खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। राजधानी से लगे तिल्दा थाना क्षेत्र में एक युवक की खून से लथपथ लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। घटना वार्ड क्रमांक 15 की है, जहां रेत के ढेर पर युवक का शव पड़ा मिला। मृतक के पेट और सीने पर कई गंभीर चोट के निशान पाए गए हैं। प्रारंभिक जांच में चाकू से गोदकर हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है।
सुबह स्थानीय लोग जब बाहर निकले तो उनकी नजर युवक के शव पर पड़ी। लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचित किया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी, क्राइम ब्रांच और एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लैब) की टीमें मौके पर पहुंचीं और जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान ललित यादव निवासी नेवरा के रूप में हुई है। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर युवक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और हत्या का मामला दर्ज कर अज्ञात आरोपी की तलाश में जुट गई है। आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है और घटनास्थल के साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।
Trending
- रायपुर में छाया IPL का खुमार: मुंबई इंडियंस की टीम पहुंची रायपुर, 10 मई को कोहली-पंड्या के बीच महामुकाबला
- नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म के दोनों आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल
- समाधान समारोह 2026: सर्वोच्च न्यायालय की पहल, 9 मई से शुरू होगा लोक अदालत का महाभियान
- 07 मई को ग्राम पंचायतों में चावल महोत्सव, रोजगार और आवास दिवस का त्रिवेणी संगम
- अंधेरे से उजाले की ओर- कृष्णा और अनिता के जीवन में सुशासन ने भरी उम्मीद की रोशनी
- छत्तीसगढ़ में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी, 42 IAS अफसरों के तबादले
- स्टेट कैपिटल रीजन: छत्तीसगढ़ के समग्र विकास को नई दिशा
- मोर गांव– मोर पानी महाअभियान से मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी बना जल संरक्षण का मॉडल जिला


