खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। राजधानी रायपुर में गुरु घासीदास जयंती के अवसर पर 18 से 22 दिसंबर 2025 तक मेगा हेल्थ कैंप-2025 का भव्य आयोजन किया जा रहा है। आयुर्वेदिक कॉलेज में यह शिविर रोजाना सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक आम जनता के लिए खुला रहेगा। आयोजकों के मुताबिक, ये प्रदेश का अब तक का सबसे बड़ा हेल्थ कैंप होगा।
पांच दिवसीय इस विशाल स्वास्थ्य महाअभियान में देशभर के ख्यातिप्राप्त विशेषज्ञ डॉक्टर और छत्तीसगढ़ के प्रमुख अस्पताल निशुल्क चिकित्सा सेवाएं प्रदान करेंगे। आयोजकों के अनुसार, मेगा हेल्थ कैंप के लिए पंजीयन प्रक्रिया जारी है और अब तक 18 हजार से अधिक लोग रजिस्ट्रेशन करा चुके हैं।
हेल्थ कैंप के आयोजक राजेश मुणत (विधायक, पश्चिम) ने बताया कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य मरीजों को एक ही छत के नीचे जांच से लेकर इलाज तक की सुविधा प्रदान करना है। सामान्यतः मरीजों को हर छोटी-छोटी चीज के लिए अलग-अलग जगह भटकना पड़ता है।
लेकिन कैंप में सिलसिलेवार तरीके से मरीजों की जांच से लेक इलाज तक प्रबंध किया गया है। लगभग 8 से 10 हजार मरीजों के रोज चेकअप का इंतजाम किया है। देश के श्रेष्ठ डॉक्टरों और प्रदेश के नामचीन अस्पतालों के डॉक्टर कैंप में अपनी सर्विस देंगे।
Trending
- रायपुर में छाया IPL का खुमार: मुंबई इंडियंस की टीम पहुंची रायपुर, 10 मई को कोहली-पंड्या के बीच महामुकाबला
- नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म के दोनों आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल
- समाधान समारोह 2026: सर्वोच्च न्यायालय की पहल, 9 मई से शुरू होगा लोक अदालत का महाभियान
- 07 मई को ग्राम पंचायतों में चावल महोत्सव, रोजगार और आवास दिवस का त्रिवेणी संगम
- अंधेरे से उजाले की ओर- कृष्णा और अनिता के जीवन में सुशासन ने भरी उम्मीद की रोशनी
- छत्तीसगढ़ में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी, 42 IAS अफसरों के तबादले
- स्टेट कैपिटल रीजन: छत्तीसगढ़ के समग्र विकास को नई दिशा
- मोर गांव– मोर पानी महाअभियान से मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी बना जल संरक्षण का मॉडल जिला


