खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में मच्छरों का आतंक इस कदर बढ़ गया है कि अब आम नागरिक खुद मच्छर पकड़कर नगर निगम पहुंच रहे हैं। जोन 5 के वामन राव लाखे वार्ड गोपिया पारा, दंतेश्वरी मंदिर के पास के निवासी और सामाजिक कार्यकर्ता विजय सोना ने एक जीवित मच्छर को पकड़ा और नगर निगम मुख्यालय में नेता प्रतिपक्ष आकाश तिवारी के माध्यम से स्वास्थ्य अधिकारी को सौंपा। साथ ही मच्छरों से निजात दिलाने की मांग की।
नेता प्रतिपक्ष आकाश तिवारी ने कहा, जनता इतनी परेशान है कि खुद डेंगू के मच्छर पकड़कर हमारे पास ला रही है। निगम के अधिकारी बार-बार शिकायत के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं कर रहे। एक ओर स्वच्छ रायपुर, सुंदर रायपुर के सपने बेचे जा रहे हैं, दूसरी ओर स्वच्छता की पोल खुल रही है। राजधानी में ये हाल है तो पूरे प्रदेश का हाल क्या होगा?
विजय सोना ने बताया कि उनके घर के आसपास मच्छरों का प्रकोप बेहद बढ़ गया है। बार-बार जोन अधिकारियों को सूचना देने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने मच्छर को लिली चौक के पास डॉक्टर सोनकर से दिखाया। विजय ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि मच्छर के काटने से उनके परिवार के एक सदस्य की मौत भी हो चुकी है।
शहर में चलाया जाए विशेष सफाई अभियान : नेता प्रतिपक्ष
नेता प्रतिपक्ष आकाश तिवारी ने निगम प्रशासन को घेरते हुए कहा कि फॉगिंग और एंटी-लार्वा छिड़काव की मशीनें महीनों से खराब पड़ी है। प्रभावी कार्रवाई नहीं हो रही। उन्होंने तत्काल जोन 5 सहित पूरे शहर में विशेष सफाई अभियान और फॉगिंग की मांग की है। यह घटना रायपुर नगर निगम की भाजपा शासित व्यवस्था पर सीधा हमला है, जहां विपक्ष अब जनता की परेशानियों को सदन से बाहर सड़क तक ले जा रहा है।
जांच में निकला नार्मल मच्छर, डेंगू कंट्रोल किया जा रहा : डॉ. तृप्ति
स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर तृप्ति ने कहा, मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच के लिए भेजा गया था। जांच में नार्मल मच्छर साबित हुआ है। लगातार डेंगू कंट्रोल किया जा रहा है। पिछले साल 68 डेंगू के मरीज मिले थे। लगातार अभियान चलाया गया। इस साल अभी तक 18 मरीज मिले हैं। इस तरह कई गुना डेंगू के मरीजों की संख्या में कमी आई है।
Trending
- समाधान समारोह 2026: सर्वोच्च न्यायालय की पहल, 9 मई से शुरू होगा लोक अदालत का महाभियान
- 07 मई को ग्राम पंचायतों में चावल महोत्सव, रोजगार और आवास दिवस का त्रिवेणी संगम
- अंधेरे से उजाले की ओर- कृष्णा और अनिता के जीवन में सुशासन ने भरी उम्मीद की रोशनी
- छत्तीसगढ़ में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी, 42 IAS अफसरों के तबादले
- स्टेट कैपिटल रीजन: छत्तीसगढ़ के समग्र विकास को नई दिशा
- मोर गांव– मोर पानी महाअभियान से मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी बना जल संरक्षण का मॉडल जिला
- वादाखिलाफी से फूटा ग्रामीणों का गुस्सा; कोपेडीह-आरगांव मार्ग के लिए विधायक को सौंपा एक माह का ‘अल्टीमेटम’
- छत्तीसगढ़ सिविल साेसायटी की ऐतिहासिक हुंकार: ब्रिटिश ताज को ‘अल्टीमेटम’: छत्तीसगढ़ से उठी 5 ट्रिलियन डॉलर के हर्जाने और विरासत वापसी की गूँज


