खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष कुमार-बीजापुर। रानीबोदली का नाम सुनते ही आज भी लोगों की रूह कांप उठती है। 15 मार्च 2007 को माओवादियों द्वारा रानीबोदली में किए गए खूनी हमले को देश कभी नहीं भूल सकता, जिसमें 55 जवान शहीद हुए थे और 25 जवान गंभीर रूप से घायल हुए थे। कभी नक्सल हिंसा और जनताना सरकार की दरबार के लिए कुख्यात यह क्षेत्र अब विकास और विश्वास की नई कहानी लिख रहा है।बदलते हालात के बीच कलेक्टर संबित मिश्रा के निर्देशन एवं जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती नम्रता चौबे के मार्गदर्शन में रानीबोदली के आश्रित ग्राम गट्टापल्ली में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास चौपाल का आयोजन किया गया। जिला पंचायत के अधिकारियों की उपस्थिति में आयोजित इस चौपाल का उद्देश्य ग्रामीणों को शासन की योजनाओं से जोड़ना रहा।
रानीबोदली से लगभग चार किलोमीटर अंदर स्थित आश्रित ग्राम गट्टापल्ली तक पहुंचने के लिए कच्चे सड़क मार्ग से रानीबोदली नाला पार करना पड़ता है। पूर्व में इसी नाले पर नक्सलियों का नाका लगा रहता था, जहां पूछताछ के बाद ही लोगों को आगे जाने की अनुमति मिलती थी। उस दौर में इस क्षेत्र में सरकारी अमले का प्रवेश लगभग असंभव माना जाता था। रानीबोदली ग्राम पंचायत के अंतर्गत गट्टापल्ली, मुरकीनार एवं कततूर तीन आश्रित ग्राम शामिल हैं।गट्टापल्ली एवं मुरकीनार में प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत कुल 35 आवास स्वीकृत किए गए हैं। इन्हीं आवासों के निर्माण हेतु हितग्राहियों को प्रेरित करने जिला स्तर के अधिकारी पहली बार गट्टापल्ली पहुंचे और हितग्राहियों के साथ चौपाल आयोजित की। अधिकारियों को अपने बीच पाकर ग्रामीणों में खासा उत्साह और विश्वास देखने को मिला।
चौपाल के दौरान अधिकारियों ने हितग्राहियों से शीघ्रता से प्रधानमंत्री आवास निर्माण प्रारंभ करने का आग्रह किया। साथ ही पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की विभिन्न योजनाओं—मनरेगा, स्वच्छ भारत मिशन सहित अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। ग्रामीणों को आधार कार्ड, आयुष्मान कार्ड, जन्म प्रमाण पत्र, पेंशन योजनाओं सहित शासन द्वारा उपलब्ध सुविधाओं के लाभ से भी अवगत कराया गया।यह चौपाल केवल आवास निर्माण की पहल नहीं, बल्कि इस बात का प्रतीक भी है कि जहां कभी भय और हिंसा का साया था, वहां आज विकास, सुशासन और जनविश्वास की मजबूत नींव रखी जा रही है।
Trending
- रायपुर में छाया IPL का खुमार: मुंबई इंडियंस की टीम पहुंची रायपुर, 10 मई को कोहली-पंड्या के बीच महामुकाबला
- नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म के दोनों आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल
- समाधान समारोह 2026: सर्वोच्च न्यायालय की पहल, 9 मई से शुरू होगा लोक अदालत का महाभियान
- 07 मई को ग्राम पंचायतों में चावल महोत्सव, रोजगार और आवास दिवस का त्रिवेणी संगम
- अंधेरे से उजाले की ओर- कृष्णा और अनिता के जीवन में सुशासन ने भरी उम्मीद की रोशनी
- छत्तीसगढ़ में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी, 42 IAS अफसरों के तबादले
- स्टेट कैपिटल रीजन: छत्तीसगढ़ के समग्र विकास को नई दिशा
- मोर गांव– मोर पानी महाअभियान से मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी बना जल संरक्षण का मॉडल जिला


