खबर वर्ल्ड न्यूज-दुर्ग। जिले में एक शादीशुदा युवक ने युवती को जलाकर मार डाला। दोनों साथ में केटरिंग का काम करते थे। इसी बीच नजदीकियां बढ़ी और प्यार हो गया। जब युवती ने शादी का दबाव बनाया तो परेशान होकर युवक ने उसे चापर से मारकर मौत के घाट उतारा। पहचान मिटाने के लिए पेट्रोल डालकर आग लगा दी।
मामला उतई थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, युवती भी शादीशुदा थी। 7 दिसंबर को घटना वाले दिन आरोपी विजय बांधे (24) अपनी प्रेमिका उर्मिला निषाद (30 साल) को मोमोज खिलाने के बहाने सूनसान जगह नहर के पास ले गया। जहां दोनों बैठकर मोमोज चाईनिज पकौड़ा खाए, इसी बीच विजय ने उर्मिला को मार दिया।
विजय बांधे (24) और उर्मिला निषाद (30 साल) के बीच अफेयर 2-3 सालों से चल रहा था। केटरिंग के काम के दौरान ही दोनों की मुलाकात हुई थी। उर्मिला लगातार विजय पर शादी करने का दबाव बना रही थी। छुटकारा पाने के लिए विजय ने उर्मिला की हत्या करने की योजना बनाई और वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी प्रेमी विजय बांधे को गिरफ्तार कर लिया है।
Trending
- सब्जी की खेप के नीचे ‘करोड़ों का नशा’: महासमुंद पुलिस ने नाकाम की अंतर्राज्यीय गांजा तस्करी, 1.14 करोड़ का माल जब्त
- ऐतिहासिक उपलब्धि: खौफ के गढ़ ‘पूवर्ती’ में पहली बार पूरी हुई जनगणना, बना सुकमा का नंबर-1 गांव
- ऑपरेशन सिंदूर की प्रथम वर्षगांठ पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने वीर सैनिकों को किया नमन
- अबूझमाड़ में डिजिटल सूर्योदय: ताहकाडोंड में पहली बार गूंजी मोबाइल की घंटी
- धमतरी का गौरव: ‘विश्व की सबसे बड़ी अनाज भंडारण योजना’ में बनाया कीर्तिमान
- आम की छांव में बदले सपनों के मायने: मुख्यमंत्री ने कहा- “अब करोड़पति दीदी बनने की सोचिए”
- मुख्यमंत्री के निर्देश के तहत जिले के सुदूर व पहाड़ी कोरवा बसाहटों में 113 हैंडपंप व बोरवेल की होगी खुदाई
- ज्येष्ठ अमावस्या कब ? पितर, शनि देव और सुहागिनों का गहरा संबंध, जानें महत्व


