खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ के उत्तरी इलाकों में पिछले तीन दिन से सुबह के वक्त कोहरे की वजह से जीरो विजबलिटी है। वहां बीते दस दिनों से रात का न्यूनतम तापमान 2 से 3 डिग्री के बीच दर्ज किया जा रहा है। फिलहाल पूरा राज्य कड़ाके की ठंड की चपेट में है। मौसम विभाग ने संभावना जताई है कि अगले 24 घंटों के दौरान बिलासपुर और सरगुजा संभाग के कुछ जिलों में घना कोहरा छाए रहेगा।
प्रदेश के मंगलवार को कई इलाकों में मौसम विभाग ने घने कोहरे छाए रहने की संभावना जताई है। गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, कोरिया, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर, कोरबा, सूरजपुर, सरगुजा, जशपुर और बलरामपुर जिलों में एक दो पॉकेट में घना कोहरा छाये रहने के आसार हैं।
पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश में सबसे ज्यादा तापमान राजनांदगांव में 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान अंबिकापुर में 5 डिग्री सेल्सियस रिकोर्ड किया गया है। इसके अलावा दुर्ग संभाग में एक-दो स्थानों पर शीत लहर चली।
रायपुर में आज कैसा रहेगा मौसम ?
राजधानी रायपुर में आज यानी 23 दिसंबर को धुंध छाए रहने की संभावना जताई गई है। अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।
Trending
- छत्तीसगढ़ डिप्टी CM विजय शर्मा का बड़ा बयान: घुसपैठ पर ‘सर्जिकल स्ट्राइक’ की तैयारी और पद्मश्री फूलबासन मामले का खुलासा
- विकसित कृषि संकल्प अभियान में हंगामा, सांसद की फटकार के बाद मत्स्य निरीक्षक ने बीच में ही छोड़ा मंच
- मेरी कहानी, मेरी जुबानी बिहान योजना से बदली अर्चना सिंह की तकदीर
- सुशासन तिहार: बलरामपुर में जनसमस्या निवारण शिविरों का ‘ऑन द स्पॉट’ समाधान, ग्रामीणों के चेहरे खिले
- सोलर पंप और स्व-सहायता समूह ने बदली किस्मत, सुजन्ती पैकरा अब ‘लखपति दीदी’ बनने की राह पर
- सनातन धर्म में 50 परिवार की वापसी, जांजगीर में मतांतरित का विरोध
- मुख्यमंत्री की त्वरित पहल: मैनपाट के चेराजोबला बस्ती में दूर होगा पेयजल संकट
- मामूली विवाद का खौफनाक अंत, ससुराल पक्ष ने युवक की गला दबाकर की हत्या


