Author: Khabar World

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। राज्य सरकार की मनरेगा योजना ने एक बार फिर ग्रामीण जीवन को नई दिशा दी है। जीपीएम जिले के मरवाही जनपद के ग्राम पंचायत रटगा निवासी महाबीर के परिवार की तस्वीर पूरी तरह बदल गई है। पहले मजदूरी पर निर्भर यह परिवार अब अपनी 2.80 एकड़ जमीन पर धान और सब्जी-भाजी की खेती कर आत्मनिर्भर बन गया है। 2 लाख 99 हजार रुपये की स्वीकृति से बने कुएं ने न केवल सिंचाई की समस्या हल की, बल्कि आसपास के परिवारों को भी पीने के पानी की सुविधा प्रदान की है। महाबीर ने बताया कि ग्राम सभा में…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-नारायणपुर। नक्सल मोर्चे पर तैनात सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के एक जवान द्वारा आत्महत्या किए जाने की घटना सामने आई है। जवान सोनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत होरादी कैंप में पदस्थ था। नारायणपुर एसपी रॉबिंसन गुड़िया ने इस घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि आत्महत्या के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है, इस मामले में जांच की जा रही है। जानकारी के अनुसार, मृतक जवान का नाम सचिन कुमार है। वह मूल रूप से उत्तर प्रदेश का निवासी था। वह नक्सल मोर्चे पर नारायणपुर जिले के सोनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत होरादी BSF कैंप में पदस्थ…

Read More

टोकन तुंहर हाथ ऐप से समय और मेहनत की हो रही बड़ी बचत खबर वर्ल्ड न्यूज-जशपुर। जशपुर जिले के मनोरा विकासखंड में धान खरीदी केंद्रों पर राज्य शासन की व्यवस्थाएं किसानों के चेहरे पर मुस्कान बिखेर रही हैं। ग्राम दड़गांव के किसान श्री गांधी भगत ने 182 क्विंटल धान बेचकर केंद्र की सुव्यवस्थित प्रक्रिया की भूरि-भूरि प्रशंसा की है। विष्णुदेव साय सरकार की डिजिटल पहल ‘टोकन तुंहर हाथ ऐप‘ से अब किसान घर बैठे टोकन कटा रहे हैं और सीधे केंद्र पहुंचकर धान की बिक्री कर रहे हैं। किसान गांधी भगत ने बताया कि टोकन कटाने की प्रक्रिया बेहद सरल…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। राज्यपाल रमेन डेका ने संत बाबा गुरु घासीदास जी की जयंती के अवसर पर लोकभवन में गुरु घासीदास जी के छायाचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। राज्यपाल डेका ने कहा कि गुरु घासीदास जी ने मानव समाज को प्रेम और सद्भावना का संदेश दिया और समाज में व्याप्त भेदभाव एवं असमानता को दूर कर समतामूलक समाज स्थापित करने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि गुरु घासीदास जी के विचार आज भी प्रासंगिक हैं और समाज को एकता और सद्भावना का मार्ग दिखाते हैं। इस अवसर पर लोकभवन के अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी संत बाबा गुरु घासीदास के…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में बाघ की मौत के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने पहली गिरफ्तारी कर ली है। भैसामुंडा गांव की सरपंच सिस्का कुजूर (37 वर्ष) को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी सरपंच के कब्जे से दो बाघ के नाखून और बाघ के बाल बरामद किए गए हैं। जांच में उनकी संलिप्तता पाए जाने के बाद उन्हें 15 दिन के न्यायिक रिमांड पर अंबिकापुर केंद्रीय जेल भेज दिया गया है। पुलिस और वन विभाग के अनुसार, यह मामला सूरजपुर के गुरु घासीदास–तैमोर–पिंगला टाइगर रिजर्व के घुई वन परिक्षेत्र से जुड़ा है, जहां…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। भानपुरी थाना क्षेत्र के ग्राम तारागांव में गुरुवार सुबह एक दर्शनार्थी बस अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। हादसे में राजनांदगांव निवासी तामेश्वर साहू की मौत हो गई, जबकि बस में सवार अन्य दर्शनार्थी घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, दुर्ग से करीब 30 से अधिक लोगों को लेकर तिरुपति जा रही बस गुरुवार सुबह लगभग 5–6 बजे तारागांव के पास पहुंची थी। इस दौरान चालक को झपकी आने से बस का संतुलन बिगड़ गया और दुर्घटना का शिकार हो गई। घटना की सूचना मिलते ही भानपुरी थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। राजधानी रायपुर में गुरु घासीदास जयंती के अवसर पर 18 से 22 दिसंबर 2025 तक मेगा हेल्थ कैंप-2025 का भव्य आयोजन किया जा रहा है। आयुर्वेदिक कॉलेज में यह शिविर रोजाना सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक आम जनता के लिए खुला रहेगा। आयोजकों के मुताबिक, ये प्रदेश का अब तक का सबसे बड़ा हेल्थ कैंप होगा। पांच दिवसीय इस विशाल स्वास्थ्य महाअभियान में देशभर के ख्यातिप्राप्त विशेषज्ञ डॉक्टर और छत्तीसगढ़ के प्रमुख अस्पताल निशुल्क चिकित्सा सेवाएं प्रदान करेंगे। आयोजकों के अनुसार, मेगा हेल्थ कैंप के लिए पंजीयन प्रक्रिया जारी है और अब तक 18…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। राजधानी से लगे तिल्दा थाना क्षेत्र में एक युवक की खून से लथपथ लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। घटना वार्ड क्रमांक 15 की है, जहां रेत के ढेर पर युवक का शव पड़ा मिला। मृतक के पेट और सीने पर कई गंभीर चोट के निशान पाए गए हैं। प्रारंभिक जांच में चाकू से गोदकर हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है। सुबह स्थानीय लोग जब बाहर निकले तो उनकी नजर युवक के शव पर पड़ी। लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचित किया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी,…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-धमतरी। सीतानदी टाइगर रिजर्व में अतिक्रमण का प्रयास करने वाले कोंडागांव जिले से आये 53 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। बताया जा रहा है कि आरोपी महानदी कैचमेंट एरिया और हाथी तेंदुआ वन्यप्राणी रहवास क्षेत्रों में पेड़ों और झाड़ियों को साफ करने का प्रयास कर रहे थे। इसकी सूचना मिलते ही तीन परिक्षेत्रों की संयुक्त टीम ने बड़ी संख्या में आरोपियों को धर दबोचा है। उदंती सीतानदी, उप निदेशक वरुण जैन ने पूरे घटना की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि उदंती सीतानदी टाइगर रिजर्व के सीतानदी (कोर) परिक्षेत्र अंतर्गत आरक्षित वन कक्ष क्रमांक 323 परिसर घोटबेड़ा में…

Read More

हिंदू धर्म में पौष (पूस) अमावस्या को धार्मिक दृष्टि से बहुत ही खास तिथि माना गया है। विशेषरूप से यह दिन नदी स्नान, पितृ तर्पण, दान-पुण्य और आत्मशुद्धि के लिए श्रेष्ठ होता है। शास्त्रों के अनुसार पौष अमावस्या के दिन किए गए दान, व्रत और पूजा-पाठ से जाने-अनजाने में किए पापों का क्षय होता है, कर्ज से मुक्ति मिलती है, पितृ और ग्रह दोष दूर होते हैं। पौष अमावस्या इसलिए भी खास है, क्योंकि यह साल 2025 की अंतिम अमावस्या भी है, जोकि शुक्रवार 19 दिसंबर को पड़ रही है। यदि आप नए साल पहले अपनी सभी समस्या, पाप, दोष…

Read More