Author: Khabar World

खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष कुमार-बीजापुर। जिला पंचायत सदस्य शंकरैया मड़वी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की छत्तीसगढ़ सरकार ने अपने दो वर्ष सफलतापूर्वक पूर्ण कर लिए हैं। माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन एवं मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार ने “मोदी की गारंटी” के अनुरूप जनहित के अनेक वादों को समयबद्ध रूप से पूरा कर सुशासन की मिसाल पेश की है।सरकार गठन के दूसरे ही दिन कैबिनेट की बैठक में “मोदी की गारंटी” के तहत 18 लाख से अधिक जरूरतमंद परिवारों को प्रधानमंत्री आवास उपलब्ध कराने की स्वीकृति दी गई, जिससे गरीब एवं वंचित परिवारों के…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष कुमार-बीजापुर। रानीबोदली का नाम सुनते ही आज भी लोगों की रूह कांप उठती है। 15 मार्च 2007 को माओवादियों द्वारा रानीबोदली में किए गए खूनी हमले को देश कभी नहीं भूल सकता, जिसमें 55 जवान शहीद हुए थे और 25 जवान गंभीर रूप से घायल हुए थे। कभी नक्सल हिंसा और जनताना सरकार की दरबार के लिए कुख्यात यह क्षेत्र अब विकास और विश्वास की नई कहानी लिख रहा है।बदलते हालात के बीच कलेक्टर संबित मिश्रा के निर्देशन एवं जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती नम्रता चौबे के मार्गदर्शन में रानीबोदली के आश्रित ग्राम गट्टापल्ली में प्रधानमंत्री…

Read More

बीजापुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने घेरा भाजपा कार्यालय, नेशनल हेराल्ड मामले में अदालत के फैसले का स्वागत खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष कुमार-बीजापुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर गुरुवार को जिला कांग्रेस कमेटी बीजापुर ने नेशनल हेराल्ड मामले में बड़ा प्रदर्शन किया। दिल्ली की एक अदालत द्वारा प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की मनी लॉन्ड्रिंग शिकायत को खारिज करने के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बीजापुर स्थित भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के जिला कार्यालय का घेराव करते हुए केंद्र की मोदी सरकार पर राजनीतिक बदले की भावना से कांग्रेस नेताओं को फंसाने का आरोप लगाया। इस फैसले को “सत्य की जीत” करार देते…

Read More

उप मुख्यमंत्री ने मगरदा में गुरुद्वारा परिसर और बिसनपुरा में विकास के लिए 20 लाख रूपए की घोषणा की उप मुख्यमंत्री ग्राम मगरधा, कवर्धा, बिसनपुरा में आयोजित संत गुरू घासीदास बाबा की जयंती में हुए शामिल खबर वर्ल्ड न्यूज-टेकेश्वर दुबे-कवर्धा। संत शिरोमणि गुरू घासीदास बाबा की 269वीं जयंती के पावन अवसर पर ग्राम मगरदा, कवर्धा, बिसनपुरा में आज आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में श्रद्धा, भक्ति के साथ उप मुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक विजय शर्मा शामिल हुए। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री शर्मा ने संत गुरू घासीदास बाबा के आदर्शों को नमन करते हुए संत गुरू घासीदास गुरुद्वारा एवं जैतखाम में विधिवत…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ आदिवासी, स्थानीय स्वास्थ्य परंपरा एवं औषधि पादप बोर्ड के मार्गदर्शन में औषधीय एवं सुगंधित पौधों के कृषिकरण के क्षेत्र में किए गए उत्कृष्ट कार्य के लिए छत्तीसगढ़ के तीन जिले धमतरी, मुंगेली एवं गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही को मिलेनियर फार्मर ऑफ इंडिया–2025 अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने नवाचार आधारित कृषि विकास पर मिली इस अवार्ड के लिए तीनों जिले के साथ प्रदेश के विभिन्न कृषि क्षेत्र के विकास में योगदान देने वालों को बधाई दी है। भारतीय कृषि का “ऑस्कर” अवार्ड कृषि जागरण संस्था एवं भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (ICAR) के संयुक्त…

