खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ के हिंदी साहित्यकार और ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित 89 वर्षीय विनोद कुमार शुक्ल का आज रायपुर एम्स में निधन हो गया। वे कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे। सांस लेने में तकलीफ के कारण उन्हें 2 दिसंबर को एम्स में भर्ती कराया गया था, जहां उन्हें वेंटिलेटर पर ऑक्सीजन सपोर्ट दिया गया था। मंगलवार को उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन से साहित्य जगत में शोक की लहर है।
विनोद कुमार शुक्ल का जन्म 1 जनवरी 1937 को छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव में हुआ था। उन्होंने प्राध्यापन को अपना पेशा बनाया, लेकिन उनका पूरा जीवन साहित्य सृजन को समर्पित रहा। वे हिंदी साहित्य के ऐसे लेखक थे, जिन्हें उनकी सादगी, संवेदनशीलता और अनूठी लेखन शैली के लिए विशेष रूप से जाना जाता है।
हिंदी साहित्य में उनके उत्कृष्ट योगदान और रचनात्मक लेखन के लिए उन्हें वर्ष 2024 में 59वां ज्ञानपीठ पुरस्कार प्रदान किया गया था। वे हिंदी के 12वें साहित्यकार थे जिन्हें यह सम्मान मिला। साथ ही वे छत्तीसगढ़ के पहले लेखक थे, जिन्हें ज्ञानपीठ पुरस्कार से नवाजा गया।
Trending
- मेरी कहानी, मेरी जुबानी बिहान योजना से बदली अर्चना सिंह की तकदीर
- सुशासन तिहार: बलरामपुर में जनसमस्या निवारण शिविरों का ‘ऑन द स्पॉट’ समाधान, ग्रामीणों के चेहरे खिले
- सोलर पंप और स्व-सहायता समूह ने बदली किस्मत, सुजन्ती पैकरा अब ‘लखपति दीदी’ बनने की राह पर
- सनातन धर्म में 50 परिवार की वापसी, जांजगीर में मतांतरित का विरोध
- मुख्यमंत्री की त्वरित पहल: मैनपाट के चेराजोबला बस्ती में दूर होगा पेयजल संकट
- मामूली विवाद का खौफनाक अंत, ससुराल पक्ष ने युवक की गला दबाकर की हत्या
- रायपुर में गहराया ईधन संकट: भारत पेट्रोलियम के पंपों पर ‘नो स्टॉक’ के बोर्ड, सड़कों पर बढ़ी बेचैनी
- सूरजपुर पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल: 12 एएसआई के तबादले, 3 को मिली नई चौकी की कमान


