Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- साकेत भवन में कर्मचारी राज्य बीमा औषधालय ने लगाया विशेष स्वास्थ्य जागरूकता व जांच शिविर
- 52 किलो गांजा के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार
- जग्गी हत्याकांड: अमित जोगी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी संजीवनी, सजा और दोषसिद्धि दोनों पर रोक
- छोटे भाई ने मां के सामने बड़े भाई को जिंदा जलाया, इलाके में फैली सनसनी
- जग्गी हत्याकांड: अमित जोगी की किस्मत का फैसला आज
- छत्तीसगढ़ में ‘सर्विस रूल्स’ पर सरकार का हंटर: बिना अनुमति किसी भी संगठन से जुड़ाव पर रोक, अनुशासन का नया युग शुरू
- मोहिनी एकादशी के दिन तुलसी मंजरी को कच्चे दूध में मिलाकर करें ये काम, साल भर होगी धन की बारिश!
- इकाना में राजस्थान का ‘राज’: गेंदबाजों के दम पर लखनऊ को 40 रनों से रौंदा
Author: Khabar World
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय दो दिवसीय दिल्ली दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे। मुख्यमंत्री साय छत्तीसगढ़ के विकास, नक्सल विरोधी अभियान में मिल रही सफलता पर की जानकारी देंगे। वे आज सुबह 8:20 बजे मुख्यमंत्री निवास से स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट जाएंगे। सीएम साय 9:15 बजे की फलाइट से रवाना होकर 11:10 बजे दिल्ली पहुचेंगे। सुबह 11:30 बजे दिल्ली एयरपोर्ट से निकलकर दोपहर 12 बजे छत्तीसगढ़ सदन पहुचेंगे।
नवा रायपुर में पुरखौती मुक्तांगन के सामने स्थापित होगा भव्य एवं आकर्षक कलाग्राम छत्तीसगढ़ सरकार देगी 10 एकड़ भूमि खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। नवा रायपुर अटल नगर में पुरखौती मुक्तांगन के सामने भव्य एवं आकर्षक कलाग्राम की स्थापना होगी। इसके लिए छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा 10 एकड़ भूमि निःशुल्क दी जाएगी। यह निर्णय 4 जून को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के अध्यक्षता में नवा रायपुर स्थित महानदी मंत्रालय भवन में मंत्रिपरिषद की बैठक में लिया गया। इसक उद्देश्य छत्तीसगढ़ में कला, संस्कृति और शिल्प को प्रोत्साहन देना है। संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार की मांग पर कलाग्राम हेतु नवा रायपुर के सेक्टर-24, ग्राम…
’विश्व पर्यावरण दिवस : वन मंत्री ने लगाया रुद्राक्ष का पौधा’ खाद्य मंत्री दयालदास बघेलने चंदन के पौधा रोपण किया खबर वर्ल्ड न्यूज-आशीष कंठले-बेमेतरा। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आज स्वामी विवेकानंद स्टेडियम के पास एक पेड़ माँ के नाम वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री केदार कश्यप ने रुद्राक्ष का पौधा लगाकर इस अभियान की शुरुआत की। खाद्य मंत्री दयालदास बघेल ने चंदन का पौधा रोपित किया। इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक दीपेश साहू, विधायक ईश्वर साहू, अपर मुख्य सचिव वन ऋचा शर्मा, प्रधान मुख्य वन संरक्षक वी श्रीनिवास राव सहित अन्य अतिथियों ने…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कांकेर। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज कांकेर जिले के संबलपुर स्थित हाई स्कूल मैदान परिसर में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत बादाम का पौधा रोपित किया। यह कार्यक्रम राज्य में पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन बनाने की दिशा में एक सशक्त पहल है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के साथ कांकेर सांसद भोजराज नाग, अंतागढ़ विधायक विक्रमदेव उसेंडी, विधायक आशाराम नेताम सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं आम नागरिकों ने भी उत्साहपूर्वक वृक्षारोपण किया। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि एक पेड़ मां के नाम अभियान केवल वृक्षारोपण तक सीमित…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कांकेर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज कांकेर जिले के संबलपुर हाई स्कूल कराठी में आयोजित दो दिवसीय बुढालपेन करसाड़ एवं मांदरी महोत्सव 2025 के समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। यह महोत्सव क्षेत्र की पारंपरिक आदिवासी संस्कृति और परंपराओं को सहेजने का महत्वपूर्ण आयोजन है। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर आदिवासी समाज के आराध्य देव बूढ़ादेव की पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की। उन्होंने कहा कि यह उत्सव हमारे पूर्वजों की परंपरा और सांस्कृतिक विरासत का उत्सव है, जो नई पीढ़ी को अपनी जड़ों से जोड़ने का माध्यम है। मुख्यमंत्री ने आयोजकों को…
खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष पाठक-मुंगेली। जिले में तीन मुख्य नए कानून भारतीय न्याय संहिता 2023, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 और भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023 के प्रभावी क्रियान्वयन के संबंध में जिला कलेक्टोरेट स्थित मनियारी सभाकक्ष में बैठक आयोजित की गई। बैठक में पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल ने नए कानूनों के उद्देश्यों, प्रक्रियाओं और तकनीकी ढांचे पर विस्तृत चर्चा की। उन्होंने कहा कि इन कानूनों का मूल उद्देश्य प्रत्येक आपराधिक प्रक्रिया में निष्पक्षता और पारदर्शिता सुनिश्चित करना है। इसके लिए पुलिस विभाग पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित किया कि नवीन कानूनों की समुचित जानकारी रखें तथा समय-समय…
खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष पाठक-मुंगेली। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग द्वारा किसान वृक्ष मित्र योजना के अंतर्गत लोरमी विकासखंड के ग्राम कोतरी स्थित डीएवी मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल में वृहद वृक्षारोपण अभियान का आयोजन किया गया। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ शासन के वाणिज्य, उद्योग एवं श्रम मंत्री तथा जिले के प्रभारी मंत्री लखन लाल देवांगन मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए प्रभारी मंत्री देवांगन ने स्कूल परिसर में रुद्राक्ष के पौधे का विधिवत रोपण किया। इसके पश्चात जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों, अधिकारियों, ग्रामीणजनों एवं विद्यार्थियों की सहभागिता से लगभग 100 से…
खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़ के राज्य मुख्य आयुक्त डॉ. सोमनाथ यादव व राज्य सचिव कैलाश सोनी, जिला मुख्य आयुक्त चंद्रप्रकाश बाजपेयी, जिला शिक्षा अधिकारी पदेन जिला आयुक्त स्काउट डॉ. अनिल कुमार तिवारी के आदेशानुसार एवं राज्य संगठन आयुक्त स्काउट विजय कुमार यादव के मार्गदर्शन में 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस पंडित देवकीनंदन उच्चतर माध्यमिक शाला में बड़े उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि चन्द्र प्रकाश बाजपेयी जी ने अधिक से अधिक पेड़ लगाना और उसे सुरक्षित रखने का संदेश दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला शिक्षा अधिकारी/पदेन जिला आयुक्त स्काउट डॉ…
खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। संभागायुक्त सुनील जैन ने आज कुमार साहब स्वर्गीय दिलीप सिंह जूदेव जी सुपर स्पेश्यालिटी हॉस्पिटल में आईपीडी शुरू करने सहित अन्य अहम मुद्दो पर अस्पताल प्रबंधन की बैठक ली। सभी 8 ऑपरेशन थियेटर जल्द से जल्द फंक्शनल करने कहा। उन्होंने अस्पताल में मरीजों की भर्ती कर इलाज करने की सुविधा (आईपीडी) जल्द शुरू करने कहा। बैठक में बताया गया कि एक माह के भीतर यूरोलॉजी की आईपीडी शुरू कर ली जाएगी। संभागायुक्त ने मेडिकल उपकरण की आपूर्ति में हो रहे विलंब पर भी गहरी नाराजगी जताई। संभागायुक्त कार्यालय में आयोजित इस बैठक में कलेक्टर संजय अग्रवाल,…
खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। सिम्स चिकित्सालय में कोविड की आपातकालीन स्थिति से निपटने हेतु मॉकड्रिल का आयोजन किया गया। यह मॉकड्रिल सिम्स के अधिष्ठाता डॉ रमणेश मूर्ति एवं चिकित्सा अधीक्षक डॉ अर्चना सिंह, नोडल अधिकारी डॉ भूपेन्द्र कश्यप के निर्देशन में संपन्न हुआ। केन्द्र सरकार एवं राज्य सरकार ने कोविड संक्रमण को देखते हुए समस्त चिकित्सालय को अलर्ट मोड में रहने के लिए पत्र लिखकर आदेश दिया गया है। ऐसे मरीज जिन्हें सांस लेने में दिक्कत लंबे समय से खांसी, सर्दी-जुकाम, लूज मोशन, हॉथ-पैर में जकड़न, बुखार सुगंध एवं दुर्गन्ध का महसूस न कर पाने वाले मरीजों को चिकित्सालय में…

