Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- छत्तीसगढ़ कांग्रेस में ‘बाबा’ की दावेदारी, क्या बदलेगा सत्ता का समीकरण?
- सल्फी को नई पहचान देने की कोशिश : बस्तर के हर्षवर्धन का अनोखा प्रयोग
- सुशासन तिहार: उलखर और बड़े नावापारा में उमड़ा जनसैलाब
- विशेष लेख- सेवा सेतु- छत्तीसगढ़ में सुशासन और डिजिटल क्रांति का नया अध्याय
- सल्फी को नई पहचान देने वाले हर्षवर्धन काे “न्यू इनोवेशन अवार्ड” में मिला तृतीय पुरस्कार
- सुशासन की मोटरसाइकिल से दुर्गम पहाड़ों तक पहुँचे कलेक्टर-एसपी
- सुशासन तिहार: फाइलों की दौड़ थमी, अब ‘ऑन द स्पॉट’ मिल रहा समाधान; कौशिल्या के लिए सुरक्षा कवच बना आयुष्मान कार्ड
- ‘वंदे मातरम्’ को वैधानिक संरक्षण: राष्ट्रभावना और सांस्कृतिक अस्मिता को मिला नया सम्मान- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
Author: Khabar World
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर/पणजी। गोवा के उत्तरी गोवा जिले के अरपोरा गाँव स्थित प्रसिद्ध नाइट क्लब ‘बिर्च बाय रोमियो लेन’ में शनिवार (6 दिसंबर 2025) देर रात हुए भीषण अग्निकांड में मरने वालों की संख्या 25 तक पहुँच गई है। इस हृदय विदारक घटना ने पूरे देश को झकझोर दिया है। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इस त्रासदी पर गहरा दुःख व्यक्त किया है और शोकाकुल परिवारों के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट की हैं। CM विष्णुदेव साय ने जताया दुःख मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इस भीषण दुर्घटना पर अपनी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए कहा, “जिन परिवारों ने अपने प्रियजनों को…
खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। जिले के मधुबन अटल आवास क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई कर एक युवक के पास से 14 लाख रुपये नगद बरामद किया हैं। पुलिस के अनुसार, आरोपी युवक पिछले कुछ महीनों से असामान्य रूप से अधिक धनराशि खर्च कर रहा था, जिसकी सूचना मिलने पर आज थाना सिटी कोतवाली, थाना तारबाहर और एसीसीयू की संयुक्त टीम ने यह कार्रवाई की है। बता दें कि आरोपी का नाम विजेन्द्र बैस (उम्र 38 वर्ष), पिता महेश बैस है, जो कि मधुबन रोड इलाके के श्री कृष्णा गौशाला के पास अटल आवास में रहता है। पुलिस को मुखबिर…
खबर वर्ल्ड न्यूज-जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में शनिवार देर रात एक भीषण सड़क हादसा हुआ है। एनएच-43 पतराटोली के पास एक तेज रफ्तार कार खड़े ट्रेलर से जा भिड़ी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार सभी पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। यह घटना दुलदुला थाना क्षेत्र की है। बताया जा रहा है कि कार कुनकुरी से जशपुर की ओर आ रही थी, तभी सड़क किनारे खड़े ट्रेलर से उसकी जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार सभी पांच…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। प्रदेश में कड़ाके की ठंड पड़ने लगी है। लगातार तापमान में गिरावट दर्ज किया जा रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र रायपुर के मुताबिक, आज उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ के कुछ इलाकों में शीत लहर चलने की संभावना है। प्रदेश में अगले 24 घंटों के दौरान न्यूनतम तापमान में किसी बड़े बदलाव की उम्मीद नहीं है, हालांकि इसके बाद तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है। राज्य में बीते 24 घंटों के दौरान मौसम पूरी तरह शुष्क रहा। प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 29.4°C जगदलपुर में और सबसे कम न्यूनतम तापमान 4.6°C अंबिकापुर…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज मध्यप्रदेश दौरे पर रहेंगे। वे दोपहर करीब ढाई बजे रायपुर से भोपाल के लिए रवाना होंगे। भोपाल पहुंचकर मुख्यमंत्री साय मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव से मुलाक़ात करेंगे। इस दौरान वे WRD विभाग की प्रस्तुति के साथ बैठक में शामिल होंगे। शाम करीब 5 बजे श्यामला हिल्स स्थित मुख्यमंत्री निवास में दोनों मुख्यमंत्रियों के बीच विस्तृत चर्चा होगी। बैठक के बाद मुख्यमंत्री साय रात करीब साढ़े 11 बजे भोपाल से रायपुर लौट आएंगे।
