Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- ज्येष्ठ अमावस्या कब ? पितर, शनि देव और सुहागिनों का गहरा संबंध, जानें महत्व
- सनराइजर्स हैदराबाद की जीत से अंक तालिका में उठापटक, पंजाब किंग्स से छिना No-1 का ताज; RCB भी लुढ़की
- गर्मी में इम्यूनिटी बूस्ट करने के 5 सरल उपाय, बीमारियों से होगा बचाव
- चाकूबाजी के आरोपियों का पुलिस ने निकाला जुलूस, बीच सड़क लगवाई उठक-बैठक
- रायपुर में बड़ी साजिश नाकाम? रावाभाठा में बम बनाने का सामान बरामद, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट
- छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा ऐलान: सैनिकों और पूर्व सैनिकों को घर खरीदना हुआ सस्ता, स्टाम्प ड्यूटी में 25% की भारी छूट
- बेमौसम बारिश और वज्रपात से मिली राहत, पर अब फिर तपने की तैयारी; अगले 3 दिनों में बढ़ेगा पारा
- मुख्यमंत्री साय आज कई अहम आयोजनों में होंगे शामिल
Author: Khabar World
जगबती मरकाम को लक्ष्य मिलने पर राह हुई आसान खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कोंडागांव। सपने वो नहीं जो सोते समय आए, बल्कि वो हैं जो सोने न दें.. प्रदेश की आदिवासी बहुल कोंडागांव जिले की बेटियों ने इसी सोच के साथ अपने जीवन को दिशा दी और आज नगर सैनिक और जिला बल में चयनित हुई हैं। छत्तीसगढ़ शासन युवाओं के भविष्य को संवारने के लिए प्रतिबद्ध है और उन्हें आगे बढ़ने के लिए कई अवसर प्रदान कर रही है। इसी क्रम में जिला प्रशासन कोंडागांव द्वारा युवाओं के सपनों को साकार करने के लिए निःशुल्क कोचिंग की व्यवस्था की गई…
देश और प्रदेश में खेलों को लेकर बहुत ही उत्साहजनक वातावरण मुख्यमंत्री ने जूनियर राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता का किया शुभारंभ खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज यहां राजधानी रायपुर के कोटा रोड स्थित स्वामी विवेकानंद एथेलेटिक स्टेडियम में आयोजित 45वीं एनटीपीसी जूनियर राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता के शुभारंभ किया। उन्होंने 45वीं एनटीपीसी जूनियर राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए अपनी शुभकामनाएं दी और खिलाड़ियों को उत्कृष्ठ प्रदर्शन के लिए उनका उत्साहवर्धन किया। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ का यह सौभाग्य है कि प्रदेश को राष्ट्रीय ट्राइबल गेम्स के आयोजन का अवसर मिला है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में मंत्रिपरिषद की बैठक 31 दिसम्बर को सवेरे 11.30 बजे से मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित की जाएगी।
साहित्य जगत के एक ‘शुक्ल पक्ष’ का अस्त: ज्ञानपीठ विजेता विनोद कुमार शुक्ल का 89 वर्ष की आयु में निधन
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ के हिंदी साहित्यकार और ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित 89 वर्षीय विनोद कुमार शुक्ल का आज रायपुर एम्स में निधन हो गया। वे कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे। सांस लेने में तकलीफ के कारण उन्हें 2 दिसंबर को एम्स में भर्ती कराया गया था, जहां उन्हें वेंटिलेटर पर ऑक्सीजन सपोर्ट दिया गया था। मंगलवार को उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन से साहित्य जगत में शोक की लहर है। विनोद कुमार शुक्ल का जन्म 1 जनवरी 1937 को छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव में हुआ था। उन्होंने प्राध्यापन को अपना पेशा बनाया, लेकिन उनका पूरा जीवन साहित्य…
नवपदस्थ कलेक्टर नम्रता जैन से छग जर्नलिस्ट यूनियन की भेंट खबर वर्ल्ड न्यूज-नारायणपुर। छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट यूनियन के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने जिले की नवपदस्थ कलेक्टर श्रीमती नम्रता जैन से सौजन्य भेंट कर उनका आत्मीय स्वागत किया।इस अवसर पर यूनियन की ओर से पुष्पगुच्छ भेंट कर उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दी गईं।भेंट के दौरान जिले के सर्वांगीण विकास, जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन तथा प्रशासन और मीडिया के बीच बेहतर समन्वय को लेकर सार्थक एवं सकारात्मक चर्चा हुई।कलेक्टर श्रीमती जैन ने पत्रकारों से संवाद करते हुए कहा कि जिले के दूरस्थ एवं आदिवासी अंचलों तक शासन की योजनाओं का…
