Author: Khabar World

*खरीफ में उपार्जन के लिए 425 करोड़ रूपए मंजूर* KWNS –  रायपुर।  प्रधानमंत्री अन्नदाता आय संरक्षण अभियान (पीएम आशा) के तहत प्राइस सपोर्ट स्कीम में छत्तीसगढ़ को दलहन और तिलहन फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य पर उपार्जन की अनुमति मिल गई है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की विशेष पहल पर आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान और प्रदेश के कृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम के बीच हुई चर्चा के बाद केंद्र सरकार ने खरीफ सीजन में दलहन-तिलहन उपार्जन के लिए 425 करोड़ रुपए की स्वीकृति दी है। गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ सरकार की ओर…

Read More

*‘मनखे-मनखे एक समान’ का विचार विकसित छत्तीसगढ़ की मजबूत आधारशिला: मुख्यमंत्री* KWNS –  रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सारंगढ़ स्थित गुरु घासीदास ज्ञान स्थली, पुष्पवाटिका में आयोजित तीन दिवसीय संत गुरु घासीदास रजत जयंती समारोह के समापन अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री साय ने ज्ञान स्थली में स्थापित जैतखाम में विधिवत पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। समारोह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने कहा कि परम पूज्य बाबा गुरु घासीदास केवल किसी एक समाज के नहीं, बल्कि संपूर्ण मानवता के मार्गदर्शक थे।…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं श्रमिक-किसान आंदोलनों के अग्रदूत ठाकुर प्यारेलाल सिंह की 21 दिसम्बर को जयंती के अवसर पर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि ठाकुर प्यारेलाल सिंह जी छत्तीसगढ़ की धरती के ऐसे महान सपूत थे, जिन्होंने स्वतंत्रता संग्राम के साथ-साथ श्रमिकों, किसानों और वंचित वर्गों के अधिकारों के लिए आजीवन संघर्ष किया। वे छत्तीसगढ़ में श्रमिक एवं सहकारी आंदोलन के प्रणेता माने जाते हैं। छात्र जीवन से ही वे स्वाधीनता आंदोलनों से सक्रिय रूप से जुड़े रहे और ब्रिटिश शासन के अन्याय व दमन के…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, प्रख्यात साहित्यकार एवं महान समाज सुधारक पंडित सुंदरलाल शर्मा की 21 दिसम्बर को जयंती के अवसर पर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि पंडित सुंदरलाल शर्मा जी छत्तीसगढ़ की माटी से जुड़े ऐसे युगद्रष्टा महापुरुष थे, जिन्होंने किसानों के अधिकारों, सामाजिक न्याय और राष्ट्रीय स्वाभिमान के लिए अपना सम्पूर्ण जीवन समर्पित कर दिया। सामाजिक सुधार के क्षेत्र में भी उनका योगदान अतुलनीय रहा। उन्होंने अंधविश्वास, छुआछूत, सामाजिक रूढ़ियों और कुरीतियों के विरुद्ध निरंतर संघर्ष करते हुए समाज को समानता, सद्भाव और मानवता के पथ पर आगे…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष पाठक-मुंगेली। जिला प्रशासन, खेल एवं युवा कल्याण विभाग के तत्वावधान में जिला स्तरीय युवा महोत्सव, 2025 का आयोजन डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्टेडियम मुंगेली में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। युवाओं को कला एवं संस्कृति के क्षेत्र में मंच प्रदान करने के उद्देश्य से प्रतिवर्ष आयोजित होने वाले इस महोत्सव में जिलेभर के प्रतिभाशाली युवाओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई। कार्यक्रम में विशेष रूप से आयोजित वाद विवाद प्रतियोगिता में जिले के प्रतिभाशाली युवा सूरज शर्मा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता का विषय भारत में आपातकालीन अवधि और संविधान उल्लंघन एवं लोकतंत्र और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा था। राज्य…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष पाठक-मुंगेली। मुख्यमंत्री के आने से पहले की गई थी बड़ी शिकायत? करोड़ों की पानी टंकियां बंद, ग्रामीणों को बूंद-बूंद को तरसना पड़ रहा, मुंगेली लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग की लापरवाही उजागर, शिव सेना ने जनदर्शन में सौंपा ज्ञापन जिले के गांव-गांव में करोड़ों रुपये की लागत से बनी पानी टंकियां आज भी शोपीस बनी हुई हैं। आने वाली भीषण गर्मी को देखते हुए जब आम जनता को पेयजल की सबसे ज्यादा जरूरत होती है, उसी समय कई गांवों में बनी उच्च स्तरीय पानी टंकियां अब तक शुरू नहीं की गई हैं। इस गंभीर समस्या को लेकर छत्तीसगढ़…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-दुर्ग। सस्टेनेबल इंडिया विषय पर दो दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन आईआईटी भिलाई में किया गया। सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में स्कूल शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव शामिल हुए। अंतरराष्ट्रीय स्तर के इस सम्मेलन में सतत विकास और समग्र सोच को केंद्र में रखकर विचार-विमर्श किया गया। सम्मेलन का उद्देश्य वैश्विक विचारकों, नवप्रवर्तकों, शिक्षाविदों, नीति-निर्माताओं और विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञों को एक मंच पर लाकर सतत और पुनर्याेजी भविष्य की दिशा में संवाद स्थापित करना है। यह सम्मेलन ज्ञान, चेतना और प्रौद्योगिकी के समन्वय के माध्यम से सतत विकास की नई संभावनाओं को सामने लाएगा और भविष्य…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-गौरेला पेंड्रा मरवाही। जिला प्रसाशन, फाउंडेशन फॉर इकोलॉजिकल सिक्योरिटी और नवनिर्माण चेतना मंच के संयुक्त तत्वधान में जिला पंचायत के नर्मदा सभा कक्ष में शुक्रवार को “मोर गांव, मोर पानी” महाअभियान के तहत विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह प्रशिक्षण सामुदायिक वन संसाधन अधिकार प्राप्त ग्राम सभाओं—भाडी, देवरीखुर्द, तिलोरा, पथर्रा एवं झिरनापोड़ी के सदस्यों, मेट, सचिव, रोजगार सहायक तथा पंचायत प्रतिनिधियों के लिए आयोजित किया गया। प्रशिक्षक नरेन्द्र यादव ने बताया कि इस प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य गाँव में जल उपलब्धता बढ़ाने के विभिन्न उपायों की जानकारी देना एवं उस जल के माध्यम से आजीविका संवर्धन, प्राकृतिक…

