खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष कुमार-बीजापुर। जिला पंचायत सदस्य शंकरैया मड़वी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की छत्तीसगढ़ सरकार ने अपने दो वर्ष सफलतापूर्वक पूर्ण कर लिए हैं। माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन एवं मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार ने “मोदी की गारंटी” के अनुरूप जनहित के अनेक वादों को समयबद्ध रूप से पूरा कर सुशासन की मिसाल पेश की है।सरकार गठन के दूसरे ही दिन कैबिनेट की बैठक में “मोदी की गारंटी” के तहत 18 लाख से अधिक जरूरतमंद परिवारों को प्रधानमंत्री आवास उपलब्ध कराने की स्वीकृति दी गई, जिससे गरीब एवं वंचित परिवारों के पक्के मकान का सपना साकार हुआ। हर घर नल से जल योजना के अंतर्गत राज्य में 50 लाख ग्रामीण परिवारों को नल कनेक्शन देने के लक्ष्य के विरुद्ध अब तक 40 लाख से अधिक परिवारों को नल कनेक्शन प्रदान किए जा चुके हैं।
पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिवस एवं सुशासन दिवस (25 दिसंबर 2023) के अवसर पर राज्य सरकार द्वारा 12 लाख किसानों को दो वर्षों के बकाया धान बोनस की 3716 करोड़ रुपये की राशि का भुगतान किया गया, जिसे किसानों के हित में ऐतिहासिक निर्णय बताया गया।शंकरैया मड़वी ने कहा कि राज्य सरकार ने “मोदी की गारंटी” के अनुरूप 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से तथा 21 क्विंटल प्रति एकड़ के मान से रिकॉर्ड धान खरीदी कर किसानों की आय बढ़ाने का कार्य किया है। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (पीएससी) से जुड़े घोटाले की जांच सीबीआई को सौंप दी गई है। साथ ही यूपीएससी की तर्ज पर पीएससी परीक्षाओं को पारदर्शी, निष्पक्ष और विश्वसनीय बनाने के लिए आयोग का पुनर्गठन किया गया है।
राज्य के श्रद्धालुओं की आस्था का सम्मान करते हुए श्री रामलला अयोध्या धाम दर्शन योजना संचालित की जा रही है, जिसके तहत अब तक 37 हजार से अधिक श्रद्धालुओं को अयोध्या में श्री रामलला एवं बनारस में काशी विश्वनाथ के दर्शन कराए जा चुके हैं।
भाजपा की छत्तीसगढ़ सरकार सुशासन, जनकल्याण और विकास के संकल्प के साथ निरंतर कार्य कर रही है तथा आने वाले समय में राज्य को प्रगति के नए आयाम तक पहुंचाएगी।
Trending
- रायपुर में छाया IPL का खुमार: मुंबई इंडियंस की टीम पहुंची रायपुर, 10 मई को कोहली-पंड्या के बीच महामुकाबला
- नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म के दोनों आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल
- समाधान समारोह 2026: सर्वोच्च न्यायालय की पहल, 9 मई से शुरू होगा लोक अदालत का महाभियान
- 07 मई को ग्राम पंचायतों में चावल महोत्सव, रोजगार और आवास दिवस का त्रिवेणी संगम
- अंधेरे से उजाले की ओर- कृष्णा और अनिता के जीवन में सुशासन ने भरी उम्मीद की रोशनी
- छत्तीसगढ़ में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी, 42 IAS अफसरों के तबादले
- स्टेट कैपिटल रीजन: छत्तीसगढ़ के समग्र विकास को नई दिशा
- मोर गांव– मोर पानी महाअभियान से मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी बना जल संरक्षण का मॉडल जिला