पोटियाडीह के किसान तोरण पटेल ने खेती को बनाया खुशहाली का जरिया खबर वर्ल्ड न्यूज-धमतरी। समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की सुव्यवस्थित, पारदर्शी और किसान-हितैषी व्यवस्था ने किसानों को बड़ी राहत दी है। गांव के किसान तोरण पटेल इसकी सशक्त मिसाल बनकर सामने आए हैं। धमतरी जिले के ग्राम पोटियाडीह में इस बार सिर्फ खेतों में ही नहीं, बल्कि किसानों के जीवन में भी हरियाली लौटी है। करीब 8 एकड़ कृषि भूमि के स्वामी तोरण पटेल इस खरीफ सीजन में 79 क्विंटल धान लेकर उपार्जन केंद्र पहुंचे। उन्होंने बताया कि शासन की ऑनलाइन टोकन व्यवस्था ने धान विक्रय की प्रक्रिया…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। सुशासन केवल प्रशासनिक दक्षता का प्रतीक नहीं, बल्कि समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाने की संकल्पबद्ध प्रक्रिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के दूरदर्शी नेतृत्व और श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन के मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ शासन का श्रम विभाग विगत दो वर्षों में इसी सुशासन की भावना को धरातल पर साकार करता हुआ दिखाई देता है। इस अवधि में श्रमिकों के अधिकारों की रक्षा, उनके जीवन को सुरक्षित और सम्मानजनक बनाने तथा उन्हें सामाजिक-आर्थिक रूप से सशक्त करने के लिए अनेक ऐतिहासिक और जनहितकारी कदम उठाए गए हैं। विष्णु के सुशासन…
उदयपुर विकासखंड में सामुदायिक भवन बनाने की घोषणा खबर वर्ल्ड न्यूज-सरगुजा। पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने सरगुजा जिले के रामगढ़ उदयपुर में आयोजित प्रांतीय मझवार महासम्मेलन में शामिल होकर समाज के लोगों से सीधा संवाद किया। अग्रवाल ने उदयपुर विकासखंड में सामुदायिक भवन बनाने की घोषणा करते हुए अपने संबोधन में कहा कि मझवार समाज ने सदैव परिश्रम, ईमानदारी और अपनी विशिष्ट सांस्कृतिक पहचान के बल पर सरगुजा अंचल की अस्मिता एवं विकास में अहम योगदान दिया है। उन्होंने कहा कि समाज के हर वर्ग के अधिकार, सम्मान और सुरक्षा की जिम्मेदारी राज्य सरकार की है और इस…
खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष कुमार-बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर में सुरक्षा बलों को माओवादियों के खिलाफ बड़ी सफलता हाथ लगी है। सुरक्षा बलों ने सघन सर्च अभियान के दौरान माओवादियों द्वारा जमीन के भीतर छुपाकर रखे गए अवैध हथियार एवं विस्फोटक सामग्री के एक बड़े डम्प का खुलासा किया है। जानकारी के अनुसार, थाना उसूर क्षेत्र अंतर्गत कर्रेगुट्टा हिल्स के डोलीगुट्टा चोटी इलाके में कोबरा 204 एवं सीआरपीएफ 196 की संयुक्त टीम एफओबी ताड़पाला घाटी क्षेत्र के घने जंगलों में सघन तलाशी अभियान चला रही थी। इसी दौरान डोलीगुट्टा चोटी एरिया में संदिग्ध स्थानों की खुदाई करने पर माओवादियों द्वारा छुपाकर रखी…
छत्तीसगढ़ स्किल टेक में कौशल-आधारित निवेश को मिली नई गति: 13,690 करोड़ रुपये के स्किलिंग-लिंक्ड निवेश आकर्षित GAIL का 10,500 करोड़ रुपये का प्रोजेक्ट बना प्रमुख आकर्षण खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। भविष्य-उन्मुख कौशल विकास के साथ औद्योगिक विकास को सुदृढ़ रूप से जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए, छत्तीसगढ़ शासन के कौशल विकास विभाग एवं वाणिज्य एवं उद्योग विभाग द्वारा 23 दिसंबर 2025 को छत्तीसगढ़ स्किल टेक का आयोजन किया गया। यह उद्योग-केंद्रित निवेश कार्यक्रम प्रधानमंत्री सेतु योजना (PM SETU) के अंतर्गत कौशल विकास में निजी क्षेत्र की भागीदारी को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से आयोजित किया गया…

