खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़ के राज्य मुख्य आयुक्त डॉ. सोमनाथ यादव व राज्य सचिव कैलाश सोनी, जिला मुख्य आयुक्त चंद्रप्रकाश बाजपेयी, जिला शिक्षा अधिकारी पदेन जिला आयुक्त स्काउट डॉ. अनिल कुमार तिवारी के आदेशानुसार एवं राज्य संगठन आयुक्त स्काउट विजय कुमार यादव के मार्गदर्शन में 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस पंडित देवकीनंदन उच्चतर माध्यमिक शाला में बड़े उत्साह के साथ मनाया गया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि चन्द्र प्रकाश बाजपेयी जी ने अधिक से अधिक पेड़ लगाना और उसे सुरक्षित रखने का संदेश दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला शिक्षा अधिकारी/पदेन जिला आयुक्त स्काउट डॉ अनिल कुमार तिवारी जी ने किया व अपने आसपास के वातावरण को साफ रखना एवं प्लास्टिक से उपयोग हो रहे समान कम से कम उपयोग करने का आह्वान किया। विशिष्ट अतिथि के रूप में सहायक राज्य आयुक्त स्काउट भूपेंद्र शर्मा ने भू संरक्षण हेतु वृक्षारोपण करने का सन्देश दिया।। प्रति वर्ष 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जाता है। यह दिवस हमें पर्यावरण की महत्ता का बोध कराता है और यह जागरूकता फैलाता है कि हम सभी को मिलकर अपनी प्रकृति और पर्यावरण की रक्षा करनी चाहिए। संयुक्त राष्ट्र संघ ने 1972 में इस दिन की शुरुआत की थी, और तब से यह पूरी दुनिया में मनाया जाता है। पर्यावरण की रक्षा करना स्काउट्स एवं गाइड्स संगठन के मूल कर्तव्यों में शामिल है। स्काउट एवं गाइड प्रकृति प्रेम, स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण को जीवन का हिस्सा मानते हैं। इस अवसर पर विद्यालय में प्लास्टिक प्रदूषण को समाप्त करना थीम पर स्काउट्स, गाइड्स, रोवर्स एवं रेंजर्स ने पेंटिंग, निबंध, भाषण, रंगोली एवं स्लोगन के प्रतियोगिताओं में भाग लिया एवं पर्यावरण को बचाने के लिए अपने-अपने विचारों को व्यक्त किया। साथ ही सभी प्रतिभागियों को भारत स्काउट्स एवं गाइड्स जिला संघ बिलासपुर के द्वारा पुरस्कार एवं सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया गया।
इस अवसर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए चित्र कला में प्रथम प्रणव विश्वकर्मा ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल, द्वितीय श्वेता कुर्रे बर्जेश मेमोरियल कन्या उच्च. माध्यमिक विद्यालय बिलासपुर, तृतीय आंचल बारगाह सेजेस महारानी लक्ष्मी बाई कन्या उच्च माध्य वि बिलासपुर, सांत्वना पुरस्कार आलिया प्रवीण एवं सोनम यादव, स्लोगन प्रथम वेदिका बंजारे बृजेश मेमोरियल कन्या उच्च माध्यमिक विद्यालय बिलासपुर, द्वितीय अंजलि सेन, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय लिगियाडीह, तृतीय-आशिया परवीन बृजेश मेमोरियल कन्या उच्च .माध्यमिक विद्यालय बिलासपुर, सांत्वना श्वेता कुर्रे एवं प्रणव विश्वकर्मा, भाषण प्रथम मुस्कान मैत्री, द्वितीय अनूप चतुर्वेदी, तृतीय जानवी, एवं निबंध प्रथम दिव्य साहू द्वितीय गीतांजलि पटेल तृतीय वेदिका बंजारे आदि ने भाग लिया। मंच संचालन का कार्य रोवर लीडर डॉ. प्रदीप कुमार निर्णेजक ने किया एवं कार्यक्रम का आभार व्यक्त जिला सचिव सुलता यादव ने किया।
उक्त कार्यक्रम में जिला संगठन आयुक्त स्काउट महेंद्र बाबू टंडन, जिला प्रशिक्षण आयुक्त स्काउट संतोष त्रिपाठी, जिला प्रशिक्षण आयुक्त गाइड माधुरी यादव, जिला संयुक्त सचिव शत्रुहन सूर्यवंशी, स्काउटर शशांक विश्वकर्मा, सूर्यकांत खूंटे, गाइडर पुष्पा शर्मा, रश्मि तिवारी, सुनिधि कश्यप, निशा साहू, शोभा जायसवाल, उषा रानी नेताम, कौशिल्या साहू, रोवर-चंद्रशेखर पंकज, प्रिंस मेरसा, कुलभूषण कुर्रे, अनूप चतुर्वेदी, रेंजर स्नेहा यादव,ध्वनि हुमने, मुस्कान मैत्री आदि उपस्थित रहे।
Trending
- प्रधानमंत्री आवास योजना से रामकुमार कश्यप के परिवार को मिला पक्का आशियाना
- सेवा सेतु पोर्टल से रवि कुमार साहू को 10 दिनों में मिला स्थायी जाति प्रमाण पत्र
- गम्हरिया धान खरीदी केंद्र की व्यवस्थाओं से अन्नदाता संतुष्ट, ₹3,100 प्रति क्विंटल दर और ₹13,839 आदान सहायता ने बढ़ाया भरोसा
- रायपुर में वाहन चालकों के लिए बड़ी राहत: लंबित ई-चालानों के निपटारे के लिए 12 दिसंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत
- लोक निर्माण विभाग के सचिव ने निर्माणाधीन सड़कों और भवनों का किया निरीक्षण, कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश
- महाराष्ट्र में बंधक जैसी परिस्थितियों से 40 श्रमिकों को मिली मुक्ति, छत्तीसगढ़ लौटे सकुशल
- सफलता की कहानी- बकरियों के छोटे से व्यवसाय ने बदली मंगेश की तकदीर, आत्मनिर्भरता की राह पर बढ़े कदम
- अवैध धान भंडारण पर प्रशासन का शिकंजा: धमतरी के नगरी क्षेत्र में 4 प्रतिष्ठानों से 245.60 क्विंटल धान जब्त



