Close Menu
KhabarWorld24KhabarWorld24

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    मामूली विवाद का खौफनाक अंत, ससुराल पक्ष ने युवक की गला दबाकर की हत्या

    May 6, 2026

    रायपुर में गहराया ईधन संकट: भारत पेट्रोलियम के पंपों पर ‘नो स्टॉक’ के बोर्ड, सड़कों पर बढ़ी बेचैनी

    May 6, 2026

    सनातन धर्म में 50 परिवार की वापसी, जांजगीर में मतांतरित का विरोध

    May 6, 2026
    Facebook X (Twitter)
    Trending
    • मामूली विवाद का खौफनाक अंत, ससुराल पक्ष ने युवक की गला दबाकर की हत्या
    • रायपुर में गहराया ईधन संकट: भारत पेट्रोलियम के पंपों पर ‘नो स्टॉक’ के बोर्ड, सड़कों पर बढ़ी बेचैनी
    • सनातन धर्म में 50 परिवार की वापसी, जांजगीर में मतांतरित का विरोध
    • सूरजपुर पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल: 12 एएसआई के तबादले, 3 को मिली नई चौकी की कमान
    • राजनांदगांव मेगा जॉब फेयर: 794 पदों पर भर्ती का सुनहरा अवसर
    • पद्मश्री फूलबासन ही सुरक्षित नहीं, कानून व्यवस्था बदतर : कांग्रेस
    • मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज लेंगे मंत्रालय में महत्वपूर्ण बैठक…
    • सुशासन तिहार: चौपाल में मिली राहत, सरलाबाई मरावी की समस्या का मुख्यमंत्री ने किया त्वरित समाधान
    Facebook Instagram YouTube
    KhabarWorld24KhabarWorld24
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर
      • दुर्ग
      • बस्तर
      • बिलासपुर
      • सरगुजा
    • राष्ट्रीय
      • दिल्ली
      • मध्य प्रदेश
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • एंटरटेनमेंट
    • खेल
    • धर्म आध्यात्म
    • बिज़नेस
    • संपादकीय
    • Contact
    KhabarWorld24KhabarWorld24
    Home » निःशुल्क कोचिंग से युवाओं के सपनों को मिला पंख
    बस्तर

    निःशुल्क कोचिंग से युवाओं के सपनों को मिला पंख

    Khabar WorldBy Khabar WorldDecember 23, 2025No Comments4 Views
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Telegram WhatsApp Copy Link

