खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर/पणजी। गोवा के उत्तरी गोवा जिले के अरपोरा गाँव स्थित प्रसिद्ध नाइट क्लब ‘बिर्च बाय रोमियो लेन’ में शनिवार (6 दिसंबर 2025) देर रात हुए भीषण अग्निकांड में मरने वालों की संख्या 25 तक पहुँच गई है। इस हृदय विदारक घटना ने पूरे देश को झकझोर दिया है। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इस त्रासदी पर गहरा दुःख व्यक्त किया है और शोकाकुल परिवारों के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट की हैं।
CM विष्णुदेव साय ने जताया दुःख
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इस भीषण दुर्घटना पर अपनी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए कहा, “जिन परिवारों ने अपने प्रियजनों को खोया है, उनके प्रति मेरी गहरी संवेदनाएँ हैं। ईश्वर घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ और शोकाकुल परिवारों को इस कठिन घड़ी से उबरने की शक्ति प्रदान करे। छत्तीसगढ़ सरकार की संवेदनाएँ गोवा के भाई-बहनों के साथ हैं।”


