Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- अबूझमाड़ में डिजिटल सूर्योदय: ताहकाडोंड में पहली बार गूंजी मोबाइल की घंटी
- धमतरी का गौरव: ‘विश्व की सबसे बड़ी अनाज भंडारण योजना’ में बनाया कीर्तिमान
- आम की छांव में बदले सपनों के मायने: मुख्यमंत्री ने कहा- “अब करोड़पति दीदी बनने की सोचिए”
- मुख्यमंत्री के निर्देश के तहत जिले के सुदूर व पहाड़ी कोरवा बसाहटों में 113 हैंडपंप व बोरवेल की होगी खुदाई
- ज्येष्ठ अमावस्या कब ? पितर, शनि देव और सुहागिनों का गहरा संबंध, जानें महत्व
- सनराइजर्स हैदराबाद की जीत से अंक तालिका में उठापटक, पंजाब किंग्स से छिना No-1 का ताज; RCB भी लुढ़की
- गर्मी में इम्यूनिटी बूस्ट करने के 5 सरल उपाय, बीमारियों से होगा बचाव
- चाकूबाजी के आरोपियों का पुलिस ने निकाला जुलूस, बीच सड़क लगवाई उठक-बैठक
Author: Khabar World
खबर वर्ल्ड न्यूज-दुर्ग। सस्टेनेबल इंडिया विषय पर दो दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन आईआईटी भिलाई में किया गया। सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में स्कूल शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव शामिल हुए। अंतरराष्ट्रीय स्तर के इस सम्मेलन में सतत विकास और समग्र सोच को केंद्र में रखकर विचार-विमर्श किया गया। सम्मेलन का उद्देश्य वैश्विक विचारकों, नवप्रवर्तकों, शिक्षाविदों, नीति-निर्माताओं और विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञों को एक मंच पर लाकर सतत और पुनर्याेजी भविष्य की दिशा में संवाद स्थापित करना है। यह सम्मेलन ज्ञान, चेतना और प्रौद्योगिकी के समन्वय के माध्यम से सतत विकास की नई संभावनाओं को सामने लाएगा और भविष्य…
खबर वर्ल्ड न्यूज-गौरेला पेंड्रा मरवाही। जिला प्रसाशन, फाउंडेशन फॉर इकोलॉजिकल सिक्योरिटी और नवनिर्माण चेतना मंच के संयुक्त तत्वधान में जिला पंचायत के नर्मदा सभा कक्ष में शुक्रवार को “मोर गांव, मोर पानी” महाअभियान के तहत विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह प्रशिक्षण सामुदायिक वन संसाधन अधिकार प्राप्त ग्राम सभाओं—भाडी, देवरीखुर्द, तिलोरा, पथर्रा एवं झिरनापोड़ी के सदस्यों, मेट, सचिव, रोजगार सहायक तथा पंचायत प्रतिनिधियों के लिए आयोजित किया गया। प्रशिक्षक नरेन्द्र यादव ने बताया कि इस प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य गाँव में जल उपलब्धता बढ़ाने के विभिन्न उपायों की जानकारी देना एवं उस जल के माध्यम से आजीविका संवर्धन, प्राकृतिक…
नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट बोर्ड (BCCI) ने 2026 टी20 वर्ल्ड कप और न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का एलान कर दिया है. वर्ल्ड कप के लिए बीसीसीआई ने 5 हैरान करने वाले फैसले लिए हैं. इसमें शुभमन गिल को टीम से बाहर करना भी शामिल है. इसके अलावा टी20 वर्ल्ड कप की टीम में रिंकू सिंह को भी चुना गया है, जो दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज में भारतीय दल का हिस्सा नहीं थे. 1- शुभमन गिल को बाहर करना लगातार खराब फॉर्म से जूझ रहे शुभमन गिल को टी20 वर्ल्ड कप…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। जगदलपुर शहर के संजय मार्केट में शनिवार की सुबह एक बुजुर्ग की लाश मिला है। लाश खून से लतपथ थी। बुजुर्ग की शिनाख्त हो गई है। ये हत्या है या फिर किसी हादसे की वजह से बुजुर्ग की मौत हुई फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, मृतक का नाम बद्री गुप्ता (70) बताया जा रहा है, जो पथरागुड़ा इलाके का रहने वाला था। वहीं सुबह बाजार में जब व्यापारी आए तो उन्होंने लाश देखी। इसकी जानकारी पुलिस को दी गई। मौके पर फौरन थाना…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। आईजी अमरेश मिश्रा और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह के दिशा-निर्देश में नशे के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान ‘‘ऑपरेशन निश्चय‘‘ के तहत मादक पदार्थाे की तस्करी रोकने के साथ ही अवैध रूप से उनकी खरीदी-बिक्री करने वाले लोगों के संबंध में पतासाजी कर कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है। जिसके तारतम्य में रायपुर पुलिस के समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों एवं प्रभारी ए.सी.सी.यू. सहित थाना प्रभारियों द्वारा इस संबंध में सूचना संकलन कर मुखबीर लगाने के साथ ही अन्य माध्यमों से भी जानकारी एकत्रित किए जा रहे है। इसी कड़ी में…