    जगबती मरकाम को लक्ष्य मिलने पर राह हुई आसान

    खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कोंडागांव। सपने वो नहीं जो सोते समय आए, बल्कि वो हैं जो सोने न दें.. प्रदेश की आदिवासी बहुल कोंडागांव जिले की बेटियों ने इसी सोच के साथ अपने जीवन को दिशा दी और आज नगर सैनिक और जिला बल में चयनित हुई हैं। छत्तीसगढ़ शासन युवाओं के भविष्य को संवारने के लिए प्रतिबद्ध है और उन्हें आगे बढ़ने के लिए कई अवसर प्रदान कर रही है। इसी क्रम में जिला प्रशासन कोंडागांव द्वारा युवाओं के सपनों को साकार करने के लिए निःशुल्क कोचिंग की व्यवस्था की गई है, जिसने जिले के कई युवाओं के सपनों को पंख दिए हैं।
    जिले के ग्राम मालाकोट की निवासी जगबती मरकाम जब लक्ष्य कोचिंग सेंटर पहुँचीं, तब उन्होंने जो सपने देखे थे, उन्हें सही रणनीति और मार्गदर्शन की ज़रूरत थी। कोचिंग सेंटर में उन्हें यह समझाया गया कि प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी केवल पढ़ाई नहीं, बल्कि एक सुव्यवस्थित रणनीति, नियमित अभ्यास और आत्मविश्वास का खेल है।
    जगबती को यहां परीक्षा की तैयारी की सही दिशा मिली। पढ़ाई की योजना कैसे बनानी है, समय का प्रबंधन कैसे करना है और विषयों को कैसे समझना है, इन सभी पहलुओं पर उन्हें मार्गदर्शन मिला। इसका परिणाम यह रहा कि जगबती का जिला बल में भी चयन हुआ।
    कोचिंग ज्वाइन करने से पहले जगबती समाजशास्त्र में मास्टर डिग्री कर रही थीं। उन्होंने दो बार नेट परीक्षा भी दी थी और सेट परीक्षा में मात्र 12 अंकों से पीछे रह गई थीं। यह असफलता उनके लिए निराशा नहीं, बल्कि सीख बन गई। दोस्तों के माध्यम से उन्हें लक्ष्य कोचिंग के बारे में जानकारी मिली। वे बताती हैं कि इस कोचिंग ने उनके लक्ष्य को एक नया रास्ता दिया।
    नीलम मरकाम के लिए आर्थिक कठिनाई भी बाधा नहीं बनी
    पाली गांव की निवासी नीलम मरकाम की कहानी संघर्ष, साहस और आत्मविश्वास की मिसाल है। नगर सेना में भर्ती से पहले नीलम बीएससी तृतीय वर्ष की पढ़ाई कर रही थीं और साथ ही सीजीपीएससी परीक्षा की तैयारी भी कर रही थीं।
    नीलम बताती हैं कि वह सीजीपीएससी परीक्षा की तैयारी के लिए कोचिंग करना चाहती थी पर उनके पास कोचिंग के लिए पैसे नहीं थे, लेकिन जब उन्हें पता चला कि जिला प्रशासन द्वारा यह कोचिंग पूर्णतः निःशुल्क है, तो उनके लिए उम्मीद की एक नई किरण जागी। लक्ष्य कोचिंग के शिक्षकों ने नीलम को न सिर्फ विषयों का ज्ञान दिया, बल्कि मानसिक रूप से भी मजबूत किया। इसी दौरान नगर सैनिक भर्ती का विज्ञापन आया। नीलम ने आवेदन किया और पूरी तैयारी के साथ परीक्षा में जुट गईं। नीलम बताती हैं कि उनके गांव के दो युवक छत्तीसगढ़ पुलिस बल की तैयारी कर रहे थे। उन्हीं के साथ उन्होंने फिजिकल की तैयारी शुरू की। जब फिजिकल टेस्ट में पास हुआ, तो उनका आत्मविश्वास और बढ़ गया। उसके बाद उन्होंने लिखित परीक्षा की तैयारी शुरू की।
    इस बीच उनके कॉलेज की परीक्षाएँ भी थीं। एक साथ दो-दो परीक्षाओं की तैयारी करना आसान नहीं था। नीलम बताती हैं कि परीक्षा से पहले वे काफी नर्वस थीं, लेकिन उन्होंने हिम्मत नहीं हारी। सही समय प्रबंधन और शिक्षकों के मार्गदर्शन से उन्होंने दोनों परीक्षाओं की तैयारी की और अंततः सफल हुईं। नीलम का कहना है कि वे आगे भी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी जारी रखेंगी और पढ़ाई भी नहीं छोड़ेंगी।
