Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- ज्येष्ठ अमावस्या कब ? पितर, शनि देव और सुहागिनों का गहरा संबंध, जानें महत्व
- सनराइजर्स हैदराबाद की जीत से अंक तालिका में उठापटक, पंजाब किंग्स से छिना No-1 का ताज; RCB भी लुढ़की
- गर्मी में इम्यूनिटी बूस्ट करने के 5 सरल उपाय, बीमारियों से होगा बचाव
- चाकूबाजी के आरोपियों का पुलिस ने निकाला जुलूस, बीच सड़क लगवाई उठक-बैठक
- रायपुर में बड़ी साजिश नाकाम? रावाभाठा में बम बनाने का सामान बरामद, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट
- छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा ऐलान: सैनिकों और पूर्व सैनिकों को घर खरीदना हुआ सस्ता, स्टाम्प ड्यूटी में 25% की भारी छूट
- बेमौसम बारिश और वज्रपात से मिली राहत, पर अब फिर तपने की तैयारी; अगले 3 दिनों में बढ़ेगा पारा
- मुख्यमंत्री साय आज कई अहम आयोजनों में होंगे शामिल
Author: Khabar World
नई दिल्ली। बॉक्स ऑफिस पर ज़बरदस्त कमाई, रियल लाइफ से जुड़ी कहानी और सितारों से सजी कास्ट की बदौलत ‘धुरंधर’ तेज़ी से 2025 की सबसे ज़्यादा देखी जाने वाली हिंदी फिल्मों में से एक बन गई है। इस फिल्म ने पहले वीकेंड में ज़बरदस्त कमाई की और वीकडेज में भी ये फिल्म गदर काट रही है और हर दिन तमाम फिल्मों के परखच्चे उड़ा रही है। चलिए यहां जानते हैं ‘धुरंधर’ ने रिलीज के 7वें दिन यानी गुरुवार को कितनी कमाई की है? ‘धुरंधर’ ने 7वें दिन कितनी कमाई की? आदित्य धर निर्देशित ‘धुरंधर’ साल की मच अवेटेड फिल्म थी…
नई दिल्ली। सर्दियों के मौसम में यह सामान्य है कि शरीर में भारीपन और सुस्ती महसूस होती है। ठंड के कारण शारीरिक गतिविधि कम हो जाती है, खानपान बढ़ जाता है और पानी का सेवन भी कम हो जाता है। इन कारणों से अक्सर पेट फूलना, थकान और बेचैनी जैसी समस्याएं होने लगती हैं। ऐसी स्थिति में, सुबह की दिनचर्या में लौकी का रस शामिल करना एक बेहतरीन, हल्का और सुपाच्य विकल्प साबित हो सकता है। यह न केवल पेट को आराम देता है, बल्कि ठंड के दिनों में शरीर को ताजगी और आवश्यक स्फूर्ति भी प्रदान करता है। हाइड्रेशन:…
खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। रिश्वत मांगने वाले पुलिस अधिकारी-कर्मचारी के खिलाफ सख्त एक्शन लिया जा रहा है। कोर्ट में चालान पेश करने के एवज में पीड़ित से पैसे की डिमांड करने वाले प्रधान आरक्षक अनिल साहू के खिलाफ पुलिस विभाग ने कड़ा कदम उठाया है। एसएसपी रजनेश सिंह ने विभागीय जांच में दोषी पाए जाने पर प्रधान आरक्षक को आरक्षक पद पर डिमोट कर दिया है। प्रधान आरक्षक अनिल को अब इस पद पर 2 साल तक काम करना होगा। दरअसल, नवंबर 2024 में पीड़ित ने प्रधान आरक्षक अनिल साहू का वीडियो बनाकर पैसे मांगने की शिकायत की थी। वीडियो…
खबर वर्ल्ड न्यूज-अजय शर्मा-जांजगीर-चांपा। चांपा पुलिस ने हत्या के प्रयास और लूट की सनसनीखेज वारदात का खुलासा करते हुए एक नाबालिक सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने घर में अकेली महिला पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर मंगलसूत्र और टॉप्स की लूट की थी। प्रार्थी प्रकाश देवांगन ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि 10 दिसंबर की शाम वे सामान लेने बाजार गए थे। घर पर उनकी मां अकेली थीं। उसी समय तीन आरोपी दरवाज़ा तोड़कर अंदर घुसे और महिला के सिर पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। घायल महिला जमीन पर गिर गई, जिसके बाद आरोपियों…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायगढ़। जिले में बाप-बेटी के रिश्ते को शर्मसार करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक शराबी पिता ने अपनी नाबालिग बेटी के साथ दो सालों तक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। पीड़ित नाबालिग