खबर वर्ल्ड न्यूज-दुर्ग। जिले में प्रतिबंधित दवाओं की अवैध बिक्री के मामले में पुलिस ने 9 दिसंबर को तीन और आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। इससे पहले इस मामले में सात आरोपियों को पकड़ा जा चुका है। अब तक कुल 10 आरोपी पुलिस की गिरफ्त में हैं। पुलिस के मुताबिक, 18 नवंबर को मोहन नगर थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था। प्रतिबंधित टेबलेट की सप्लाई और अवैध बिक्री से जुड़े इस नेटवर्क का खुलासा होते ही पुलिस ने विवेचना तेज करते हुए दुर्ग, भिलाई और नागपुर में दबिश देकर 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया था। सभी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा जा चुका है।
प्रतिबंधित दवाओं में अवैध कारोबार में अन्य आरोपियों की तलाश में मोहन नगर की पुलिस लगी हुई थी। इसी क्रम में पुलिस ने 9 दिसंबर को तीन और व्यक्तियों को पकड़ने में सफलता हासिल की। गिरफ्तार आरोपियों में सुरेन्द्र सिंह गर्ग (34 वर्ष), निवासी उरला। राजा पराशर (29 वर्ष), निवासी सिकोलाभाठा और प्रदीप कौशल (22 वर्ष), निवासी गैदी डबरी, मोहन नगर शामिल हैं। तीनों को जेल भेजा गया है।
पुलिस ने बताया कि अवैध प्रतिबंधित दवाओं के कारोबार से जुड़े ये सभी आरोपी दूसरे राज्यों से इन दवाओं को लेकर आते थे। यहां पर लाकर स्तर पर इन दवाओं को बेचते थे। इस कड़ी में दूसरे जिलों के आरोपी भी शामिल थे। पुलिस ने पहले ही मुख्य सरगना को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि अब आगे की कड़ी जोड़ कर अन्य आरोपियों की भी पतासाजी की जा रही है।
Trending
- सब्जी की खेप के नीचे ‘करोड़ों का नशा’: महासमुंद पुलिस ने नाकाम की अंतर्राज्यीय गांजा तस्करी, 1.14 करोड़ का माल जब्त
- ऐतिहासिक उपलब्धि: खौफ के गढ़ ‘पूवर्ती’ में पहली बार पूरी हुई जनगणना, बना सुकमा का नंबर-1 गांव
- ऑपरेशन सिंदूर की प्रथम वर्षगांठ पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने वीर सैनिकों को किया नमन
- अबूझमाड़ में डिजिटल सूर्योदय: ताहकाडोंड में पहली बार गूंजी मोबाइल की घंटी
- धमतरी का गौरव: ‘विश्व की सबसे बड़ी अनाज भंडारण योजना’ में बनाया कीर्तिमान
- आम की छांव में बदले सपनों के मायने: मुख्यमंत्री ने कहा- “अब करोड़पति दीदी बनने की सोचिए”
- मुख्यमंत्री के निर्देश के तहत जिले के सुदूर व पहाड़ी कोरवा बसाहटों में 113 हैंडपंप व बोरवेल की होगी खुदाई
- ज्येष्ठ अमावस्या कब ? पितर, शनि देव और सुहागिनों का गहरा संबंध, जानें महत्व