    अनुशासन और परिश्रम से रंजना राणा को मिली सफलता
    मर्दापाल निवासी रंजना राणा एक कृषक परिवार से आती हैं। चार भाई-बहनों में रंजना सबसे छोटी हैं। नगर सेना में चयन से पहले वे लक्ष्य कोचिंग सेंटर के माध्यम से सीजीपीएससी की तैयारी कर रही थीं। रंजना बताती हैं कि जब नगर सैनिक का पोस्ट आया, तो उन्होंने तुरंत आवेदन किया। फिजिकल की तैयारी के लिए रंजना ने अपनी दिनचर्या में नियमित दौड़ को शामिल किया। इसी कारण फिजिकल टेस्ट भी उनके लिए आसान रहा। इसी तरह उन्हें लिखित परीक्षा में ज्यादा कठिनाई नहीं हुई। क्यूंकि वे पहले से ही प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रही थीं।
    रंजना की दिनचर्या बेहद अनुशासित है, सुबह 4 बजे उठना, रनिंग करना, फिर पढ़ाई और उसके बाद सुबह 9 बजे कोचिंग जाना। वे बताती हैं कि कोचिंग सेंटर के शिक्षक सरल और प्रभावी तरीके से पढ़ाते हैं, जिससे विषयों को समझना आसान हो जाता है। रंजना का सपना है कि वे भविष्य में और आगे बढ़े, इसके लिए वे प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी लगातार जारी रखेंगी।
    इसी प्रकार बलीराम बघेल, ग्राम नेवरा निवासी, जो कोंडागांव जिला मुख्यालय से लगभग 35 किलोमीटर दूर स्थित है, ने अपनी मेहनत और लगन से एक मिसाल कायम की है। कॉलेज की पढ़ाई पूरी करने के बाद बलीराम ने अपने ही गांव के स्कूल में ट्यूटर के रूप में तीन वर्षों तक बच्चों को पढ़ाया। जब यह अस्थायी पद समाप्त हुआ, तो बलीराम ने हिम्मत नहीं हारी। वे कोंडागांव आए और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी शुरू की। इसी दौरान उन्होंने जिला प्रशासन द्वारा संचालित लक्ष्य निःशुल्क कोचिंग संस्थान, कोंडागांव से जुड़कर अपनी तैयारी को एक ठोस दिशा दी। विषय विशेषज्ञ शिक्षकों के मार्गदर्शन, नियमित अध्ययन और अनुशासित दिनचर्या के बल पर बलीराम ने सफलता हासिल की और छत्तीसगढ़ पुलिस बल में चयनित होकर अपने सपने को साकार किया।
    इसी तरह ग्राम बफना निवासी मनोज नेताम ने भी लक्ष्य कोचिंग सेंटर के माध्यम से प्रतियोगी परीक्षा की सशक्त तैयारी की। सीमित संसाधनों के बावजूद मनोज ने निरंतर अभ्यास, शारीरिक तैयारी और शिक्षकों के मार्गदर्शन को अपनी ताकत बनाया। परिणामस्वरूप उनका भी छत्तीसगढ़ पुलिस बल में चयन हुआ।
    निःशुल्क कोचिंग से कई युवा विभिन्न पदों में हुए चयनित
    ज्ञात हो कि 10 दिसंबर 2024 से जिला प्रशासन द्वारा इस संस्थान की शुरुआत की गई थी। यहां यूपीएससी, सीजीपीएससी, व्यापम, एसएससी, जीडी, आरआरबी, एसआई, बैंकिंग, शिक्षक भर्ती, पुलिस आरक्षक, वन विभाग सहित विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराई जाती है। संस्थान में विषय विशेषज्ञों द्वारा नियमित और गुणवत्तापूर्ण अध्यापन कराया जा रहा है। महज एक वर्ष के भीतर ही संस्थान ने उल्लेखनीय परिणाम दिए हैं। नगर सैनिक में 25, पुलिस आरक्षक जीडी में 56, सहायक शिक्षक में 1, एसएससी जीडी में 14 और अग्निवीर में एक का चयन हुआ है। वर्तमान में पीएससी, व्यापम, शिक्षक भर्ती और एसएससी जीडी की कक्षाएं निरंतर संचालित हो रही हैं। यहां अभ्यर्थियों को पूर्णतः निःशुल्क कोचिंग सुविधा प्रदान की जाती है।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Telegram Email Copy Link
    Khabar World
    • Website