ने पुलिस को बताया कि जब भी वह घर में अकेली रहती, तब आरोपी पिता उसके साथ मारपीट कर दुष्कर्म करता था। वहीं घटना खुलासा करने पर आरोपी पिता पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी देता था। पीड़िता की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है। नाबालिग बच्ची से दुष्कर्म की ये घटना चक्रधर नगर थाना…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ में कड़ाके की ठंडी पड़ रही है। सरगुजा, बिलासपुर, दुर्ग और रायपुर संभागों के कई हिस्सों में अगले दो दिनों तक शीत लहर चलने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में फिलहाल मौसम शुष्क बना हुआ है। राजधानी रायपुर में सुबह के वक्त धुंध छाई रह सकती है। पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश में मौसम पूरी तरह शुष्क रहा। उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ के एक-दो पॉकेट में शीत लहर चली। सबसे अधिक अधिकतम तापमान 30.2 डिग्री सेल्सियस दुर्ग में और सबसे कम न्यूनतम तापमान 4.9 डिग्री सेल्सियस अंबिकापुर में दर्ज किया गया। मौसम…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे. सुबह 10:30 बजे भाजपा प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर पहुंचेंगे. वहां आयोजित बैठक में होंगे शामिल. 12:30 बजे भाजपा कार्यालय से रायपुर पुलिस ग्राउंड हेलिपैड के लिए प्रस्थान करेंगे। हेलिपैड रायपुर से कबीरधाम के लिए रवाना होंगे। इंदिरा गांधी कृषि महाविद्यालय, घोंटिया कबीरधाम पहुंचेंगे। यहां सीएम नवीन शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय कबीरधाम की शिला स्थापना करेंगे। दोपहर 03:25 बजे रायपुर पुलिस ग्राउंड हेलिपैड पहुंचेंगे। शाम 5.00 बजे न्यू सर्किट हाउस जाएंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री शाम 5.35 बजे सीएम हाउस रवाना होंगे।
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज रात छत्तीसगढ़ के दो दिवसीय दौरे पर रायपुर पहुचेंगे। वह शुक्रवार 12 दिसंबर की रात लगभग 10 बजे दो दिवसीय प्रवास पर रायपुर पहुंचेंगे। माना एयरपोर्ट से वे सीधे मेफेयर रिसोर्ट जाएंगे, जहां रात्रि विश्राम करेंगे। शनिवार दोपहर 1.30 बजे शाह रायपुर से जगदलपुर के लिए रवाना होंगे और 2.45 बजे पहुंचकर बस्तर ओलंपिक के समापन समारोह में 4.45 बजे तक शामिल रहेंगे। कार्यक्रम के बाद वे जगदलपुर से दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे।
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। विकसित भारत और विकसित छत्तीसगढ़ के लक्ष्य को साधने के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की पहल पर प्रदेश में नई औद्योगिक नीति (2024-30) लागु की गई है। राज्य की उद्योग हितैषी नीति के फैसले निवेशक छत्तीसगढ़ में उद्योग-धंधा स्थापित करने की दिशा में आकर्षित हो रहे हैं। प्रदेश में 01 जनवरी 2024 से अक्टूबर 2025 तक 2415 उद्योग स्थापित हुए जिनके द्वारा लगभग 18058.34 करोड़ का निवेश किया गया एवं लगभग 42 हजार 500 रोजगार सृजित हुए। 01 जनवरी 2024 से अक्टूबर 2025 तक उद्योगों को 1000 करोड़ से अधिक अनुदान का वितरण किया गया।…
खबर वर्ल्ड न्यूज-टेकेश्वर दुबे-कवर्धा। छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना ने पूरे क्षेत्र को दहला दिया है। लोहारा थाना क्षेत्र के बांधाटोला गांव में एक नवविवाहित महिला का शव घर के सेप्टिक टैंक से बरामद हुआ है। अचानक घर से तेज बदबू आने पर परिजनों और ग्रामीणों को शक हुआ, जिसके बाद यह दर्दनाक घटना सामने आई। घटना के उजागर होते ही गांव में सनसनी फैल गई और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जमा हो गए। सूचना मिलते ही लोहारा पुलिस भी तत्काल गांव पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। गुरुवार…

