खबर वर्ल्ड न्यूज-बलौदाबाजार। जिले से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। यहां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की छत पर एक युवती की लाश मिली है। बताया जा रहा है युवती अस्पताल में ही नर्स का काम करती थी और उसकी पहचान अभिलाषा जॉन के रूप में हुई है। आत्महत्या की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और युवती के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने मौके से युवती का सामान भी बरामद किया है। पुलिस की टीम जांच में जुट गई है कि, नर्स ने आत्महत्या क्यों की।
मिली जानकारी के अनुसार, यह पूरा मामला कसडोल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का है। कसडोल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में स्टाफ नर्स के रूप में काम करने वाली अभिलाषा जॉन से नाइट शिफ्ट खत्म होने के बाद से संपर्क नहीं हो पा रहा था। पूरे दिन उसे कॉल किया गया, लेकिन उसने रिसीव नहीं किया। इसके बाद थाने में इस बात की शिकायत की गई।
थाने में शिकायत के बाद पुलिस की टीम ने उसके मोबाइल को ट्रेस किया, जिसमे उसकी लोकेशन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के छत पर मिली। पुलिस की टीम जब वहां पहुंची तो उसके भी होश उड़ गए। पुलिस ने देखा की युवती छत पर मृत अवस्था में पड़ी है और उसका सामान पास में ही बिखरा पड़ा है। पुलिस ने जहर का सेवन कर आत्महत्या की आशंका जताई है।
Trending
- ऑपरेशन सिंदूर की प्रथम वर्षगांठ पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने वीर सैनिकों को किया नमन
- अबूझमाड़ में डिजिटल सूर्योदय: ताहकाडोंड में पहली बार गूंजी मोबाइल की घंटी
- धमतरी का गौरव: ‘विश्व की सबसे बड़ी अनाज भंडारण योजना’ में बनाया कीर्तिमान
- आम की छांव में बदले सपनों के मायने: मुख्यमंत्री ने कहा- “अब करोड़पति दीदी बनने की सोचिए”
- मुख्यमंत्री के निर्देश के तहत जिले के सुदूर व पहाड़ी कोरवा बसाहटों में 113 हैंडपंप व बोरवेल की होगी खुदाई
- ज्येष्ठ अमावस्या कब ? पितर, शनि देव और सुहागिनों का गहरा संबंध, जानें महत्व
- सनराइजर्स हैदराबाद की जीत से अंक तालिका में उठापटक, पंजाब किंग्स से छिना No-1 का ताज; RCB भी लुढ़की
- गर्मी में इम्यूनिटी बूस्ट करने के 5 सरल उपाय, बीमारियों से होगा बचाव


