतकालीन सत्र की तैयारियों का जायजा लिया । उल्लेखनीय है कि विधान सभा का शीतकालीन सत्र नवीन विधान सभा भवन में दिनांक 14 से 17 दिसम्बर तक आहूत किया गया है । विधान सभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने आज नवीन विधान सभा भवन के सदन का अवलोकन किया एवं मान. विधायकों की बैठक व्यवस्था एवं अन्य व्यवस्था के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिया। डॉ. रमन सिंह ने मान. नेता प्रतिपक्ष एवं अन्य पदाधिकारियों के कक्षों का भी अवलोकन किया।
विधान सभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने सचिवालय के विभिन्न शाखाओं का भी अवलोकन किया जहॉ सचिवालय के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने पुष्प भेंट कर उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस अवसर पर विधान सभा सचिव श्री दिनेश शर्मा भी उपस्थित थे।
Trending
- छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा ऐलान: सैनिकों और पूर्व सैनिकों को घर खरीदना हुआ सस्ता, स्टाम्प ड्यूटी में 25% की भारी छूट
- बेमौसम बारिश और वज्रपात से मिली राहत, पर अब फिर तपने की तैयारी; अगले 3 दिनों में बढ़ेगा पारा
- मुख्यमंत्री साय आज कई अहम आयोजनों में होंगे शामिल
- रायपुर में छाया IPL का खुमार: मुंबई इंडियंस की टीम पहुंची रायपुर, 10 मई को कोहली-पंड्या के बीच महामुकाबला
- नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म के दोनों आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल
- समाधान समारोह 2026: सर्वोच्च न्यायालय की पहल, 9 मई से शुरू होगा लोक अदालत का महाभियान
- 07 मई को ग्राम पंचायतों में चावल महोत्सव, रोजगार और आवास दिवस का त्रिवेणी संगम
- अंधेरे से उजाले की ओर- कृष्णा और अनिता के जीवन में सुशासन ने भरी उम्मीद की रोशनी


