खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-नारायणपुर। नक्सल मोर्चे पर तैनात सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के एक जवान द्वारा आत्महत्या किए जाने की घटना सामने आई है। जवान सोनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत होरादी कैंप में पदस्थ था। नारायणपुर एसपी रॉबिंसन गुड़िया ने इस घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि आत्महत्या के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है, इस मामले में जांच की जा रही है।
जानकारी के अनुसार, मृतक जवान का नाम सचिन कुमार है। वह मूल रूप से उत्तर प्रदेश का निवासी था। वह नक्सल मोर्चे पर नारायणपुर जिले के सोनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत होरादी BSF कैंप में पदस्थ था। बीएसएफ जवान ने सुसाइड क्यों किया, इसका कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल पुलिस इस मामले में BSF के साथी जवानों से पूछताछ में जुटी हुई है। जवान के आत्महत्या करने के कारणों का पता लगाने के लिए सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
Trending
- रायपुर में छाया IPL का खुमार: मुंबई इंडियंस की टीम पहुंची रायपुर, 10 मई को कोहली-पंड्या के बीच महामुकाबला
- नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म के दोनों आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल
- समाधान समारोह 2026: सर्वोच्च न्यायालय की पहल, 9 मई से शुरू होगा लोक अदालत का महाभियान
- 07 मई को ग्राम पंचायतों में चावल महोत्सव, रोजगार और आवास दिवस का त्रिवेणी संगम
- अंधेरे से उजाले की ओर- कृष्णा और अनिता के जीवन में सुशासन ने भरी उम्मीद की रोशनी
- छत्तीसगढ़ में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी, 42 IAS अफसरों के तबादले
- स्टेट कैपिटल रीजन: छत्तीसगढ़ के समग्र विकास को नई दिशा
- मोर गांव– मोर पानी महाअभियान से मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी बना जल संरक्षण का मॉडल जिला


