Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- सब्जी की खेप के नीचे ‘करोड़ों का नशा’: महासमुंद पुलिस ने नाकाम की अंतर्राज्यीय गांजा तस्करी, 1.14 करोड़ का माल जब्त
- ऐतिहासिक उपलब्धि: खौफ के गढ़ ‘पूवर्ती’ में पहली बार पूरी हुई जनगणना, बना सुकमा का नंबर-1 गांव
- ऑपरेशन सिंदूर की प्रथम वर्षगांठ पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने वीर सैनिकों को किया नमन
- अबूझमाड़ में डिजिटल सूर्योदय: ताहकाडोंड में पहली बार गूंजी मोबाइल की घंटी
- धमतरी का गौरव: ‘विश्व की सबसे बड़ी अनाज भंडारण योजना’ में बनाया कीर्तिमान
- आम की छांव में बदले सपनों के मायने: मुख्यमंत्री ने कहा- “अब करोड़पति दीदी बनने की सोचिए”
- मुख्यमंत्री के निर्देश के तहत जिले के सुदूर व पहाड़ी कोरवा बसाहटों में 113 हैंडपंप व बोरवेल की होगी खुदाई
- ज्येष्ठ अमावस्या कब ? पितर, शनि देव और सुहागिनों का गहरा संबंध, जानें महत्व
Author: Khabar World
नई दिल्ली। भारत ने पहला टी20 मैच 101 रनों के रिकॉर्ड अंतर से जीता है। कटक में खेले गए इस मुकाबले में हार्दिक पांड्या की 59 रनों की अर्धशतकीय पारी की बदौलत टीम इंडिया ने 175 रनों का स्कोर बन बनाया था। इसके जवाब में दक्षिण अफ्रीका की पूरी टीम 74 रनों पर सिमट गई। भारतीय टीम ने इस मैच में एक बड़ा कीर्तिमान रचा है, वहीं हार्दिक पांड्या और जसप्रीत बुमराह ने इतिहास की किताब में अपना नाम दर्ज करवाया है। यहां उन 5 रिकॉर्ड्स को देखिए, जो भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका पहले टी20 मैच में टूटे हैं। जसप्रीत…
नई दिल्ली। रणवीर सिंह स्टारर एक्शन-स्पाई थ्रिलर ‘धुरंधर’ साल 2025 की सबसे बड़ी बॉक्स ऑफिस सक्सेस स्टोरी में से एक बन चुकी है। फिल्म ने रिलीज के पांचवें दिन भी टिकट खिड़कियों पर दमदार पकड़ बनाए रखी और अपनी रफ्तार घटने नहीं दी। आदित्य धर द्वारा निर्देशित यह हाई-इंटेंसिटी फिल्म 5 दिसंबर को सिनेमाघरों में आई थी और तब से लगातार दर्शकों से बेहद पॉजिटिव रिव्यू मिल रहे है। फिल्म ने पांचवें दिन भी शानदार कमाई की है। सोमवार से ज्यादा की कमाई फिल्म ने मंगलवार को की है। आदित्य धर द्वारा निर्देशित इस फिल्म की़ रोमांचक कहानी, स्लिक डायरेक्शन…
नई दिल्ली। सर्दियों के मौसम में विंध्य क्षेत्र के बाज़ार अमरूद की खुशबू से भर जाते हैं। यह फल न सिर्फ स्वाद में बेहतरीन हैं बल्कि सेहत के लिहाज़ से भी बेहद फ़ायदेमंद माना जाता है। इम्यूनिटी बढ़ाने से लेकर पाचन सुधारने तक अमरूद हर उम्र के लोगों के लिए सर्दियों का एक प्राकृतिक टॉनिक बनकर उभरता है। अमरूद विटामिन सी का सबसे शक्तिशाली स्रोत माना जाता है जो सर्दियों में फैलने वाले वायरस और संक्रमणों से शरीर को बचाता है। डाइटिशियन ममता पांडे ने लोकल 18 से बातचीत में बताया कि रोज़ाना एक अमरूद खाने से सर्दी जुकाम का…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा का चार दिवसीय शीतकालीन सत्र 14 दिसंबर से 17 दिसंबर तक आयोजित होगा, और खास बात यह है कि यह सत्र रविवार के दिन शुरू होगा। राज्य बनने के बाद 25 वर्ष के इतिहास में यह पहली बार ऐसा होगा जब विधानसभा का कोई सत्र रविवार को आयोजित किया जाएगा। राज्य सरकार ने इस बार शीतकालीन सत्र की शुरुआत 14 दिसंबर को रखने का निर्णय केवल औपचारिकता के लिए नहीं, बल्कि इतिहास को सम्मान देने के उद्देश्य से लिया है। दरअसल, छत्तीसगढ़ राज्य गठन के बाद विधानसभा की पहली बैठक 14 दिसंबर 2000 को ही…