Read More

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट बोर्ड (BCCI) ने 2026 टी20 वर्ल्ड कप और न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का एलान कर दिया है. वर्ल्ड कप के लिए बीसीसीआई ने 5 हैरान करने वाले फैसले लिए हैं. इसमें शुभमन गिल को टीम से बाहर करना भी शामिल है. इसके अलावा टी20 वर्ल्ड कप की टीम में रिंकू सिंह को भी चुना गया है, जो दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज में भारतीय दल का हिस्सा नहीं थे. 1- शुभमन गिल को बाहर करना लगातार खराब फॉर्म से जूझ रहे शुभमन गिल को टी20 वर्ल्ड कप…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। जगदलपुर शहर के संजय मार्केट में शनिवार की सुबह एक बुजुर्ग की लाश मिला है। लाश खून से लतपथ थी। बुजुर्ग की शिनाख्त हो गई है। ये हत्या है या फिर किसी हादसे की वजह से बुजुर्ग की मौत हुई फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, मृतक का नाम बद्री गुप्ता (70) बताया जा रहा है, जो पथरागुड़ा इलाके का रहने वाला था। वहीं सुबह बाजार में जब व्यापारी आए तो उन्होंने लाश देखी। इसकी जानकारी पुलिस को दी गई। मौके पर फौरन थाना…

Read More