खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। जिले के मधुबन अटल आवास क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई कर एक युवक के पास से 14 लाख रुपये नगद बरामद किया हैं। पुलिस के अनुसार, आरोपी युवक पिछले कुछ महीनों से असामान्य रूप से अधिक धनराशि खर्च कर रहा था, जिसकी सूचना मिलने पर आज थाना सिटी कोतवाली, थाना तारबाहर और एसीसीयू की संयुक्त टीम ने यह कार्रवाई की है।
बता दें कि आरोपी का नाम विजेन्द्र बैस (उम्र 38 वर्ष), पिता महेश बैस है, जो कि मधुबन रोड इलाके के श्री कृष्णा गौशाला के पास अटल आवास में रहता है। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि विजेन्द्र बैस ने अपने खर्चों के स्तर में अचानक वृद्धि की है। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर, टीम ने संदेही के घर पर छापेमारी की। इस दौरान पुलिस को ₹14,00,000/- (चौदह लाख रुपये) नगद बरामद हुआ।
पुलिस ने विजेन्द्र से बरामद राशि के स्रोत के संबंध में दस्तावेज़ और स्पष्टीकरण मांगे, लेकिन संदेही कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सका। इसके बाद बरामद नकद को बीएनएसएस की धारा 106 के तहत विधिवत जब्त कर लिया गया है। पुलिस ने बताया कि मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है और जांच जारी है।
Trending
- ₹25,000 के विवाद ने ली बुजुर्ग की जान, महावीर चौक पर सरेराह गला रेतकर हत्या
- प्रशासकीय स्वीकृति के बाद तत्परता से तकनीकी स्वीकृति और टेंडर की प्रक्रिया पूर्ण कर कार्यारंभ करें- अरुण साव
- सुशासन तिहार 2026: त्रिवेणी रात्रे का पक्के घर का सपना हुआ पूरा
- मुख्यमंत्री साय की बड़ी सौगात: जशपुर में नदी पर बनेगा उच्च स्तरीय पुल, तीन राज्यों की कनेक्टिविटी होगी मजबूत
- मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना का प्रदेशव्यापी आयोजन 8 मई को
- जहां लगती थी जन-अदालत, वहां पहुंचा विष्णु का सुशासन : पुजारी कांकेर में पहली बार लगा जनसमस्या महाशिविर
- सुशासन तिहार बना किसानों की उम्मीद, केसीसी से खुले तरक्की के नए रास्ते
- बस्तर में बागवानी क्रांति: 9 साल की तपस्या लाई रंग, अब ‘लीची’ की मिठास से बदलेगी किसानों की तकदीर


