Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- धमतरी का गौरव: ‘विश्व की सबसे बड़ी अनाज भंडारण योजना’ में बनाया कीर्तिमान
- आम की छांव में बदले सपनों के मायने: मुख्यमंत्री ने कहा- “अब करोड़पति दीदी बनने की सोचिए”
- मुख्यमंत्री के निर्देश के तहत जिले के सुदूर व पहाड़ी कोरवा बसाहटों में 113 हैंडपंप व बोरवेल की होगी खुदाई
- ज्येष्ठ अमावस्या कब ? पितर, शनि देव और सुहागिनों का गहरा संबंध, जानें महत्व
- सनराइजर्स हैदराबाद की जीत से अंक तालिका में उठापटक, पंजाब किंग्स से छिना No-1 का ताज; RCB भी लुढ़की
- गर्मी में इम्यूनिटी बूस्ट करने के 5 सरल उपाय, बीमारियों से होगा बचाव
- चाकूबाजी के आरोपियों का पुलिस ने निकाला जुलूस, बीच सड़क लगवाई उठक-बैठक
- रायपुर में बड़ी साजिश नाकाम? रावाभाठा में बम बनाने का सामान बरामद, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट
Author: Khabar World
खबर वर्ल्ड न्यूज-कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में BJP के सीनियर नेता और पूर्व जनपद सदस्य अक्षय गर्ग को हमलावरों ने चाकू और कुल्हाड़ी से काट डाला। बताया जा रहा है कि 3 हमलावर कार से आए थे। ताबड़तोड़ वारकर मौके से भाग गए। मामला कटघोरा थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक BJP नेता अक्षय गर्ग PMGSY सड़क निर्माण साइड पर गए थे, तभी एक काले रंग की कार में सवार होकर आए बदमाशों ने ताबड़तोड़ हमला कर दिया। घटना आज सुबह करीब 9 से 10 बजे के बीच ग्राम केशलपुर में हुई। पुलिस के मुताबिक हमले में अक्षय…
खबर वर्ल्ड न्यूज-धमतरी। जिले के मगरलोड क्षेत्र के कोरगांव के जंगल में सोमवार को एक मृत तेंदुआ मिलने से हड़कंप मच गया है। तेंदुआ के चारों पैर के पंजे भी गायब हैं। घटना की सूचना मिलते ही जंगल सफारी रायपुर से डॉग स्क्वायड की टीम धमतरी पहुंची। उन्होंने रात भर क्षेत्र में निगरानी की। मामले को लेकर स्थानीय चरवाहों और ग्रामीणों से पूछताछ की जा रही है। जानकारी के मुताबिक, मगरलोड के उत्तर सिंगपुर कक्ष क्रमांक 23 में 22 दिसंबर को शाम करीब 4:45 बजे एक तेंदुआ मृत मिला। पोस्टमार्टम हो चुका है। रिपोर्ट आने के बाद स्पष्ट हो पाएगा…
खबर वर्ल्ड न्यूज-अजय शर्मा-जांजगीर-चांपा। शिवरीनारायण से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां महानदी नदी में एक महिला का शव तैरते हुए मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया है। स्थानीय लोगों ने नदी में शव देखे जाने की सूचना तुरंत पुलिस को दी, जिसके बाद शिवरीनारायण थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नदी से बाहर निकलवाया। फिलहाल महिला की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस आसपास के थानों और ग्रामीण इलाकों में पूछताछ कर यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि महिला कहां की रहने वाली है। पुलिस के अनुसार, शव को…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। कांकेर जिले के क्षेत्र अंतर्गत बड़े तेवड़ा गांव में धर्मांतरित व्यक्ति के शव दफन को लेकर हुए विवाद के बाद सर्व समाज छत्तीसगढ़ ने 24 दिसंबर को प्रदेश बंद की घोषणा की। इस घोषणा (बंद) को छत्तीसगढ़ चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज ने भी समर्थन दिया है। दरअसल, प्रदेश अध्यक्ष सतीश थौरानी की अध्यक्षता में सोमवार को प्रदेश कार्यालय में व्यापारिक संगठनों और चैंबर पदाधिकारियों की एक अहम बैठक हुई। इस बैठक में कांकेर जिले के आमाबेड़ा में मिशनरियों द्वारा स्थानीय जनजाति समाज पर किए गए योजनाबद्ध हमले और स्थानीय प्रशासन के भेदभावपूर्ण रवैये पर पदाधिकारियों ने…
