खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। जगदलपुर शहर के संजय मार्केट में शनिवार की सुबह एक बुजुर्ग की लाश मिला है। लाश खून से लतपथ थी। बुजुर्ग की शिनाख्त हो गई है। ये हत्या है या फिर किसी हादसे की वजह से बुजुर्ग की मौत हुई फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है।
जानकारी के मुताबिक, मृतक का नाम बद्री गुप्ता (70) बताया जा रहा है, जो पथरागुड़ा इलाके का रहने वाला था। वहीं सुबह बाजार में जब व्यापारी आए तो उन्होंने लाश देखी। इसकी जानकारी पुलिस को दी गई। मौके पर फौरन थाना प्रभारी समेत कोतवाली के जवान पहुंचे। शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया गया। जिस जगह बुजुर्ग की लाश पड़ी थी वहां पास में एक पत्थर भी था। कुछ लोगों का अनुमान है कि बुजुर्ग का पैर फिसला होगा और वह पत्थर के ऊपर जाकर गिर गया होगा, जिससे उसकी मौत हो गई होगी। हालांकि, पुलिस हत्या एंगल से भी मामले की जांच कर रही है। CCTV कैमरे भी खंगाले जा रहे हैं।
Trending
- समाधान समारोह 2026: सर्वोच्च न्यायालय की पहल, 9 मई से शुरू होगा लोक अदालत का महाभियान
- 07 मई को ग्राम पंचायतों में चावल महोत्सव, रोजगार और आवास दिवस का त्रिवेणी संगम
- अंधेरे से उजाले की ओर- कृष्णा और अनिता के जीवन में सुशासन ने भरी उम्मीद की रोशनी
- छत्तीसगढ़ में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी, 42 IAS अफसरों के तबादले
- स्टेट कैपिटल रीजन: छत्तीसगढ़ के समग्र विकास को नई दिशा
- मोर गांव– मोर पानी महाअभियान से मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी बना जल संरक्षण का मॉडल जिला
- वादाखिलाफी से फूटा ग्रामीणों का गुस्सा; कोपेडीह-आरगांव मार्ग के लिए विधायक को सौंपा एक माह का ‘अल्टीमेटम’
- छत्तीसगढ़ सिविल साेसायटी की ऐतिहासिक हुंकार: ब्रिटिश ताज को ‘अल्टीमेटम’: छत्तीसगढ़ से उठी 5 ट्रिलियन डॉलर के हर्जाने और विरासत वापसी की गूँज