बलिदान और कर्तव्य के गौरवशाली इतिहास से नई पीढ़ी को परिचित कराना हमारा नैतिक दायित्व- मुख्यमंत्री ख्यमंत्री साय वीर बाल रैली में हुए शामिल, हरी झंडी दिखाकर किया रैली का शुभारंभ साहसिक गतिविधियों और भव्य झांकियों के साथ 5 हजार से अधिक स्कूली छात्र-छात्राओं ने निकाली ऐतिहासिक रैली मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज छत्तीसगढ़ राज्य अल्पसंख्यक आयोग द्वारा आयोजित वीर बाल रैली में शामिल हुए। मुख्यमंत्री साय ने राजधानी रायपुर के मरीन ड्राइव से रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस भव्य रैली में लगभग 5,000 से अधिक स्कूली छात्र-छात्राओं, स्काउट-गाइड एवं एनसीसी कैडेट्स ने सहभागिता की। रैली में…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में मच्छरों का आतंक इस कदर बढ़ गया है कि अब आम नागरिक खुद मच्छर पकड़कर नगर निगम पहुंच रहे हैं। जोन 5 के वामन राव लाखे वार्ड गोपिया पारा, दंतेश्वरी मंदिर के पास के निवासी और सामाजिक कार्यकर्ता विजय सोना ने एक जीवित मच्छर को पकड़ा और नगर निगम मुख्यालय में नेता प्रतिपक्ष आकाश तिवारी के माध्यम से स्वास्थ्य अधिकारी को सौंपा। साथ ही मच्छरों से निजात दिलाने की मांग की। नेता प्रतिपक्ष आकाश तिवारी ने कहा, जनता इतनी परेशान है कि खुद डेंगू के मच्छर पकड़कर हमारे पास ला रही है।…
खबर वर्ल्ड न्यूज-अजय शर्मा-जांजगीर-चांपा। जिले में PNB ATM में बैंक कर्मचारियों से लूट की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। एटीएम में नकदी डालने गईं दो महिला कर्मचारियों से नकाबपोश बदमाश ने बचे हुए कैश (50 हजार रुपये) लूट लिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, यह पूरा मामला अकलतरा थाना क्षेत्र के मिनी माता चौंक के PNB ATM का है। दोनों महिला कर्मचारी आज दोपहर 12 बजे 8 लाख, 50 हजार रुपये लेकर एटीएम में कैश डालने पहुंची थीं। महिला कर्मचारियों ने 7 लाख 50 हजार रुपये एटीएम…
खबर वर्ल्ड न्यूज-दुर्ग। जिले के उतई-पाटन फोरलेन मार्ग पर लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से लोक निर्माण विभाग में हड़कंप मच गया है। CSVTU मुक्तिधाम से लेकर CISF क्षेत्र तक सड़क डिवाइडर में लगी लोहे की ग्रील अज्ञात चोरों द्वारा निरंतर चोरी की जा रही है। मामले को गंभीरता से लेते हुए लोक निर्माण विभाग (PWD) की ओर से थाना नेवई भिलाई में लिखित शिकायत दर्ज कराई गई है। लोक निर्माण विभाग के अनुसार दुर्ग-उतई-पाटन फोरलेन मार्ग में CSVTU मोड़ से CISF कैंटीन मोड़ तक कुल 244 नग ग्रील चोरी हो चुकी हैं। वहीं CISF गेट नंबर-03 से CISF…
उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने राज्य युवा महोत्सव के पोस्टर का किया विमोचन खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। न्यायधानी बिलासपुर में आगामी 23 दिसम्बर से 25 दिसम्बर तक आयोजित राज्य युवा महोत्सव-2025 में 3100 युवा भागीदारी करेंगे। खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा राज्य खेल प्रशिक्षण केंद्र बहतराई में इसका आयोजन किया जा रहा है। इसमें जिला स्तरीय युवा उत्सव के विजेता प्रतिभागी 14 विधाओं में अपनी प्रतिभा दिखाएंगे। राज्य युवा महोत्सव के विजेता प्रतिभागी अगले वर्ष होने वाले राष्ट्रीय युवा महोत्सव में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व करेंगे। 23 दिसम्बर को महोत्सव के उद्घाटन समारोह में छत्तीसगढ़ की मेजबानी में होने वाले प्रथम…