परंपराएं हिंदू धर्म की आस्था, संस्कार और आत्मा की जड़े हैं। कई परंपराएं तो पीढ़ी दर पीढ़ी चली आ रही है और आज भी हम इनका पालन करते हैं। क्योंकि परपंराओं से हमारे जीवन को दिशा मिलती है। धार्मिक और आध्यात्मिक दृष्टि से परंपराओं का पालन करने से मन को शांति मिलती है। पूजा, व्रत, ध्यान और जप जैसी परंपराएं व्यक्ति को आत्मिक शक्ति प्रदान करती हैं। ये न केवल आस्था को मजबूत करती हैं, बल्कि मानसिक तनाव को भी कम करती हैं। लेकिन बदलते दौर में परंपराओं का महत्व अब कम होने लगा है। बदलते दौर में परंपराओं का…
नई दिल्ली। आदित्य धर द्वारा निर्देशित और रणवीर सिंह और अक्षय खन्ना अभिनीत फिल्म ‘धुरंधर’ सिनेमाघरों में शानदार दो हफ्ते बीताने के बाद अब तीसरे हफ्ते में पहुंच चुकी है। इस फिल्म ने अपने तीसरे वीकेंड पर बमफाड़ कलकेक्शन कर इतिहास रच दिया था। हालांकि तीसरे सोमवार को बॉक्स ऑफिस पर ‘धुरंधर’ के कलेक्शन में भारी गिरावट दर्ज की गई। फिर भी इस फिल्म ने देश ही नहीं विदेशों में 18वें दिन अच्छी कमाई की है। चलिए यहां जानते हैं ‘धुरंधर’ ने रिलीज के 18वें दिन वर्ल्डवाइड कितना कलेक्शन किया है। ‘धुरंधर’ ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर ‘कंतारा’ को पछाड़ा…
नई दिल्ली। सर्दी का मौसम आते ही बच्चों को सर्दी, खांसी और बुखार जैसी समस्याएं जल्दी हो जाती हैं। ऐसे समय में बच्चों की इम्युनिटी बढ़ाना पेरेंट्स के लिए बड़ी चुनौती होती है। इसका सबसे भरोसेमंद हल है कि बच्चों को दूध पिलाएं लेकिन कुछ बच्चा ऐसा होता है कि दूध देखते ही भागने लगता है। ऐसे समय में बच्चों की इम्युनिटी बढ़ाना पेरेंट्स के लिए बड़ी चुनौती होती है।दूध को वैसे तो पूरा आहार माना जाता है, लेकिन उसमें कुछ नेचुरल चीजें मिलाने से उसका न्यूट्रिशनल वैल्यू और बढ़ जाता है। तो बच्चों को किस तरह दूध पिलाया जाए…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ के उत्तरी इलाकों में पिछले तीन दिन से सुबह के वक्त कोहरे की वजह से जीरो विजबलिटी है। वहां बीते दस दिनों से रात का न्यूनतम तापमान 2 से 3 डिग्री के बीच दर्ज किया जा रहा है। फिलहाल पूरा राज्य कड़ाके की ठंड की चपेट में है। मौसम विभाग ने संभावना जताई है कि अगले 24 घंटों के दौरान बिलासपुर और सरगुजा संभाग के कुछ जिलों में घना कोहरा छाए रहेगा। प्रदेश के मंगलवार को कई इलाकों में मौसम विभाग ने घने कोहरे छाए रहने की संभावना जताई है। गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, कोरिया, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर, कोरबा, सूरजपुर, सरगुजा,…
एएसपी और डीएसपी स्तर पर भारी सर्जरी खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। राज्य सरकार ने पुलिस मकहमे में बड़ी सर्जरी करते हुए राज्य पुलिस सेवा के 95 अधिकारियों का तबादला किया है। गृह (पुलिस) विभाग की ओर से जारी आदेश के मुताबिक 35 अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक और 60 डीएसपी स्तर के अफसरों को इधर से उधर किया गया है।
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। भारत निर्वाचन आयोग मंगलवार को छत्तीसगढ़ की ड्राफ्ट मतदाता सूची प्रकाशित करने जा रहा है। इसके साथ ही 2026 में इन प्रदेश में प्रस्तावित चुनावी प्रक्रिया की तैयारियों में एक और अहम कदम पूरा हो जाएगा। चुनाव आयोग के मुताबिक छत्तीसगढ़ में तैयार किए गए ड्राफ्ट इलेक्टोरल रोल्स को मुख्य निर्वाचन अधिकारियों (सीईओ) और जिला निर्वाचन अधिकारियों (डीईओ) के माध्यम से सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के साथ साझा किया जाएगा, ताकि वे तय समय में आपत्तियां, सुझाव दर्ज करा सकें। आयोग ने यह निर्देश दिया है कि राजनीतिक दलों को मतदाता सूची की हार्ड कॉपी उपलब्ध…