Read More

राज्य शासन की ओर से तीर्थ यात्रियों के लिए सभी सुविधाएं निःशुल्क खबर वर्ल्ड न्यूज-राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ सरकार की रामलला दर्शन योजना के तहत आज राजनांदगांव रेलवे स्टेशन से भारत गौरव स्पेशल ट्रेन अयोध्या धाम के लिए रवाना हुई। इस ट्रेन से 850 श्रद्धालु रामलला के दर्शन के लिए रवाना हुए, जहां उन्हें रामलला के साथ-साथ काशी विश्वनाथ के दर्शन का भी सौभाग्य प्राप्त होगा। राज्य शासन ने यात्रियों के लिए आने-जाने, रहने-खाने, रुकने और चिकित्सा जैसी सभी सुविधाएं निःशुल्क प्रदान की हैं। छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड के अध्यक्ष नीलू शर्मा, श्रम कल्याण आयोग के अध्यक्ष योगेश दत्त, राजनांदगांव महापौर मधुसूदन यादव,…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मनेंद्रगढ़ भरतपुर चिरमिरी जिले के अंतर्गत ग्राम पंचायत पिपरिया में महात्मा गांधी नरेगा के तहत स्वीकृत पिपरिया मिनी तालाब निर्माण कार्य ने ग्रामीण विकास, जल संरक्षण और किसानों की आर्थिक स्थिति में सकारात्मक बदलाव की एक सशक्त मिसाल पेश की है। व्यक्तिगत लाभार्थी केषेलाल सिंह के नाम पर स्वीकृत यह कार्य वित्तीय वर्ष 2024-25 में 3 लाख रुपये की स्वीकृत राशि से ग्राम पंचायत द्वारा सफलतापूर्वक पूर्ण किया गया। यह परियोजना न केवल एक निर्माण कार्य रही, बल्कि ग्रामीण जीवन में स्थायित्व, आत्मनिर्भरता और समृद्धि का आधार भी बनी। जल संरक्षण से सिंचाई तक : आवश्यकता से…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से विगत दिवस छत्तीसगढ़ विधानसभा भवन में साहू समाज के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री साय ने साहू समाज के नवनिर्वाचित पदाधिकारी को बधाई और शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री अरुण साव, विधायक ईश्वर साहू, विधायक इंद्र कुमार साहू सहित साहू समाज के नवनिर्वाचित प्रांतीय अध्यक्ष डॉ नीरेंद्र साहू,उपाध्यक्ष सत्यप्रकाश साहू, गिरजा साहू, नारद साहू, नन्द लाल साहू चंद्रभूषण साहू सहित साहू समाज के नवनिर्वाचित राज्य स्तरीय तथा जिला स्तरीय पदाधिकारीगण उपस्थित थे।

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव ने आज सवेरे रायपुर में सरोना डंप-साइट का निरीक्षण किया। उन्होंने डंप-साइट में कचरा निपटान एवं प्रोसेसिंग के कार्यों को देखा। साव ने बायो-रिमिडिएशन कार्य की गति पर असंतोष जाहिर करते हुए एजेंसी को 31 मार्च 2026 तक काम पूरा करने के सख्त निर्देश दिए। उन्होंने तेजी से काम पूरा करने मशीनरी और मानव संसाधन बढ़ाने को कहा। उन्होंने एजेंसी को फटकार लगाते हुए कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही और ढिलाई पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी। साव के निरीक्षण के दौरान नगरीय प्रशासन एवं…

Read More

कमार बस्ती तक पहुंचना हुआ आसान खबर वर्ल्ड न्यूज-महासमुन्द। महासमुन्द जिले अंतर्गत ग्राम बांसकुड़ा कमार बस्ती लंबे समय तक सड़क जैसी मूलभूत सुविधा से वंचित रहा। आदिवासी बाहुल्य एवं विलुप्त प्रजाति कमार जनजाति की बसाहट होने के कारण यहां के परिवार सामाजिक-आर्थिक गतिविधियों से कटे हुए थे। वर्षा ऋतु में कच्ची सड़क पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो जाती थी, जिससे स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि और आजीविका पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता था। इस चुनौती को दूर करने हेतु वर्ष 2023-24 में ग्राम बांसकुड़ा को प्रधानमंत्री जनजाति आदिवासी न्याय महाअभियान के अंतर्गत सड़क निर्माण हेतु चयनित किया गया। योजना के अंतर्गत 79.23 लाख रुपये…

Read More