    Related Posts

    इनोवेशन महाकुंभ 1.0 बस्तर को इनोवेशन हब बनाने की दिशा में बड़ा कदम- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

    May 5, 2026

    मुख्यमंत्री ने अटल प्रवेश द्वार व अहिल्या बाई होलकर मार्ग का किया लोकार्पण

    May 5, 2026

    सुकमा पुलिस की बड़ी उपलब्धि: ‘ऑपरेशन मुस्कान’ के तहत 52 गुमशुदा मोबाइल बरामद, मालिकों को लौटाए गए

    May 5, 2026
    × Popup Image


    RO No 13718/1

    Top Posts

    बस्तर दशहरा के निशा जात्रा रस्म में अर्धरात्री 12 बजे मां खमेश्वरी मंदिर में दी जायेगी 11 बकरों की बलि

    September 30, 20252,138

    कबाड़ी व्यवसायी का ट्रक चालक काे बंधक बनाकर पीटने का वीडियो हुआ वायरल

    August 3, 20251,341

    पालनार में महिला की संदिग्ध मौत से सनसनी, बलात्कार के बाद हत्या की आशंका- ग्रामीणों में आक्रोश

    July 26, 20251,284

    दंतेवाड़ा के दो पूर्व सहायक आयुक्त गिरफ्तार, विभागीय लिपिक फरार

    August 25, 20251,213
    Don't Miss
    बिलासपुर

    मामूली विवाद का खौफनाक अंत, ससुराल पक्ष ने युवक की गला दबाकर की हत्या

    By Khabar WorldMay 6, 20260

    खबर वर्ल्ड न्यूज-अजय शर्मा-जांजगीर-चांपा। जांजगीर-चांपा जिले में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां शराब…

    रायपुर में गहराया ईधन संकट: भारत पेट्रोलियम के पंपों पर ‘नो स्टॉक’ के बोर्ड, सड़कों पर बढ़ी बेचैनी

    May 6, 2026

    सनातन धर्म में 50 परिवार की वापसी, जांजगीर में मतांतरित का विरोध

    May 6, 2026

    सूरजपुर पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल: 12 एएसआई के तबादले, 3 को मिली नई चौकी की कमान

    May 6, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    About Us
    About Us

    खबर वर्ल्ड 24 .com एक ऐसा न्यूज बेबसाईट है।जिसके माध्यम से विभिन्न दैनिक समाचार पत्र एवं अन्य पत्रिका को समाचार एवं फोटो फीचर की सेवायें न्यूनतम शुल्क में प्रदान किया जाता है।साथ ही लिंक के द्वारा भी अन्य पाठकों को भी फेसबुक व्हाट्सएप, यूटयूब व अन्य संचार माध्यम से प्रतिदिन समय समय पर न्यूज भेजा जाता है। khabarworld24.com बहुत कम समय मे अपने पाठकों के बीच लोकप्रिय हुआ है। इस वेबसाइट में विभिन्न प्रकार के समाचार जैसे राजनैतिक, सामाजिक, आर्थिक, प्रसाशनिक, स्वास्थ्य, व्यापार, खेल मनोरंजन, कानून, अपराध, पर्यटन, सांस्कृतिक, एवं सम सामायिक घटनाक्रम का समावेस रहता है। ख़बरवर्ल्ड न्यूज सर्विसेज kwns उत्कृष्ट समाचार एवं सेवाएं देने के लिए तत्पर व कटिबद्व है |

    Email Us: khabarworld2010@gmail.com
    Contact: +91 9329228972

    Facebook X (Twitter)
    Our Picks

    मामूली विवाद का खौफनाक अंत, ससुराल पक्ष ने युवक की गला दबाकर की हत्या

    May 6, 2026

    रायपुर में गहराया ईधन संकट: भारत पेट्रोलियम के पंपों पर ‘नो स्टॉक’ के बोर्ड, सड़कों पर बढ़ी बेचैनी

    May 6, 2026

    सनातन धर्म में 50 परिवार की वापसी, जांजगीर में मतांतरित का विरोध

    May 6, 2026

    सूरजपुर पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल: 12 एएसआई के तबादले, 3 को मिली नई चौकी की कमान

    May 6, 2026

    राजनांदगांव मेगा जॉब फेयर: 794 पदों पर भर्ती का सुनहरा अवसर

    May 6, 2026

    पद्मश्री फूलबासन ही सुरक्षित नहीं, कानून व्यवस्था बदतर : कांग्रेस

    May 6, 2026
    About Director
    About Director

    संपादक : व्यास पाठक
    पता : ख़बरवर्ल्ड न्यूज सर्विसेस प्रेस एंड मीडिया हाउस
    तेलीबांधा तालाब की पीछे श्याम नगर रायपुर छत्तीसगढ़ पिन 492006

    Designed by RT Internet Services.
    • Home
    • Terms And Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.