*शक्ति दिवस एवं अमर क्रांतिकारी शहीद गेंद सिंह जी के 201वीं शहादत दिवस समारोह के लिए दिया आमंत्रण* KWNS – रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से विगत दिवस राजधानी रायपुर स्थित उनके निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ हल्बा-हल्बी समाज के प्रतिनिधिमण्डल ने सौजन्य भेंट की। प्रतिनिधिमण्डल ने मुख्यमंत्री साय को अवगत कराया कि समाज की ओर से 27 दिसंबर 2025 को दुर्ग के पुलगांव में समाजिक सम्मेलन एवं शक्ति दिवस समारोह, तथा 20 जनवरी 2026 को रायपुर में क्रांतिकारी अमर शहीद गेंद सिंह जी के 201वीं शहादत दिवस समारोह का आयोजन किया जा रहा है। प्रतिनिधिमण्डल ने मुख्यमंत्री साय को दोनों…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। नक्सली सगंठन के द्वारा प्रतिवर्ष 2 से 8 दिसंबर तक मनाए जाने वाले पीएलजीए सप्ताह का पहला व दूसरा दिन शातिंपूर्ण रहा। लेकिन तीसरे दिन बीजापुर व दंतेवाड़ा जिले की सरहद में नक्सलियों के साथ हुए मुठभेड़ में सुरक्षाबलाें ने 18 नक्सलियाें काे ढेर कर दिया वही तीन जवानों की शहादत के बाद सुरक्षाबलाें को अलर्ट पर रखा गया है। विदित हाे कि पीएलजीए सप्ताह के दाैरान नक्सली इस इलाके में कई दिनाें से डेरा डाले किसी बड़ी वारदात काे अंजाम देने की याेजना बना रहे थे, जिसकी सूचना सुरक्षाबलाें काे मिल गई और नक्सलियाें के…
कलेक्टर रणबीर शर्मा की सतत निगरानी से 101 व्यक्तियों पर कार्रवाई; 6433 क्विंटल से अधिक अवैध धान ज़ब्त खबर वर्ल्ड न्यूज-आशीष कंठले-बेमेतरा। कलेक्टर रणबीर शर्मा के सख्त निर्देश व सतत निगरानी के तहत खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में जिले में अवैध धान परिवहन, भंडारण एवं अनियमित व्यापार के विरुद्ध सघन अभियान लगातार जारी है। जिला प्रशासन की त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई से अब तक लगभग 101 व्यक्तियों के विरुद्ध कार्रवाई की गई है, जिनमें थोक विक्रेता, प्रोसेसर, कोचिया, अन्य व्यापारी तथा अंतर्राज्यीय परिवहनकर्ता शामिल हैं। अब तक की कार्रवाई में प्रशासन ने कुल 16,087 बोरा, अर्थात 6433.80 क्विंटल धान जब्त…
विद्यार्थियों को बाल विवाह निषेध कानून की दी गई जानकारी खबर वर्ल्ड न्यूज-आशीष कंठले-बेमेतरा। कलेक्टर रणबीर शर्मा के निर्देशानुसार महिला एवं बाल विकास विभाग, जिला बेमेतरा द्वारा संचालित जिला बाल संरक्षण इकाई, बाल सहायतालीन 1098, एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की संयुक्त टीम ने बेमेतरा शहर में जागरूकता अभियान आयोजित किया। यह कार्यक्रम जिला कार्यक्रम अधिकारी चन्द्रबेश सिंह सिसोदिया, माननीय सचिव श्रीमती अनिता कोशिमा रावटे, तथा जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारी सी.पी. शर्मा के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। टीम ने सरस्वती शिशु मंदिर, बेमेतरा पहुँचकर छात्रों को बाल विवाह मुक्त भारत के उद्देश्य, बाल विवाह के दुष्परिणामों तथा…
खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष कुमार-बीजापुर। थाना उसूर क्षेत्र के कर्रेगुट्टा पहाड़ स्थित ताड़पाला घाटी में नया सुरक्षा एवं जन-सुविधा कैम्प सफलतापूर्वक स्थापित किया गया। माओवादी विरोधी अभियान के अंतर्गत डीआरजी, एसटीएफ, कोबरा 205, कोबरा 210 एवं केरिपु 196 की संयुक्त टीम द्वारा ताड़पाला बेस कैंप के बाद यह दूसरा रणनीतिक कैम्प तैयार किया गया है। दुर्गम पहाड़ी, सड़क मार्ग के अभाव, कठिन चढ़ाई, IED व एम्बुश के खतरे और पानी की कमी जैसी परिस्थितियों के बावजूद सुरक्षा बलों ने अदम्य साहस का परिचय दिया। कैम्प स्थापना से क्षेत्र में अभियानों को नई गति मिलेगी और सुरक्षा दृष्टि से बढ़त सुनिश्चित होगी।…