खबर वर्ल्ड न्यूज-बलौदाबाजार। जिले से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। यहां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की छत पर एक युवती की लाश मिली है। बताया जा रहा है युवती अस्पताल में ही नर्स का काम करती थी और उसकी पहचान अभिलाषा जॉन के रूप में हुई है। आत्महत्या की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और युवती के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने मौके से युवती का सामान भी बरामद किया है। पुलिस की टीम जांच में जुट गई है कि, नर्स ने आत्महत्या क्यों की।…
दुर्ग में प्रतिबंधित दवाओं के अवैध कारोबार पर बड़ा प्रहार: 10 तस्कर गिरफ्तार, नेटवर्क नागपुर तक फैला
खबर वर्ल्ड न्यूज-दुर्ग। जिले में प्रतिबंधित दवाओं की अवैध बिक्री के मामले में पुलिस ने 9 दिसंबर को तीन और आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। इससे पहले इस मामले में सात आरोपियों को पकड़ा जा चुका है। अब तक कुल 10 आरोपी पुलिस की गिरफ्त में हैं। पुलिस के मुताबिक, 18 नवंबर को मोहन नगर थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था। प्रतिबंधित टेबलेट की सप्लाई और अवैध बिक्री से जुड़े इस नेटवर्क का खुलासा होते ही पुलिस ने विवेचना तेज करते हुए दुर्ग, भिलाई और नागपुर में दबिश देकर 7…
खबर वर्ल्ड न्यूज-दुर्ग। जिले में एक शादीशुदा युवक ने युवती को जलाकर मार डाला। दोनों साथ में केटरिंग का काम करते थे। इसी बीच नजदीकियां बढ़ी और प्यार हो गया। जब युवती ने शादी का दबाव बनाया तो परेशान होकर युवक ने उसे चापर से मारकर मौत के घाट उतारा। पहचान मिटाने के लिए पेट्रोल डालकर आग लगा दी। मामला उतई थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, युवती भी शादीशुदा थी। 7 दिसंबर को घटना वाले दिन आरोपी विजय बांधे (24) अपनी प्रेमिका उर्मिला निषाद (30 साल) को मोमोज खिलाने के बहाने सूनसान जगह नहर के पास ले गया।…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ में अगले 3 दिनों तक हाड़ कंपा देने वाली ठंड पड़ने की संभावना जताई है। इस दौरान 17 जिलों में शीत लहर का अलर्ट जारी किया गया है। रायपुर समेत 7 जिलों के कुछ इलाकों में तीव्र शीत लहर चलने के आसार हैं। पिछले चौबीस घंटे में अंबिकापुर के मैनपाट में बर्फ जमने जैसी स्थिति बनी रही। मैनपाट सहित सरगुजा संभाग के सभी इलाकों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। वहां का न्यूनतम तापमान तीन से पांच डिग्री के बीच दर्ज किया जा रहा है। माना एयरपोर्ट का पारा तो 10 डिग्री से नीचे जा…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। रायपुर जिले के पुलिस विभाग में देर रात बड़ा फेरबदल हुआ है। 5 थाना प्रभारी समेत 9 निरीक्षक इधर से उधर हुए हैं। इस संबंध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक लाल उमेद सिंह ने आदेश जारी किया है। ट्रासंफर सूची में 7 निरीक्षकों को नई पदस्थापना दी गई है। वहीं 2 निरीक्षकों को लाइन अचैट किया गया है। जारी आदेश के मुताबिक परेश पांडेय को क्राइम ब्रांच से हटा दिया गया है। उन्हें खम्हारडीह का थाना प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है। सचिन सिंह को क्राइम ब्रांच का नया प्रभारी बनाया गया है। थाना प्रभारी राजेश सिंह को…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज रायपुर, बलौदाबाजार और बालोद में आयोजित कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। वह सुबह लगभग 10.15 बजे पर रायपुर के जयस्तंभ चौक पर शहीद वीर नारायण सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे। इसके बाद लगभग 10.30 बजे मुख्यमंत्री निवास में आयोजित कैबिनेट की बैठक में शामिल होंगे। दोपहर लगभग 12 बजे तक मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना का शुभारंभ करेंगे। इसके बाद सीएम दोपहर लगभग 12.30 बजे बलौदाबाजार के लिए रवाना होंगे। दोपहर लगभग एक बजे शहादत दिवस पर शहीद वीर नारायण सिंह को श्रद्धांजलि देंगे। कार्यक्रम के बाद दोपहर लगभग 2.30 बजे बालोद जाएंगे।…

